बोर्ड की टिप्पणी से पुजारी महासंघ नाराज: छवि धूमिल करने वाला बताया; माफी नहीं मांगी तो होगी कानूनी कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर पर्यटन क्षेत्र से जुड़े एक बयान पर नया विवाद खड़ा हो गया है। अखिल भारतीय पुजारी महासंघ ने भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंध संस्थान (आईआईटीटीएम) द्वारा पंडे-पुजारियों के संबंध में की गई टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे पुजारी समाज की छवि धूमिल करने वाला बताया है।
तत्काल बयान वापस लेने की मांग
महासंघ ने संबंधित संस्था से तत्काल बयान वापस लेने और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पुजारी ने कहा कि एक समाचार में टूरिज्म बोर्ड के हवाले से यह कहा गया था कि सिंहस्थ के दौरान पंडे-पुजारी श्रद्धालुओं के साथ ‘नो-नो’ जैसा व्यवहार न करें और वाहन चालक मनमानी करने के बजाय मुस्कुराकर ‘जय महाकाल’ कहें।
‘पंडे-पुजारी नो-नो’ जैसे शब्दों का आशय क्या
उन्होंने सवाल उठाया कि ‘पंडे-पुजारी नो-नो’ जैसे शब्दों का आशय क्या है और इसे किस संदर्भ में कहा गया है। महासंघ का कहना है कि इस प्रकार की टिप्पणी से देशभर के पुजारियों की गरिमा को ठेस पहुंची है।
महेश पुजारी ने कहा कि तीर्थ स्थलों और मंदिरों की धार्मिक परंपराओं के संचालन में पंडे-पुजारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। देशभर से आने वाले श्रद्धालु अपने पारंपरिक पंडों और पुरोहितों के माध्यम से पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराते हैं। उन्होंने दावा किया कि पुजारी समाज सदैव श्रद्धालुओं के प्रति सम्मानजनक और सहयोगात्मक व्यवहार करता है।
धार्मिक व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासनिक तंत्र पर भी सवाल
महासंघ ने सिंहस्थ जैसी विशाल धार्मिक व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासनिक तंत्र पर भी सवाल खड़े किए हैं। संगठन का आरोप है कि कई बार अनुभवहीन अधिकारियों और अव्यवस्थित भीड़ प्रबंधन के कारण श्रद्धालुओं को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मुख्य मंदिरों तक पहुंचने में कठिनाई, लंबी दूरी तक पैदल चलने की मजबूरी और दूर से दर्शन कराकर लौटाने जैसी शिकायतें अक्सर सामने आती हैं।
टिप्पणी करने के बजाय व्यवस्था में सुधार करें
पुजारी महासंघ ने कहा कि धार्मिक परंपराओं से जुड़े लोगों पर टिप्पणी करने के बजाय व्यवस्था में सुधार और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर अधिक ध्यान दिया जाना चाहिए।
महासंघ ने चेतावनी दी है कि यदि संबंधित संस्था ने अपना बयान वापस लेकर सार्वजनिक माफी नहीं मांगी तो उसके खिलाफ मानहानि का दावा और एफआईआर सहित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस मुद्दे को लेकर धार्मिक संगठनों और पर्यटन क्षेत्र के बीच विवाद गहराता दिखाई दे रहा है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!