स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में पूर्वाभ्यास किया गया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में कल स्वतंत्रता दिवस पर पूर्ण उत्साह एवं गरिमा के साथ मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम महेश गार्ड लाइन स्थित आरएपीटीसी ग्राउंड पर होगा, समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
समारोह में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा और परेड की सलामी ली जाएगी। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के उद्बोधन का सीधा प्रसारण भी दिखाया जाएगा।
कलेक्टर शिवम वर्मा द्वारा कल समारोह स्थल पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त राजेश कुमार सिंह, मयंक अवस्थी, अपर कलेक्टर रोशन राय सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर ने समारोह के सुव्यवस्थित आयोजन के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की और उन्हें विभिन्न दायित्व भी सौंपे।
इस अवसर पर समारोह की तैयारियों का पूर्वाभ्यास किया गया। इस दौरान पूर्ण गणवेश में विभिन्न प्लाटूनों ने परेड की। बताया गया कि इस बार भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। मुख्य समारोह में विभिन्न विभागों के 20 दल परेड में हिस्सा ले रहे हैं।
इनमें सीमा सुरक्षा बल, आरएपीटीसी, प्रथम वाहिनी, 15वीं वाहिनी, जिला पुलिस बल (पुरुष), जिला पुलिस बल (महिला), होमगार्ड, यातायात पुलिस, एनसीसी बॉयज, एनसीसी गर्ल्स, एनसीसी एयर विंग, स्काउट, गाईड, रेडक्रॉस, आरआई ग्रुप, एसपीसी गर्ल्स, सृजन दल, शौर्या दल प्रमुख रूप से रहेंगे।
समारोह में बीएसएफ और प्रथम वाहिनी का बैंड भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। परेड का नेतृत्व सहायक पुलिस आयुक्त यश बिजोरिया करेंगे। उनका अनुकरण टूआईसी सूबेदार चंद्रेश मरावी द्वारा किया जाएगा।
संबंधित समाचार

5 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर समेत 10 पर एफआईआर दर्ज पांच गिरफ्तार:शाही मस्जिद विवाद में दोबारा पथराव, लाठीचार्ज

हाथी पर सवार होकर आ रही हैं मां जगदंबा:आस्था का महापर्व है शारदीय नवरात्रि

होटल की चौथी मंजिल से गिरा कर्मचारी:उपचार से पहले मौत; मामा के बेटे के साथ करता था काम

लापरवाही की भेंट चढ़ी जिंदगी:हाईटेक बसें, वेंटिलेटर पर व्यवस्था

पर्यटन का नया रिकॉर्ड:इतने करोड़ से ज्यादा पर्यटक पहुंचे; धर्मनगरी सबसे आगे

बिल्डर मौत मामले की जांच तेज:DVR से हार्डडिस्क गायब; मोबाइल का पैटर्न लॉक नहीं खुला, आखिरी बातचीत खंगाल रही पुलिस

खरीदारों का दावा:जमीन वक्फ बोर्ड की नहीं

जलकांड की न्यायिक जांच रिपोर्ट होगी सार्वजनिक:हाईकोर्ट ने आवेदन किया मंजूर

टिकटों की मारामारी के बीच MPCA की व्यवस्था पर सवाल:विधायकों को 50-50 देने का दावा; आम दर्शक परेशान

शाही मस्जिद विवाद:प्रशासन और मस्जिद कमेटी के बीच सहमति; हाईकोर्ट ने केस डिस्पोज ऑफ किया

बैंक हड़ताल टली:5-डे वर्किंग पर बनेगी कमेटी; इस हफ्ते 5 दिन खुलेंगे, गांधी जयंती पर रहेंगे बंद

शाही मस्जिद मामला:कोर्ट ने कहा; नगर निगम के जवाब और नोटिस में दिए आश्वासन बाध्यकारी होंगे

शाही मस्जिद विवाद:विधायक बोले- प्रशासन को पहले से करनी चाहिए थी तैयारी; वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने कहा- समाज खुद हटा रहा हिस्सा

बंद के बावजूद ढाक के तीन पात:कलेक्टर-एसपी से चर्चा का नहीं निकला नतीजा

अशोक सिंघल के जन्मशती आयोजन में करेंगे मदद:सीएम डॉ. मोहन यादव

फिर गहराने लगी पानी की किल्लत:इतने टैंकर भी पड़ रहे कम; कई वार्डों और कॉलोनियों में बढ़ी मांग

सवा लाख की ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार:बड़े सप्लायरों के बारे में पूछताछ कर रही क्राइम ब्रांच

शाही मस्जिद तोड़ने के खिलाफ याचिका रद्द:सड़क चौड़ीकरण जारी रखने की अनुमति; 7 के खिलाफ एफआईआर

MP के सबसे अमीर उद्योगपति का विजन:शहर के उद्यमी अमीरों की सूची में बनाएं जगह; दुनिया में चमके नाम

टीआई की कार में बैठे सिपाही ने पुलिस चेकिंग में गाड़ी मोड़ने पर की थी मारपीट:बीपी की दवा लेने जा रहे पोते को सिर पर डंडा मारा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!