एमपी में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी: एक दर्जन अधिकारियों पर सरकार की नजर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में एक बार फिर बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, 31 अगस्त से पहले राज्य सरकार अपर मुख्य सचिव (ACS), प्रमुख सचिव (PS), सचिव और संभागायुक्त स्तर के अधिकारियों की नई पदस्थापना कर सकती है।
नई जमावट की तैयारियां
करीब एक दर्जन वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा ऐसे अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने की है, जो अपने क्षेत्र के विशेषज्ञ हो और तेजी से परिणाम देने की क्षमता रखते हो। इसी वजह से प्रशासनिक स्तर पर नई जमावट की तैयारियां चल रही हैं।
मुख्यमंत्री कार्यालय में भी हो सकती है नई तैनाती
सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) में भी अधिकारियों की नई टीम तैयार की जा सकती है। पूर्व में आलोक कुमार सिंह के सीएमओ से बाहर जाने के बाद से ही यहां बदलाव की चर्चाएं तेज हैं। फिलहाल सीएमओ का संचालन एसीएस नीरज मंडलोई के नेतृत्व में हो रहा है।
चर्चा है कि इलैया राजा टी., विक्रम कौशलेंद्र सिंह, अरविंद कुमार दुबे, सुधीर कोचर, चंद्रशेखर वालिम्बे, अरुण परमार और संदीप केरकेट्टा जैसे अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। कुछ अधिकारियों को वापस सीएमओ में बुलाने की भी संभावना जताई जा रही है।
उज्जैन और इंदौर में भी बदल सकते हैं जिम्मे
सूत्रों के मुताबिक, उज्जैन संभागायुक्त आशीष सिंह के पास वर्तमान में संभागायुक्त के साथ-साथ सिंहस्थ मेला अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी है। सरकार दोनों जिम्मेदारियां अलग-अलग अधिकारियों को सौंपने पर विचार कर रही है। यदि ऐसा होता है तो आशीष सिंह के पास केवल एक ही प्रभार रहेगा और दूसरे पद पर किसी अन्य वरिष्ठ अधिकारी की नियुक्ति की जा सकती है।
वहीं, इंदौर संभागायुक्त सुदाम खाड़े को भी वापस भोपाल बुलाए जाने की चर्चा है। उन्हें मुख्यमंत्री कार्यालय या मुख्यमंत्री से जुड़े किसी महत्वपूर्ण दायित्व की जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही उन्हें उज्जैन भेजे जाने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। इंदौर संभागायुक्त के पद के लिए भी कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के नाम चर्चा में हैं।
हाईकोर्ट की सख्ती के बाद दो राजस्व अधिकारी निलंबित
इधर, राजस्व विभाग ने टीकमगढ़ जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए जतारा एसडीएम संजय दुबे और चंदेरा के नायब तहसीलदार कसोरिया को निलंबित कर दिया है। दोनों अधिकारियों पर हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद किसानों की जमीन का रिकॉर्ड सही नहीं करने का आरोप है।
किसानों की शिकायत पर हुई कार्रवाई
जानकारी के अनुसार, ग्राम गोटेट के किसानों राकेश यादव, संतराम, सुमन, उपेंद्र सहित अन्य लोगों ने आरोप लगाया था कि उनकी जमीन का राजस्व रिकॉर्ड गलत तरीके से दर्ज किया गया है। शिकायत के बावजूद सुधार नहीं होने पर किसानों ने हाईकोर्ट का रुख किया।
हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी रिकॉर्ड में सुधार नहीं किया गया, जिस पर अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए प्रमुख सचिव को तलब किया और गलत आदेश निरस्त कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद राजस्व विभाग ने दोनों अधिकारियों को निलंबित करते हुए पूरे मामले की विभागीय जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!