खबर
Top News

सस्ते मकानों को बढ़ावा: इतने वर्गफीट तक होगा अफोर्डेबल हाउस, फ्लोर एरिया रेशियो बढ़ाकर 3 करने की तैयारी; नए ड्राफ्ट पर मांगे सुझाव, छोटे प्लॉट पर तीन गुना तक निर्माण की मिलेगी अनुमति

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

03 जुलाई 2026, 1:32 pm
शेयर करें:
सस्ते मकानों को बढ़ावा

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश सरकार शहरी क्षेत्रों में किफायती आवास (अफोर्डेबल हाउसिंग) को बढ़ावा देने और जमीन का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने के लिए भूमि विकास नियमों (लैंड डेवलपमेंट रूल्स ) में बड़ा बदलाव करने जा रही है। नगर तथा ग्राम निवेश विभाग ने संशोधित ड्राफ्ट जारी कर दिया है और इस पर आम नागरिकों से 15 दिनों के भीतर सुझाव और आपत्तियां मांगी हैं।

अफोर्डेबल हाउस की अधिकतम सीमा 645 वर्गफीट निर्धारित
प्रस्तावित संशोधन के तहत अफोर्डेबल हाउस की अधिकतम सीमा 645 वर्गफीट निर्धारित की गई है। साथ ही शहरों में मिक्स्ड लैंड यूज को भी बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे लोग अपने आवासीय परिसर में ही दुकान, शोरूम, छोटे उद्योग या अन्य व्यवसाय संचालित कर सकेंगे और रोजगार के लिए अलग स्थान पर निर्भरता कम होगी।

1,000 वर्गफीट के प्लॉट पर बन सकेंगे 3,000 वर्गफीट तक निर्माण
सरकार ने किफायती आवास परियोजनाओं के लिए फ्लोर एरिया रेशियो (एफएआर) को बढ़ाकर 3 करने का प्रस्ताव रखा है। इसका मतलब है कि 1,000 वर्गफीट के प्लॉट पर अधिकतम 3,000 वर्गफीट तक निर्माण किया जा सकेगा। वर्तमान व्यवस्था में आमतौर पर प्लॉट क्षेत्रफल का केवल 1.25 से 1.5 गुना निर्माण ही स्वीकृत होता है।

ग्राउंड कवरेज बढ़कर 70% तक होगा
प्रस्ताव के अनुसार ग्राउंड कवरेज की सीमा भी बढ़ाकर 70 प्रतिशत तक की जाएगी। अभी अफोर्डेबल हाउसिंग योजनाओं में लगभग 40 प्रतिशत भूमि खुली छोड़ना अनिवार्य होता है। नए प्रावधान लागू होने से छोटे प्लॉट पर अधिक आवासीय इकाइयों का निर्माण संभव हो सकेगा।

एक हेक्टेयर में बन सकेंगे 1,200 तक मकान
नियमों में प्रस्तावित बदलाव के बाद आवासीय घनत्व (डेंसिटी) भी बढ़ेगा। वर्तमान में एक हेक्टेयर क्षेत्र में 500 से 900 आवासीय इकाइयों के निर्माण की अनुमति है। नए प्रावधान लागू होने के बाद यह संख्या बढ़कर करीब 1,200 इकाइयों तक पहुंच सकती है। FAR बढ़ने से शहरी क्षेत्रों में भूमि का अधिक प्रभावी उपयोग भी संभव होगा।

कॉलोनाइजरों को मिलेगा प्रोत्साहन
सरकार का मानना है कि प्रस्तावित रियायतों और नियमों में बदलाव के बाद निजी कॉलोनाइजर भी अफोर्डेबल हाउसिंग परियोजनाओं में अधिक रुचि लेंगे, जिससे मध्यम और निम्न आय वर्ग के लोगों के लिए सस्ते मकानों की उपलब्धता बढ़ेगी।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय दुबे ने कहा कि भूमि विकास नियमों में संशोधन का उद्देश्य मध्यम और निम्न आय वर्ग के लोगों के लिए अधिक से अधिक किफायती आवास उपलब्ध कराना है। उनका कहना है कि प्रस्तावित छूटों के बाद निजी डेवलपर्स भी अफोर्डेबल हाउसिंग परियोजनाओं को प्राथमिकता देंगे।

संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त
Top News

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

about 12 hours ago
जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

about 12 hours ago
गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा
Top News

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

about 12 hours ago
मोमोज को लेकर विवाद
Top News

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

about 12 hours ago
जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

about 13 hours ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

about 13 hours ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

about 13 hours ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

about 13 hours ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

about 13 hours ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

about 13 hours ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

about 13 hours ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

about 13 hours ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

about 13 hours ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

about 13 hours ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

about 13 hours ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

about 14 hours ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 14 hours ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 14 hours ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 14 hours ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 14 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!