खबर
Indore

दुबई में संपत्ति फ्रीज भारत में एलओसी फिर नए केस: सटोरिए सतीश सनपाल के साम्राज्य की तीन तरफा जांच

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

07 अगस्त 2026, 2:58 pm
शेयर करें:
दुबई में संपत्ति फ्रीज भारत में एलओसी फिर नए केस

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।

चार साल पहले जबलपुर पुलिस के अनुरोध पर जिस व्यक्ति के खिलाफ देश की सीमाओं पर नजर रखने के लिए लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया गया था, वही नाम अब दुबई की वित्तीय जांच और नए आपराधिक प्रकरणों के बीच फिर चर्चा में है।

सटोरिए सतीश सनपाल से जुड़े मामले अलग-अलग देशों और समय-सीमाओं में फैले हैं, लेकिन अब यह सवाल और तेज हो गया है क्या यह सब महज संयोग है या किसी संगठित वित्तीय संरचना के अलग-अलग हिस्से? दिल्ली हाईकोर्ट के रिकॉर्ड में 2022 का एलओसी सामने आया है, यूएई से जुड़ी कथित संपत्ति फ्रीज कार्रवाई के दावे किए जा रहे हैं और जबलपुर में दर्ज नए मामले ने पुराने रिकॉर्ड को फिर जांच के दायरे में ला दिया है।

दिल्ली हाईकोर्ट में 4 फरवरी की सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की ओर से बताया गया था 5 अगस्त 2022 को एसपी जबलपुर के अनुरोध पर ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन ने सटोरिए सतीश सनपाल के खिलाफ एलओसी जारी किया था। अदालत ने इस तथ्य को रिकॉर्ड पर लिया, हालांकि मामले के गुण-दोष पर कोई टिप्पणी नहीं की।

अब इसी पुराने एलओसी के साथ हालिया घटनाक्रम को जोड़कर देखा जा रहा है। यूएई में सामने आए कथित दस्तावेजों में बैंक खातों, वित्तीय और अन्य परिसंपत्तियों पर अस्थायी रोक लगाए जाने का उल्लेख होने का दावा किया गया है। इन दस्तावेजों में सनपाल, उसकी पत्नी तबिंदा सनपाल और उनसे जुड़ी कंपनियों के नाम शामिल होने की बात कही जा रही है।

हालांकि, इन दस्तावेजों की स्वतंत्र पुष्टि अभी तक नहीं हुई है, जिससे यह सवाल और गहरा हो जाता है क्या यह एक समन्वित जांच का हिस्सा है या अलग-अलग देशों की अलग-अलग कार्यवाई?

एक ओर कोर्ट रिकॉर्ड दूसरी ओर खंडन किस पर भरोसा किया जाए?
सनपाल की ओर से सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में इन खबरों को भ्रामक बताया गया है। उसका कहना है व्यवसाय पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है और उसकी कंपनियां सामान्य रूप से कार्य कर रही हैं।इस प्रकार, फिलहाल स्थिति दो अलग-अलग पक्षों में बंटी हुई है। सरकारी रिकॉर्ड और जांच से जुड़े दावे बनाम सनपाल का सार्वजनिक खंडन। लेकिन सवाल यह भी उठ रहा है सब कुछ सामान्य है, तो फिर अलग-अलग देशों में एक ही नाम को लेकर वित्तीय और कानूनी हलचल क्यों दिखाई दे रही है?

जांच का केंद्र वित्तीय लेन-देन या कोई बड़ा पैटर्न?
जांच एजेंसियां इन मामलों को एक संभावित नेटवर्क के रूप में देखती हैं, तो सरोरिए सनपाल के बैंकिंग ट्रांजैक्शन, कंपनियों की वास्तविक गतिविधियों, अंतरराष्ट्रीय लेन-देन, संपत्ति स्वामित्व और अंतिम लाभार्थियों की पहचान पर केंद्रित हो सकता है। सबसे पहले यह स्पष्ट करना होगा 2022 में एलओसी किस मूल मामले के आधार पर जारी किया गया था और वर्तमान में उस प्रकरण की स्थिति क्या है। इसके बाद यह जांचना महत्वपूर्ण होगा कि क्या नए जबलपुर मामले और यूएई में कथित वित्तीय कार्रवाई के बीच समान नाम, खाते, कंपनियां या लेन-देन मौजूद हैं या यह केवल अलग-अलग फाइलों का ऐसा मेल है, जिसे अभी जोड़कर देखा जा रहा है।

चार साल पुरानी फाइल फिर चर्चा में क्यों और क्यों बढ़ रहे हैं सवाल?
सटोरिए सनपाल के लिए एलओसी नया नहीं है, लेकिन इसके साथ जुड़े हालिया घटनाक्रम ने इसे फिर प्रासंगिक बना दिया है। क्या यह इसलिए है कि नए सबूत सामने आए हैं, या इसलिए कि पुराने रिकॉर्ड अब नए संदर्भ में पढ़े जा रहे हैं? यदि पुराने मामले, नए प्रकरण और यूएई से जुड़े दावों के बीच दस्तावेजी संबंध स्थापित होता है, तो जांच का दायरा सट्टेबाजी से आगे बढ़कर बड़ा लेनदेन और अंतरराष्ट्रीय संपत्ति नेटवर्क तक जा सकता है। यही वह बिंदु है जहां यह मामला अधिक जटिल और संवेदनशील हो जाता है। फिलहाल किसी भी अदालत ने सतीश सनपाल को इन आरोपों में दोषी नहीं ठहराया है। लेकिन कोर्ट रिकॉर्ड में दर्ज एलओसी, नए प्रकरण और यूएई से जुड़े दावों ने स्पष्ट कर दिया है अब जांच का मुख्य केंद्र केवल आरोप नहीं, बल्कि वह वित्तीय प्रवाह है, जो इस पूरे नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है।


संबंधित समाचार

छात्रों की गूंज पर मुख्यमंत्री का पलटवार
Top News

छात्रों की गूंज पर मुख्यमंत्री का पलटवार:कहा- यह झूठ की गूंज है; महत्वपूर्ण मुद्दों पर तथ्यों के साथ संवाद होना चाहिए

about 6 hours ago
देखिये वीडियो, बियर की बोतल में दिखे कीड़े
Top News

देखिये वीडियो, बियर की बोतल में दिखे कीड़े:कहीं आप भी तो नहीं पी रहे कीड़े वाली शराब; वीडियो ने मचाया हड़कंप

about 6 hours ago
सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज
Top News

सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज:मुख्यमंत्री ने किया मार्ग का औचक निरीक्षण; कहा- जनता के सहयोग से आसान हो रहा विकास का काम

about 7 hours ago
आरएसएस का शाखा संगम
Top News

आरएसएस का शाखा संगम:लाल परेड ग्राउंड में जुटे 30 हजार स्वयंसेवक; शारीरिक प्रदर्शन और घोष वादन भी

about 7 hours ago
एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार
Top News

एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार:घेराबंदी कर पकड़ा; बड़ी मात्रा में नशा किया जब्त

about 7 hours ago
कार्यक्रम खत्म, सड़कों पर जाम
Top News

कार्यक्रम खत्म, सड़कों पर जाम

about 7 hours ago
अतिथि शिक्षकों का दर्द छलका
Top News

अतिथि शिक्षकों का दर्द छलका:गिटार पर गाया; ‘लाखों डॉक्टर-इंजीनियर बनाए, आज हम ही फटेहाल’

about 7 hours ago
‘अंधभक्त' शब्द के पीछे राहुल गांधी का असली निशाना क्या
Top News

‘अंधभक्त' शब्द के पीछे राहुल गांधी का असली निशाना क्या:छात्र और अंधभक्त में फर्क सिर्फ राजनीति नहीं; राहुल का तर्क कितना ठोस

about 7 hours ago
गणेशजी संग विराजे पांच हनुमान मंदिर
Indore

गणेशजी संग विराजे पांच हनुमान मंदिर:शहर की वायरल प्रतिमा

about 8 hours ago
छात्रों की गूंज के बाद बयानबाजी का दौर शुरू
Top News

छात्रों की गूंज के बाद बयानबाजी का दौर शुरू:भाजपा-कांग्रेस ने एक-दूसरे पर किए आक्रामक वार

about 8 hours ago
पानी से भरे गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत
Top News

पानी से भरे गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत:स्कूल की छुट्टी पर घर से खेलने निकला था; कपड़े मिलने के बाद चला पता

about 8 hours ago
शहर का बड़ा गणपति
Top News

शहर का बड़ा गणपति:जहां हर दर्शन में बसती है सवा सौ साल पुरानी परंपरा

about 8 hours ago
मरीज की मौत के बाद एमवायएच में हंगामा
Top News

मरीज की मौत के बाद एमवायएच में हंगामा:परिजन ने सर्जरी विभाग के रेजिडेंट डॉक्टर से की हाथापाई; विरोध में डॉक्टरों ने कुछ देर रोका काम

about 8 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मुख्यमंत्री बोले; करोड़ों श्रद्धालुओं की सुविधा हमारी जिम्मेदारी, नागरिकों के सहयोग से आसान हुआ सड़क चौड़ीकरण, नागरिकों ने फूल बरसाकर किया स्वागत

about 8 hours ago
सीनियर्स से प्रताड़ित महिला डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास
Top News

सीनियर्स से प्रताड़ित महिला डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास:एमजीएम मेडिकल कॉलेज का मामला

about 8 hours ago
फ्लाईओवर से 75 फीट नीचे गिरी तेज रफ्तार BMW
Top News

फ्लाईओवर से 75 फीट नीचे गिरी तेज रफ्तार BMW:3 युवकों की मौत; एक गंभीर

about 8 hours ago
212 दुकानें बंद, व्यापारियों का प्रदर्शन जताया आक्रोश
Top News

212 दुकानें बंद, व्यापारियों का प्रदर्शन जताया आक्रोश:फुटपाथ माफियाओं का जुलूस निकालो

about 8 hours ago
गणेश उत्सव का पोस्टर फाड़ने को लेकर विवाद
Top News

गणेश उत्सव का पोस्टर फाड़ने को लेकर विवाद:दो पक्षों में मारपीट; चार लोगों पर केस दर्ज, छह थानों का पुलिस बल तैनात, चार लोगों के घायल होने की सूचना

about 8 hours ago
सबूत देने के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस
Top News

सबूत देने के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस:फर्जी स्टाम्प मामले में पीड़ित का आरोप

about 8 hours ago
देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज में पुलिस से नोकझोंक पर सियासत
Top News

देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज में पुलिस से नोकझोंक पर सियासत:पूर्व मंत्री बोले- तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है; राहुल गांधी का कार्यक्रम है, कई सिंघम आए और चले गए, ये इंदौर है प्यारे

about 8 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!