दीक्षांत समारोह में बोले प्रधानमंत्री- मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं: लेकिन कुछ तो चलता होगा; जानिए IIT के छात्रों से ऐसा क्यों बोले पीएम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों के भविष्य के सपनों और मन में चल रही बातों का जिक्र करते हुए हल्के-फुल्के अंदाज में माहौल को खुशनुमा कर दिया।
आज कई लोग इस कार्यक्रम में मौजूद
उन्होंने कहा कि स्टूडेंट्स सहित आज कई लोग इस कार्यक्रम में मौजूद हैं। लेकिन मन के किसी कोने में कुछ और चल रहा होगा। पीएम मोदी ने मुस्कुराते हुए कहा कि मैं तो बाबा बागेश्वर नहीं हूं, लेकिन कुछ तो चलता होगा….उनकी ये बाद सुनकर कार्यक्रम में मौजूद सभी लोग खिलखिलाकर हंस पड़े।
कई छात्र अपनी पहली सैलरी का इंतजार कर रहे होंगे
पीएम मोदी ने कहा कि हर स्टूडेंट के मन में आने वाले कल की अपनी-अपनी तस्वीर होगी। कई छात्र अपनी पहली सैलरी का इंतजार कर रहे होंगे। कोई नए शहर में नई शुरुआत की तैयारी में होगा। इनमें से कई साथी अपने पहले स्टार्ट अप का सपना देख रहे होंगे। कई ऐसे भी होंगे जिन्होंने अगली प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी का टार्गेट बनाया होगा।
चुनौतियों का सामना करने के बारे में सलाह दी
हर किसी का रास्ता अलग है। हर किसी का सपना अलग है। लेकिन इन सबके बाद भी एक एहसास ऐसा है जो आप सभी के मन में एक सा होगा। ‘चुनौतियों का सामना करें’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘जेन Z’ को चुनौतियों का सामना करने के बारे में सलाह दी। उन्होंने कहा, “जब भी आपके सामने कोई बड़ी चुनौती आए, तो घबराएं नहीं। उसे छोटे-छोटे हिस्सों में बांट लें।
चुनौतियों को अवसरों में बदल देंगे
उन्होंने आगे कहा, आपको बस सतर्क रहना होगा… जो लोग नई चुनौतियों के लिए नए समाधान खोजने का साहस रखते हैं, वे उन चुनौतियों को अवसरों में बदल देंगे। ” ‘प्रोफेशनल उपलब्धियों में महिलाओं की भागदारी बढ़ाएं’ इस कार्यक्रम में PM मोदी ने IIT दिल्ली के ग्रेजुएट्स से कहा कि वे एकेडमिक और प्रोफेशनल उपलब्धियों में महिलाओं की ज्यादा भागीदारी और प्रतिनिधित्व को बढ़ावा दें।
स्टूडेंट्स को बधाई दी
उन्होंने इस बात पर ध्यान दिलाया कि समारोह में बहुत कम महिला स्टूडेंट्स को मेडल मिले थे। PM मोदी ने अवॉर्ड पाने वाले स्टूडेंट्स को बधाई दी, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि उनमें और लड़कियां होनी चाहिए थीं।
पीएम मोदी ने कहा, कई स्टूडेंट्स को उनकी उपलब्धियों के लिए मेडल मिले हैं। मैं आप सभी को दिल से बधाई देता हूं। हालांकि, यह और भी अच्छा होता अगर उनमें कुछ और लड़कियां भी होतीं। माफ कीजिए, सिर्फ एक या दो ही क्यों? और भी लड़कियां होनी चाहिए थीं।
संबंधित समाचार

दिवाली से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:इतने किलो संदिग्ध मिठाई जब्त; लाइसेंस रद्द करने की तैयारी

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; इतना माल जब्त

रांग साइड बाइक चलाना और मोबाइल पर बात करना पड़ा महंगा:यातायात पुलिस की सख्ती; शिकायतों के आधार पर की कार्रवाई;

कार्तिक स्नान के दौरान बड़ा हादसा:नदी में डूबने से तीन बच्चियों की मौत; 6 घंटे चले रेस्क्यू के बाद मिले शव

ठगी से परेशान रैपिडो ड्राइवर ने दी जान:थाने में खाया जहर; मौत से पहले वीडियो में किया चौकाने वाला खुलासा

प्रकाश के त्योहार को अंधकार में न बदलें:पटाखे जलाते समय बरतें सावधानी; हादसा होने पर तत्काल अपनाएं प्राथमिक उपचार

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री ने हरदीप सिंह पुरी को दी बधाई:प्रदेश से निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुने गए; सीएम बोले-दीपावली के पहले मिली जीत उत्साह बढ़ाने वाली

कैलाश-आकाश को न्योता नहीं विरोधी खेमे के नेता दिखे मंच पर:पार्षद पति के आयोजन में दिखी अलग सियासी जमावट

ग्रामीणों को मिलेंगे संपत्ति के मालिकाना हक के दस्तावेज:धनतेरस पर जिले के गांवों में होंगे स्वामित्व योजना के विशेष कार्यक्रम; जिलेभर में होगा रजिस्ट्री वितरण

हरदीप पुरी निर्विरोध चुने गए राज्यसभा सांसद:कांग्रेस के 100 से ज्यादा कमियों के दावे खारिज; बदला मध्यप्रदेश का समीकरण

मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश, लेकिन पटाखा कारोबार पर प्रशासन मेहरबान:सील दुकानें दोबारा खुली; कार्रवाई का असर कहां?

युद्ध और गोलाबारी के बीच मक्का में फंस गए थे इतने यात्री:मुख्यमंत्री की पहल से हुई सुरक्षित वापसी; अपनों से मिलकर छलक उठीं आंखें

क्रिस्टियानो रोनाल्डो का इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास:23 साल के सफर पर लगा विराम; 234 मैच में किए इतने गोल, इतनी बार वर्ल्ड कप में उतरे

वन विभाग ने की कार्रवाई, अवैध लकड़ी से भरे तीन वाहन जब्त:बिना ट्रांजिट परमिट हो रहा था परिवहन; देवास-शाजापुर से इंदौर के कारखानों तक पहुंचाई जा रही थी लकड़ी

ठेकेदार कंपनी पॉवर लिकर का कमाल:नर्मदा गंभीर परियोजना; मुख्यमंत्री को भी दे दिया चकमा, उज्जैन में भी नहीं मिला पानी

दीपावली की रोशनी से पहले इंदौर की सड़कों पर जाम का अंधेरा:त्योहार की खरीदारी करने निकले इंदौरवासी जाम में फंस रहे

वीडियो देखिये, हत्या के आरोपी का जेल से छूटते ही फूलों से स्वागत:शहर में निकाली रैली; नाबालिग की गोली मारकर हत्या की थी

इंदौर में पानी बर्बाद करने वालों पर निगम सख्त:अब इस लापरवाही पर भी कटेगा चालान; MIC मेंबर बोले- पानी नहीं मिलेगा तो रोओगे

बाल विवाह पर MP में सख्ती:इस दिन प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान; गांव से वार्ड तक बनेंगे निगरानी दल

वीडियो देखिये, बायपास पर चलती कार बनी आग का गोला:बाल-बाल बची सवारों की जान; फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर पाया काबू
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!