खबर
Top News

पोर्टल की सुरक्षा पर सवाल: निजी वेबसाइट पर रुपए लेकर परिवार बदलने का दावा; सरकारी योजनाओं में गड़बड़ी की आशंका

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 जुलाई 2026, 3:30 pm
शेयर करें:
पोर्टल की सुरक्षा पर सवाल

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश की करोड़ों आबादी की डिजिटल पहचान का आधार माने जाने वाले समग्र पोर्टल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

परिवार में सदस्य जोड़ना-हटाना, परिवार स्थानांतरण में परिवर्तन
एक पड़ताल में दावा किया गया है कि एक निजी वेबसाइट समग्र आईडी से जुड़े कई संवेदनशील बदलाव जैसे परिवार में सदस्य जोड़ना-हटाना, परिवार स्थानांतरण और अन्य सेवाएं शुल्क लेकर उपलब्ध कराने का दावा कर रही है।

समग्र आईडी क्यों है इतनी महत्वपूर्ण?
मध्य प्रदेश में समग्र आईडी केवल पहचान का माध्यम नहीं है, बल्कि अधिकांश सरकारी योजनाओं का आधार भी है।

सरकारी सेवाओं का लाभ रिकॉर्ड के आधार पर
राशन, छात्रवृत्ति, आयुष्मान भारत, लाड़ली बहना योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, संबल योजना, पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना और कई अन्य सरकारी सेवाओं का लाभ समग्र रिकॉर्ड के आधार पर मिलता है। ऐसे में समग्र डेटा में किसी भी तरह की अनधिकृत छेड़छाड़ लाखों हितग्राहियों को प्रभावित कर सकती है।

निजी वेबसाइट पर संवेदनशील सेवाओं का दावा
पड़ताल के दौरान mpvala.com नाम की वेबसाइट सामने आई, जिस पर समग्र आईडी से जुड़ी कई सेवाएं शुल्क लेकर उपलब्ध कराने का दावा किया जा रहा है। वेबसाइट पर 9 रुपए में समग्र आईडी प्रिंट और 199 रुपए में परिवार में सदस्य जोड़ने या हटाने जैसी सेवाओं का विकल्प दिखाई देता है।

बिना ओटीपी पूरा करने का दावा
सबसे गंभीर सवाल यह है कि जिन सेवाओं के लिए सरकारी पोर्टल पर सामान्यतः ओटीपी सत्यापन आवश्यक होता है, उन्हें बिना ओटीपी पूरा करने का दावा आखिर कैसे किया जा रहा है। यदि ऐसा वास्तव में संभव है, तो यह समग्र पोर्टल की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।

जबलपुर का मामला बना जांच का आधार
इस पड़ताल के दौरान जबलपुर निवासी निशा सोनी का मामला सामने आया। उनके अनुसार, बिना किसी आवेदन या जानकारी के उनके परिवार का समग्र रिकॉर्ड दूसरे जिले में स्थानांतरित हो गया और परिवार के वास्तविक सदस्यों के स्थान पर अन्य नाम दर्ज हो गए।

यदि जांच में यह तथ्य सही पाए जाते हैं, तो यह केवल रिकॉर्ड की त्रुटि नहीं बल्कि पहचान बदलकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की संभावित साजिश भी हो सकती है।

आयुष्मान और अन्य योजनाओं पर पड़ सकता है असर
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि समग्र रिकॉर्ड में अनधिकृत बदलाव संभव हैं, तो इसका सबसे बड़ा असर आयुष्मान भारत योजना समेत अन्य कल्याणकारी योजनाओं पर पड़ सकता है।

गलत व्यक्ति लाभार्थी बन सकते हैं, जबकि वास्तविक पात्र लोग योजनाओं से वंचित हो सकते हैं। इससे सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका भी बढ़ जाती है।

बिना ओटीपी डेटा डाउनलोड होने का दावा
पड़ताल में यह भी दावा किया गया कि संबंधित वेबसाइट पर बिना ओटीपी सत्यापन के परिवार समग्र आईडी डाउनलोड करने का विकल्प उपलब्ध है। यदि यह दावा सही साबित होता है, तो नागरिकों की निजी जानकारी, डेटा सुरक्षा और साइबर सुरक्षा पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है।

ऑफ रिकॉर्ड बड़े दावे, पुष्टि बाकी
कुछ कियोस्क संचालकों ने कैमरे पर कुछ भी कहने से इनकार किया। हालांकि, ऑफ रिकॉर्ड बातचीत में उन्होंने दावा किया कि कथित तौर पर इसी तरह की व्यवस्था के जरिए आयुष्मान कार्ड 20 से 30 हजार रुपए तक में बनवाए जा रहे हैं।

'विधवा' और 'विधुर' दर्ज करने के विकल्प पर भी सवाल
पड़ताल में एक ऐसा विकल्प भी सामने आने का दावा किया गया, जिसके माध्यम से किसी विवाहित महिला को विधवा या पुरुष को विधुर दर्ज करने जैसी सुविधा दिखाई गई।

यदि बिना सक्षम प्राधिकारी और वैध दस्तावेजों के ऐसा परिवर्तन संभव है, तो इसका असर पेंशन, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, संपत्ति विवाद और उत्तराधिकार मामलों तक पड़ सकता है।

MPSEDC ने कहा-ऐसा कोई एक्सेस अधिकृत नहीं

मामले में संपर्क किए जाने पर एमपी राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड (एमपीएसईडीसी) के अधिकारियों ने कहा कि संबंधित वेबसाइट या किसी अन्य निजी प्लेटफॉर्म को इस प्रकार का कोई अधिकृत एक्सेस नहीं दिया गया है। अधिकारियों ने वेबसाइट का विवरण मांगा है और मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विशेषज्ञों की मांग-तत्काल हो उच्चस्तरीय जांच
साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि पूरे मामले की स्वतंत्र तकनीकी और फॉरेंसिक जांच कराई जानी चाहिए।

संबंधित वेबसाइट, सर्वर, एक्सेस लॉग और समग्र पोर्टल के रिकॉर्ड की जांच के साथ-साथ जिन नागरिकों के रिकॉर्ड में कथित तौर पर अनधिकृत बदलाव हुए हैं, उन्हें तत्काल बहाल किया जाना चाहिए।

यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई आवश्यक होगी।

संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार
Top News

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

about 6 hours ago
फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा
Top News

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

about 6 hours ago
मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद
Top News

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

about 6 hours ago
किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया
Top News

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

about 6 hours ago
नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर
Top News

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

about 6 hours ago
एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या
Top News

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

about 7 hours ago
नगर निगम का घोटाला
Top News

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

about 7 hours ago
इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं
Top News

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

about 7 hours ago
जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी
Top News

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

about 7 hours ago
बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी
Top News

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

about 7 hours ago
नीलोफर हत्याकांड
Top News

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

about 7 hours ago
पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन
Top News

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

about 7 hours ago
शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली
Top News

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

about 7 hours ago
सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट
Top News

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

about 7 hours ago
जोन में संपत्ति कर घोटाला
Top News

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

about 7 hours ago
इंदौर की हरियाली पर फिर वार
Top News

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

about 7 hours ago
देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा
Top News

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

about 7 hours ago
सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं
Top News

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

about 8 hours ago
गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह
Top News

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

about 8 hours ago
गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा
Indore

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत

about 8 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!