ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा: इलाज के दौरान मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
विंध्यवासिनी कॉलोनी में ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से गंभीर रूप से झुलसी 16 वर्षीय छात्रा अंतिम की 13 दिन बाद मंगलवार सुबह इंदौर में उपचार के दौरान मौत हो गई। उसकी मां बिंदुकुंवर (36) भी करीब 60 प्रतिशत झुलस गई थीं। इलाज निजी अस्पताल में जारी है। हादसा 19 अगस्त की सुबह करीब 4 बजे हुआ था। बिंदुकुंवर अपनी दोनों बेटियों अंतिम और विजयलक्ष्मी के साथ कमरे में सो रही थीं।
अचानक कमरे में धुआं भर गया और आग फैल गई। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद तीनों को घर से बाहर निकाला गया। हादसे में विजय लक्ष्मी सुरक्षित बच गईं, जबकि बिंदु कुंवर और अंतिम गंभीर रूप से झुलस गई थीं। मां-बेटी को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था।
प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर के एमवाय अस्पताल रेफर किया गया। सोमवार रात अंतिम की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद परिजन उसे और उसकी मां को इंदौर के निजी अस्पताल ले गए।
यहां मंगलवार सुबह करीब 8 बजे अंतिम ने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन दोपहर में शव लेकर रतलाम रवाना हुए। अंतिम का अंतिम संस्कार रावटी के पास तंबोलिया गांव में किया जाएगा।
हादसे से 10 दिन पहले खरीदी थी ई-स्कूटी... स्वजनों के मुताबिक, ई-स्कूटी हादसे से करीब 10 दिन पहले 85 हजार रुपए में खरीदी गई थी। जिस कमरे में मां-बेटियां सो रही थीं, उसी में स्कूटी रखी हुई थी। परिजनों का कहना है कि हादसे के वक्त ई-स्कूटी चार्जिंग पर नहीं लगी थी। विस्फोट किस वजह से हुआ, इसकी तकनीकी जांच भी महत्वपूर्ण होगी।
12वीं में थी अंतिम... अंतिम कक्षा 12वीं की छात्रा थी और सांदीपनि हायर सेकंडरी स्कूल, विनोबा नगर में पढ़ाई कर रही थी। बिंदुकुंवर का काफी समय पहले तलाक हो चुका था।
संबंधित समाचार

वन भूमि पर गांजे की खेती का खुलासा:इतने क्विंटल नशा किया जब्त; कपास और तुअर की फसल के बीच हो रही थी खेती

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:स्मैक के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार; कार सहित लाखों रुपए का मशरूका जब्त

खेती में स्थिरता ही सबसे बड़ा सुधार:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया अंतरराष्ट्रीय सोया कॉन्क्लेव का शुभारंभ

नर्मदा-गंभीर लिंक परियोजना के बदहाल मजदूरों की विधायक से मार्मिक अपील:पॉवर लिंकर नही दे रही खून-पसीने की कमाई

MP सरकार फिर लेगी इतने हजार करोड़ का कर्ज:4 से 22 साल में चुकाएंगे ऋण

मातृशक्तियों ने की मां की आराधना:गुजराती गीतों पर थिरके कदम

नाबालिग से अभद्रता के आरोप में घिरे भाजपा मंडल अध्यक्ष:संगठन भी मामले को लेकर सक्रिय; नगर अध्यक्ष ने मांगा जवाब

रिजॉर्ट में लगी भीषण आग:10 लोगों की मौत; इनमें एक ही परिवार के 6 सदस्य शामिल

संगठन, साहस और न्याय के पक्ष में निर्णायक संकल्प

MP में यहां महसूस किए गए भूकंप के झटके:लोगों में दहशत का माहौल; घरों से बाहर निकले

भक्तों ने उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

यशवंत क्लब के मास्टर प्लान पर बढ़ रहा विवाद:प्रबंध समिति के सदस्यों ने उठाए सवाल

वीडियो देखिये, नाबालिग से मारपीट के मामले में एडिशनल डीसीपी ने क्या कहा:भाजपा मंडल अध्यक्ष पर गंभीर धाराओं में पुलिस ने की कार्रवाई; गरबा पंडाल में धक्का-मुक्की का वीडियो हुआ था वायरल

वीडियो देखिये, पुलिस थाने पर गहमागहमी का माहौल:भाजपा नेताओं ने पहले बनाया दबाव; ऐसे दर्ज किया पुलिस ने केस, विधायक ने भी कही ये बात

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक को जमानत:शांति भंग करने के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई:'देसी मसाला' का पंजीयन निलंबित

40 प्रतिशत खेत खाली रहने का अनुमान लगाया:गेहूं का रकबा 52 हजार हेक्टेयर होगा कम

MBBS छात्रों को NMC ने दी बड़ी राहत:फर्स्ट ईयर परीक्षा के लिए अब मिलेंगे इतने मौके

आधी रात में घर में लगी भीषण आग:थाना प्रभारी की तत्परता से बचा परिवार

वीडियो देखिये, भाजपा नेता का नाबालिग से कथित दुर्व्यवहार का मामला नए मोड़ पर:अनेक धाराओं में केस दर्ज होने की सूचना; इस थाने पर भाजपा नेताओं का जमावड़ा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!