खबर
Top News

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी: चंपत राय का अयोध्या से जाना तय; दिल्ली में मिलेगी नई जिम्मेदारी, नृपेंद्र मिश्रा बन सकते हैं महासचिव या सीईओ

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

28 जून 2026, 11:05 am
शेयर करें:
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी

खुलासा फर्स्ट, अयोध्या। 
राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में बड़े संगठनात्मक बदलाव की तैयारी शुरू हो गई है। ट्रस्ट ने महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा के इस्तीफों की आधिकारिक पुष्टि कर दी है।

अब 11 जुलाई को अयोध्या स्थित मणिराम दास जी की छावनी में होने वाली ट्रस्ट की बैठक में इन इस्तीफों पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, बैठक में दोनों के त्यागपत्र स्वीकार किए जाने की पूरी संभावना है।

सूत्रों का कहना है कि इस्तीफे स्वीकार होने के बाद चंपत राय का अयोध्या से हटना लगभग तय माना जा रहा है। उन्हें विश्व हिंदू परिषद के दिल्ली स्थित मुख्यालय में नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

वहीं ट्रस्ट के निर्माण कार्य से जुड़े गोपाल राव को भी अयोध्या से हटाकर पश्चिम भारत में संगठनात्मक दायित्व देने की तैयारी है। दूसरी ओर, डॉ. अनिल मिश्रा को ट्रस्ट से हटाए जाने के बाद किसी प्रमुख जिम्मेदारी में शामिल किए जाने की संभावना फिलहाल नहीं बताई जा रही है।

11 जुलाई की बैठक में होगा नए ढांचे पर मंथन
ट्रस्ट की आगामी बैठक में राम मंदिर के संचालन और प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए नया प्रबंधन ढांचा प्रस्तुत किया जा सकता है।

सूत्रों के मुताबिक, केंद्र और राज्य सरकार के प्रतिनिधि मंदिर के बेहतर संचालन के लिए सुझाव देंगे और ट्रस्ट की सहमति के बाद नई प्रशासनिक व्यवस्था लागू की जा सकती है। इसी बैठक में नए महासचिव और ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारियों के नामों पर भी चर्चा होगी तथा घोषणा किए जाने की संभावना है।

महासचिव पद के लिए तीन नाम चर्चा में
महासचिव पद के लिए कई नामों पर विचार किया जा रहा है। इनमें राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व वरिष्ठ आईएएस अधिकारी नृपेंद्र मिश्रा, ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंददेव गिरि और ट्रस्टी कृष्णमोहन प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं।

सूत्रों का कहना है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चाहता है कि ट्रस्ट के महासचिव का पद संघ के पूर्णकालिक और अनुभवी कार्यकर्ता के पास ही रहे। ऐसे व्यक्ति की तलाश की जा रही है, जिसकी संत समाज में स्वीकार्यता हो, संगठनात्मक अनुभव मजबूत हो और जिसकी छवि ईमानदार तथा मिलनसार हो।

हालांकि नृपेंद्र मिश्रा के नाम पर ट्रस्ट के सभी सदस्यों में अभी पूर्ण सहमति नहीं बन सकी है। ऐसे में अंतिम निर्णय में संघ की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है। यह भी चर्चा है कि यदि उन्हें महासचिव नहीं बनाया गया तो उनके प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए उन्हें ट्रस्ट का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) बनाया जा सकता है।

संघ और विहिप की भूमिका रहेगी अहम
सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद दोनों ही राम मंदिर की प्रशासनिक व्यवस्था में अपनी सक्रिय भूमिका बनाए रखना चाहते हैं। इसी कारण महासचिव जैसे महत्वपूर्ण पद पर संघ से जुड़े अनुभवी व्यक्ति की नियुक्ति की संभावना अधिक मानी जा रही है। मंदिर निर्माण समिति में अब तक सक्रिय रहे नृपेंद्र मिश्रा की भूमिका भी भविष्य में और व्यापक हो सकती है।

इस्तीफे को लेकर 30 घंटे तक रही चुप्पी
चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा ने 26 जून को अपने इस्तीफे सौंप दिए थे, लेकिन ट्रस्ट और विश्व हिंदू परिषद ने करीब 30 घंटे तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की। इस दौरान दोनों संगठनों के पदाधिकारी सार्वजनिक रूप से इस विषय पर टिप्पणी करने से बचते रहे। यहां तक कि डॉ. अनिल मिश्रा ने भी मीडिया से बातचीत में इस्तीफे की बात से इनकार किया था।

केजरीवाल दौरे के कारण टाली गई घोषणा
सूत्रों के मुताबिक, जिस दिन इस्तीफे दिए गए, उसी दिन आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का अयोध्या दौरा प्रस्तावित था। ऐसे में संगठन और सरकार स्तर पर यह निर्णय लिया गया कि इस्तीफों की घोषणा तत्काल न की जाए, ताकि इस घटनाक्रम का राजनीतिक लाभ किसी अन्य दल को न मिल सके।

हालांकि बाद में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार और मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा के बयानों से बदलाव के संकेत मिलने लगे थे। अब ट्रस्ट ने आधिकारिक पुष्टि कर दी है और 11 जुलाई की बैठक को राम मंदिर ट्रस्ट के नए प्रशासनिक ढांचे के लिए निर्णायक माना जा रहा है।

संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त
Top News

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

about 10 hours ago
जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

about 10 hours ago
गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा
Top News

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

about 11 hours ago
मोमोज को लेकर विवाद
Top News

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

about 11 hours ago
जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

about 11 hours ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

about 11 hours ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

about 11 hours ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

about 11 hours ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

about 12 hours ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

about 12 hours ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

about 12 hours ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

about 12 hours ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

about 12 hours ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

about 12 hours ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

about 12 hours ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

about 12 hours ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 12 hours ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 12 hours ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 12 hours ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 13 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!