गर्भवती महिला के साथ बेरहमी से मारपीट: दो माह का गर्भ गिरा; पति सहित चार पर केस दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
नौमहला घासमंडी क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का दावा है कि उसके साथ की गई मारपीट के कारण उसका दो महीने का गर्भ गिर गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति, सास, जेठ और देवर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रकम को लेकर हुआ था विवाद
पीड़िता संगम पारक्षे (26) ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि घर में रखी रकम को लेकर परिवार में विवाद हुआ था। महिला का आरोप है कि जब उसने पैसों के संबंध में सवाल उठाया तो विवाद बढ़ गया और उसके साथ मारपीट की गई।
मारपीट से गर्भपात होने का आरोप
महिला का कहना है कि विवाद के दौरान उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट की गई, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि पेट और पीठ पर चोट लगने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और बाद में गर्भपात हो गया। पीड़िता के अनुसार, घटना के समय वह लगातार मदद की गुहार लगाती रही, लेकिन किसी ने उसकी सहायता नहीं की।
धमकी देने का आरोप
शिकायत में महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि घटना के बाद उसके पति ने उसे डराया-धमकाया और मामले की जानकारी किसी को न देने की चेतावनी दी। महिला का कहना है कि भय के कारण वह कुछ समय तक चुप रही।
मायके पहुंचने के बाद दर्ज कराई शिकायत
महिला के अनुसार, बाद में एक अन्य विवाद और मारपीट की घटना के बाद वह किसी तरह अपने मायके पहुंची और परिजनों को पूरी जानकारी दी। इसके बाद परिवार के सदस्य उसे लेकर थाने पहुंचे, जहां शिकायत दर्ज कराई गई।
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, महिला की शिकायत पर पति, सास, जेठ और देवर के खिलाफ मारपीट, धमकी तथा गर्भपात से संबंधित आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच की जा रही है तथा मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
संबंधित समाचार

शहर में पहली बार सजेगा ‘आदि बाजार’:सात दिन दिखेगी देशभर की जनजातीय कला और संस्कृति की झलक

सांदीपनि लोक के लिए जमीन अधिग्रहण पर विवाद:आसाराम आश्रम ने दी आंदोलन की चेतावनी

गाड़ी हटाने की बात पर वकील और पुलिसकर्मियों में विवाद:दो हेड कांस्टेबल लाइन अटैच; बार एसोसिएशन की शिकायत पर डीसीपी ने गठित की जांच कमेटी, सीसीटीवी फुटेज से होगी पड़ताल

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर लगी भीषण आग:स्टॉल से उठी लपटें पार्सल बोगी तक पहुंची; मची अफरा-तफरी

वीडियो देखिये, महाकाल की नगरी में अब जंगल सफारी का रोमांच:मुख्यमंत्री बोले-घायल और वृद्ध वन्यजीवों की होगी देखभाल; कैबिनेट में इतने करोड़ की परियोजना को हरी झंडी

सिंधिया राजघराने का संपत्ति विवाद फिर गरमाया:प्रतिमा देवी पर कोर्ट ने लगाया 10 हजार का हर्जाना; इस वजह से लिया एक्शन

रहवासियों को नहीं मिल रहा पानी, टंकी पर गार्ड की मनमानी का आरोप:वाटर टैक्स देने के बाद भी पर्याप्त पानी नहीं बाइक ले जाने पर रोक और भेदभाव को लेकर एलआईजी टंकी पर विवाद

वीडियो देखिये, प्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी सौगात:गांधीसागर में 1,920 मेगावाट की परियोजना की पहली इकाई शुरू; मुख्यमंत्री बोले- यह हमारा बहुत बड़ा ड्रीम प्रोजेक्ट

वीडियो देखिये, सनसनीखेज वारदात के पांच आरोपी गिरफ्तार:बेटी की तलाश में निकले पिता की हत्या, नाबालिग बेटी की तलाश जारी

सहयोगी सप्लायर के पिता को बंद करते ही थाने जा पहुंचा तस्कर बेटा:एमडी ड्रग्स सौदागर गिरफ्तार

9 साल तक महाकाल की सवारी में चला श्यामू हाथी:अब गुजरात के वनतारा में रहेगा; इस वजह से भेजा

वीडियो देखिये, कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान:नशे के खिलाफ कार्रवाई और त्वरित न्याय होगा; प्रदेश में खुलेंगे 6 विशेष न्यायालय

जनसुनवाई में 2013 में जारी स्टाम्प से 2002 की रजिस्ट्री का मामला भी:एसडीएम घनश्याम धनगर की भूमिका की भी जांच की मांग

वीडियो देखिये, सिवनी पुलिस के वायरल वीडियो पर आईजी का बयान:कपल को गांजा रखने की धमकी दे रही थी पुलिस टीम; हुई निलंबन की कार्रवाई

30 दिन के बच्चे के पेट में मिला दूसरा भ्रूण:गर्भ में बन चुके थे हाथ-पैर; डॉक्टर भी हैरान, पांच लाख जन्मों में मिलता है एक मामला

रहवासियों को नहीं मिल रहा पानी:टंकी पर गार्ड की मनमानी का आरोप; वाटर टैक्स देने के बाद भी पर्याप्त पानी नहीं, बाइक ले जाने पर रोक और भेदभाव को लेकर एलआईजी टंकी पर विवाद

फटी सीट के नीचे छिपाया था जहर, नहीं चली ‘एमडी’ की चालाकी

बेटे ने वृद्ध मां से:तो पुराने विवाद में 14 वर्षीय छात्र से की मारपीट; शहर व आसपास के क्षेत्रों में छोटी-छोटी बातों पर हुई घटनाएं

रिकॉर्ड ऊंचाई से काफी नीचे आए सोना-चांदी के दाम:क्या अभी खरीदना सही; जानिए आगे क्या होगा

अखबार की आड़ में चल रहे वसूली नेटवर्क का खुलासा:35 महिलाओं को वेतन पर रखा था; तीन इलाकों में चल रहे थे फर्जी कॉल सेंटर, इन लोगों को करते थे ब्लैकमेल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!