कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई: अधिकारियों ने प्रत्यक्ष रूप से किया समस्याओं का निराकरण
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इस मंगलवार को भी कलेक्टर कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में बड़ी संख्या में नागरिक अपनी समस्याएं एवं आवेदन लेकर पहुंचे। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने आमजन से प्रत्यक्ष संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा कई प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त आवेदनों पर प्राथमिकता के आधार पर समयसीमा में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि नागरिकों को त्वरित राहत मिल सके।
जनसुनवाई में विभिन्न विभागों से संबंधित 200 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। इनमें प्लॉट, संपत्ति, पारिवारिक विवाद, चिकित्सा सहायता, रोजगार तथा अन्य जनसमस्याओं से जुड़े प्रकरण प्रमुख रहे। कलेक्टर श्री वर्मा ने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक आवेदन को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ लेते हुए उसका शीघ्र निराकरण किया जाए।
जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री रोशन राय, श्री रिंकेश वैश्य एवं श्री नवजीवन विजय पंवार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने उपस्थित रहकर नागरिकों की समस्याएं सुनीं तथा कई मामलों में त्वरित निराकरण की कार्रवाई की। अधिकारियों ने आवेदकों को आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया।
कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशानुसार जनसुनवाई में पहुंचे नागरिकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया। भीषण गर्मी को देखते हुए नागरिकों को वातानुकूलित (एसी) कक्ष में बैठाने की व्यवस्था की गई, जिससे उन्हें गर्मी एवं उमस से राहत मिल सके और वे सहज वातावरण में अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत कर सकें।
इसके साथ ही जनसुनवाई में आने वाले नागरिकों के लिए शीतल पेयजल की समुचित व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई। अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा लगातार पेयजल उपलब्ध कराया गया, जिससे नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। प्रशासन द्वारा जनसुनवाई को व्यवस्थित, सुगम एवं जनहितकारी बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!