16 साल बाद खत्म हुआ इस बड़े राजघराने का संपत्ति विवाद: हजारों करोड़ की संपत्तियों के बंटवारे पर बनी सहमति; समझौता कोर्ट में पेश,इस दिन होगी औपचारिक पुष्टि
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
ग्वालियर के पूर्व सिंधिया राजघराने में करीब 16 वर्षों से चल रहा अरबों रुपये की संपत्तियों का विवाद अब समाप्त होने की ओर है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी बुआओं उषा राजे, वसुंधरा राजे तथा यशोधरा राजे के बीच संपत्ति बंटवारे को लेकर आपसी सहमति बन गई है।
दोनों पक्षों द्वारा किया गया समझौता जिला न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया है। अब 8 जुलाई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दोनों पक्षों की उपस्थिति दर्ज कराई जाएगी, जिसके बाद समझौते की औपचारिक पुष्टि की जाएगी।
मामला लंबे समय तक न्यायालय में रहा विचाराधीन
वर्ष 2010 में उषा राजे, वसुंधरा राजे और यशोधरा राजे ने जिला न्यायालय में दावा दायर कर पिता की संपत्ति में बेटियों के समान अधिकार की मांग की थी। इसके बाद यह मामला लंबे समय तक न्यायालय में विचाराधीन रहा।
दूसरी ओर, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की ओर से भी अलग वाद दायर किया गया था। पूर्व सिंधिया राजघराने की संपत्तियों से जुड़े दोनों प्रकरण जिला न्यायालय में लंबित थे, जिन्हें अब आपसी सहमति से सुलझा लिया गया है।
40 हजार करोड़ रुपये की संपत्तियों का होगा बंटवारा
पूर्व सिंधिया राजपरिवार की देश-विदेश में फैली संपत्तियों का अनुमानित मूल्य करीब 40 हजार करोड़ रुपये बताया जाता है। इनमें ग्वालियर स्थित ऐतिहासिक जयविलास पैलेस, शिवपुरी के माधव विलास, हैप्पी विलास और जॉर्ज कैसल, उज्जैन का कालियादेह पैलेस, दिल्ली का ग्वालियर हाउस और सिंधिया विला, पुणे का पद्म विलास पैलेस, वाराणसी का सिंधिया घाट तथा गोवा का विठोबा मंदिर सहित कई महत्वपूर्ण संपत्तियां शामिल हैं।
जयविलास पैलेस सबसे मूल्यवान संपत्ति
ग्वालियर का प्रसिद्ध जयविलास पैलेस इस विवाद की सबसे अहम संपत्तियों में शामिल है। करीब 12.40 लाख वर्गफुट क्षेत्र में फैले इस महल की अनुमानित कीमत लगभग 10 हजार करोड़ रुपये बताई जाती है। इसके अलावा राजपरिवार के पास विभिन्न कंपनियों के शेयर और अन्य अचल संपत्तियां भी हैं, जिनका अब विधिवत बंटवारा किया जाएगा।
8 जुलाई को पूरी होगी कानूनी प्रक्रिया
दोनों पक्षों के बीच हुए समझौते को न्यायालय में प्रस्तुत किया जा चुका है। अब 8 जुलाई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी पक्ष अपनी सहमति दर्ज कराएंगे। इसके बाद अदालत की प्रक्रिया पूरी होने पर वर्षों पुराना यह पारिवारिक संपत्ति विवाद औपचारिक रूप से समाप्त हो जाएगा।
संबंधित समाचार

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रिटायर्ड एसआई को ठगा; प्रोसेसिंग के नाम पर ऐंठे रुपए

पहली बार आधुनिक रोलर से तैयार होगी पिच:मैच से पहले रोलर स्टेडियम पहुंचे; जानिए क्या होगा बदलाव

तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत:मेट्रो डिवाइडर से टकराकर व्यापारी की गई जान; प्रॉपर्टी ब्रोकर का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!