मेट्रो के लिए घरों के नीचे खुदाई की तैयारी: रहवासियों में मचा हड़कंप; दी आंदोलन की चेतावनी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के छोटा गणपति क्षेत्र में अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन की खुदाई को लेकर रहवासियों की चिंता के बाद अब बंगाली चौराहे से पलासिया के बीच प्रस्तावित नए अलाइनमेंट ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।
आबादी वाले इलाकों के नीचे से गुजरेगी
रहवासियों का कहना है कि पहले अंडरग्राउंड ट्रैक को कनाड़िया रोड के समानांतर ले जाने की बात सामने आ रही थी, लेकिन वंदना नगर, गोयल नगर, साईंनाथ कॉलोनी, तिलक नगर और संविद नगर में शुरू हुई सॉइल टेस्टिंग के बाद उन्हें आशंका है कि टनल घनी आबादी वाले इलाकों के नीचे से गुजरेगी।
रहवासियों ने की जीएम से मुलाकात
रहवासी मेट्रो के जीएम आरएस राजपूत से मिले और प्रस्तावित रूट को लेकर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। उनका सवाल है कि जब करीब 200 फीट चौड़ी सड़क उपलब्ध है तो कॉलोनियों के नीचे हजारों मकानों और ट्यूबवेल को जोखिम में डालने वाला विकल्प क्यों चुना जा रहा है।
बंगाली से पलासिया पुलिस लाइन तक प्रस्तावित रूट
मेट्रो अधिकारियों के अनुसार खजराना के बाद पहला अंडरग्राउंड स्टेशन बंगाली चौराहे पर प्रस्तावित है। यहां से मेट्रो कनाड़िया रोड को छोड़कर लंबा कर्व लेते हुए आगे बढ़ेगी। बताया गया है कि प्रस्तावित टनल शकुंतला हॉस्पिटल, गोयल नगर, साईंनाथ कॉलोनी, वंदना नगर, तिलक नगर और पत्रकार कॉलोनी के नीचे से गुजर सकती है।
इसके बाद दूसरा अंडरग्राउंड स्टेशन रवींद्र नगर स्थित गायत्री मंदिर के आगे, पलासिया पुलिस लाइन के पास प्रस्तावित है। यहां से मेट्रो को एमजी रोड की ओर ले जाने की योजना है।
50-60 फीट नीचे होगी टनल, पहले होगा सर्वे
रहवासियों की चिंताओं पर मेट्रो जीएम आरएस राजपूत ने बताया कि फिलहाल अलाइनमेंट और सॉइल टेस्टिंग का काम चल रहा है। इसके बाद प्रभावित क्षेत्र में जन-सर्वे कराया जाएगा। सर्वे में टनल के ऊपर आने वाले मकानों को चिन्हित कर उनकी वर्तमान स्थिति का रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा।
जीएम के अनुसार टनल जमीन से करीब 50 से 60 फीट नीचे बनाई जाएगी, जबकि सामान्य मकानों की नींव लगभग 10 से 15 फीट तक होती है। मेट्रो अधिकारियों का तर्क है कि टनल मकानों की नींव से काफी नीचे रहेगी।
हालांकि, रहवासी भविष्य में किसी भी तरह की संरचनात्मक समस्या या ट्यूबवेल प्रभावित होने की स्थिति को लेकर स्पष्ट जवाब चाहते हैं।
रहवासियों का सवाल- 200 फीट सड़क का विकल्प क्यों नहीं?
गोयल नगर रहवासी संघ और आसपास की कॉलोनियों के लोगों का कहना है कि संविद नगर रोड करीब 200 फीट चौड़ी है। ऐसे में उनका दावा है कि सड़क के नीचे से टनल निकालने का विकल्प तलाशा जा सकता है। रहवासियों का कहना है कि इससे निजी मकानों के नीचे खुदाई और ट्यूबवेल पर संभावित असर को कम किया जा सकता है।
साथ ही भविष्य में जमीन अधिग्रहण, मुआवजा और विस्थापन जैसी कानूनी व व्यावहारिक समस्याओं से भी बचा जा सकेगा।
हजारों लोग प्रभावित होने की आशंका
रहवासियों के अनुसार प्रस्तावित अलाइनमेंट से करीब 2 से 5 हजार मकान और बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हो सकते हैं। हालांकि प्रभावित मकानों और परिवारों की वास्तविक संख्या जन-सर्वे के बाद ही स्पष्ट होगी। लोगों का कहना है कि मेट्रो शहर के विकास के लिए जरूरी परियोजना है, लेकिन अलाइनमेंट तय करते समय स्थानीय आबादी की सुरक्षा और उपलब्ध वैकल्पिक रूट को भी प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
अलाइनमेंट नहीं बदला तो आंदोलन की चेतावनी
गोयल नगर रहवासी संघ सहित आसपास की कॉलोनियों के प्रतिनिधियों ने कहा है कि यदि प्रस्तावित अलाइनमेंट में बदलाव नहीं किया गया तो वे आंदोलन करेंगे। रहवासियों की मांग है कि अंतिम अलाइनमेंट तय करने से पहले तकनीकी रिपोर्ट, सॉइल टेस्टिंग और जन-सर्वे के निष्कर्ष सार्वजनिक किए जाएं तथा 200 फीट चौड़ी सड़क से रूट निकालने की व्यवहारिकता पर भी विचार किया जाए।
संबंधित समाचार

ईडी का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में की बड़ी कार्रवाई; लाखों रुपए की संपत्तियां की कुर्क

देखिये वीडियो, अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर सख्ती:झांकियों में इन पर रहेगा पूरी तरह प्रतिबंध; ऊंचाई और मंच की चौड़ाई पर भी नियम

महाकाल धर्मशाला में महिला श्रद्धालु से मारपीट का आरोप:सुरक्षाकर्मियों पर बाल खींचने और मोबाइल छीनने का दावा

पचास हजार रहवासियों को मिलेगा नर्मदा जल का फायदा:इसी कार्यकाल में क्षेत्र की सभी समस्याएं कर देंगे दूर

बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या:जिंदा जलाकर उतारा मौत के घात; पड़ोसी बचाने पहुंचा तो उसे भी काटा

पूर्व मंत्री बोले:तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है

धर्मनगरी में 10 हजार वर्गफीट का अवैध निर्माण जमींदोज:आश्रम की भूमि पर बिना अनुमति बन रहा था दो मंजिला भवन; कार्रवाई के दौरान पुलिस बल रहा तैनात

छात्रों की गूंज की ऐतिहासिक सफलता ने भाजपा के कथित दुष्प्रचार का दिया करारा जवाब:जीतू पटवारी

माफ कीजिए, पप्पू ‘वो’ नहीं

सड़क हादसे में दूध व्यवसायी की मौत के छह साल बाद कोर्ट का फैसला:परिवार को ब्याज सहित इतने लाख रुपए क्षतिपूर्ति

पूर्वजों की तृप्ति के लिए श्राद्ध और तर्पण की महिमा:पितृ ऋण से मुक्ति का पावन पर्व

एमपी के युवाओं के लिए खुशखबरी:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अगले ढाई साल में होंगी 3.5 लाख सरकारी भर्तियां

कोचिंग से लौट रही छात्रा से बदसलूकी:सड़क पर रोककर किया परेशान; तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

तेंदुए की दस्तक से फार्म विला में दहशत:सीसीटीवी में कैद

सिंघम की छवि और रिजल्ट शून्य:बालाघाट एसपी आदित्य मिश्रा की कार्रवाई सिर्फ आम नागरिकों तक; आरोपी रसूखदार नेताओं के सामने क्यों डाले हथियार!

रोते और खाते समय बच्चों को मोबाइल देना पड़ रहा भारी:फोन की लत से बच्चे हो रहे बेकाबू; स्क्रीन की लत से बढ़ी परेशानी, थेरेपी सेंटरों में लग रही कतार

थाने के सामने 9 फीट धंसा मार्ग:भ्रष्टाचार की बलि चढ़ी सड़क; निगम के दावों का खुलासा

डोल ग्यारस पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था:शाम 4 बजे से कई मार्गों पर डायवर्जन; इस मंदिर पहुंचेंगी शहरभर से झांकियां

‘झूठ की गूंज’ पोस्टरों पर घमासान:कांग्रेस का प्रदर्शन

14 ग्राम एमडी के बाद खुला बैकवर्ड लिंक:महू का तस्कर आया गिरफ्त में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!