खबर
Top News

500 दिन तप के बाद ‘व्रत चक्रवर्ती’ बने प्रसन्न सागर: बाबा रामदेव बोले- चक्रवर्ती राजा सुने; साधु पहली बार देखा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

16 अगस्त 2026, 9:47 pm
शेयर करें:
500 दिन तप के बाद ‘व्रत चक्रवर्ती’ बने प्रसन्न सागर

खुलासा फर्स्ट, देवास।
सोनकच्छ स्थित पुष्पगिरि तीर्थ में चल रहे पट्ट विभूषण संस्कार महोत्सव के दूसरे दिन देशभर से संतों और श्रद्धालुओं का जमावड़ा रहा। गणाधिपति गणाचार्य पुष्पदंत सागर महाराज ने अपने शिष्य अंतर्मना प्रसन्न सागर महाराज को ‘व्रत चक्रवर्ती’ की उपाधि से विभूषित किया। इसके बाद उन्हें ‘व्रत चक्रवर्ती पट्टभूषण अंतर्मना प्रसन्न सागर महाराज’ के नाम से संबोधित किया गया।

महोत्सव में योग गुरु बाबा रामदेव, आचार्य बालकृष्ण, शिवकथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा, महेश गुरु और बाबा सत्यनारायण मौर्य समेत कई संत पहुंचे। भारतीय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन एनपी सिंह और मोटिवेशनल स्पीकर उज्ज्वल पाटनी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

‘क्रियाएं अलग हो सकती हैं, निर्वाण एक है’
गणाचार्य पुष्पदंत सागर महाराज ने कहा कि क्रियाएं अलग हो सकती हैं, लेकिन निर्वाण एक ही है। उन्होंने कहा कि विज्ञान मनुष्य को पदार्थ के करीब ले जाता है, जबकि धर्म परमात्मा के करीब पहुंचाता है।

रामदेव बोले- चक्रवर्ती राजा सुने, साधु पहली बार देखा
योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि शरीर के आवरण अलग हो सकते हैं, लेकिन भीतर आत्म तत्व और धर्म तत्व एक ही है। उन्होंने प्रसन्न सागर जी को ‘व्रत चक्रवर्ती’ की उपाधि दिए जाने को विशेष बताया।

रामदेव ने कहा, “हमने चक्रवर्ती राजा तो सुने थे, लेकिन चक्रवर्ती साधु पहली बार देखा है।” उन्होंने कहा कि उन्होंने गुरुदेव के 500 से अधिक दिनों के उपवास देखे हैं और इतने संतों के बीच इस आयोजन का साक्षी बनना उनके लिए सौभाग्य की बात है।

पं. प्रदीप मिश्रा बोले- संतों के बराबर कोई चक्रवर्ती नहीं
पं. प्रदीप मिश्रा ने आयोजन को दिव्य और भव्य बताते हुए कहा कि संत, मुनि और साधुओं के बराबर कोई चक्रवर्ती हो ही नहीं सकता। उन्होंने कहा कि गुरुदेव की ओर से दी गई ‘व्रत चक्रवर्ती’ उपाधि बेहद विशेष है। उन्होंने आयोजन में मौजूद संतों के दर्शन को भी सौभाग्य बताया।

संतों ने सौंपा ‘युग प्रधान दिव्यावदान’ आलेख
महोत्सव के मीडिया प्रभारी रोमिल जैन के अनुसार, देशभर से पहुंचे प्रख्यात संतों ने गणाचार्य पुष्पदंत सागर जी महाराज को ‘युग प्रधान दिव्यावदान’ आलेख प्रदान किया। कार्यक्रम में लेखक डॉ. नलिन शास्त्री की पुस्तक ‘अंकलीकर परंपरा पट्टाचार्य गौरवम्’ का विमोचन भी हुआ।

संबंधित समाचार

नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार
Top News

नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार:इस दिन होगा सजा का ऐलान; 576 दिन बाद आया फैसला

about 4 hours ago
आबकारी विभाग की कार्रवाई 56.8 लीटर अवैध शराब जब्त
Top News

आबकारी विभाग की कार्रवाई 56.8 लीटर अवैध शराब जब्त:विदेशी शराब के साथ एक धराया; अन्य स्थानों पर भी दबिश

about 5 hours ago
हजारों करोड़ रुपए की ठगी का आरोपी गिरफ्तार
Top News

हजारों करोड़ रुपए की ठगी का आरोपी गिरफ्तार:चार साल से था फरार; 20 से ज्यादा केस है दर्ज

about 5 hours ago
शिकायतों से घिरे हीरा नगर टीआई सुशील पटेल निलंबित
Top News

शिकायतों से घिरे हीरा नगर टीआई सुशील पटेल निलंबित:आरोपी को थाने से छोड़ने सहित लापरवाही के आरोप

about 5 hours ago
अंकसूची में छेड़छाड़
Top News

अंकसूची में छेड़छाड़:सप्लीमेंट्री वाले विषय में ‘पास’ दिखाया; रिजल्ट अटका तो सीएम हेल्पलाइन पहुंची छात्रा

about 5 hours ago
अमृत 2.0 के कामों की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी
Top News

अमृत 2.0 के कामों की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी:जल कार्य प्रभारी शर्मा ने विभिन्न कार्यस्थलों का किया निरीक्षण

about 5 hours ago
पुलिस को चकमा देकर कोर्ट पहुंचा था हिस्ट्रीशीटर
Top News

पुलिस को चकमा देकर कोर्ट पहुंचा था हिस्ट्रीशीटर:अब हत्याकांड में नहीं मिला रिमांड; दूसरे केस में भेजा गया जेल

about 5 hours ago
आंसुओं को मिला सहारा
Top News

आंसुओं को मिला सहारा:कलेक्टर की संवेदनशीलता से संवरी कई जिंदगियां

about 5 hours ago
एमजीएम मेडिकल कॉलेज में फर्स्ट ईयर एमबीबीएस के छात्रों से रैगिंग की शिकायत
Top News

एमजीएम मेडिकल कॉलेज में फर्स्ट ईयर एमबीबीएस के छात्रों से रैगिंग की शिकायत:सीनियर छात्रों पर देर रात दरवाजे पीटने का आरोप

about 6 hours ago
एमजीएम के अस्पतालों में बच रहा मरीजों का पैसा
Top News

एमजीएम के अस्पतालों में बच रहा मरीजों का पैसा:8 हॉस्पिटलों में हर महीने की जा रही 10 हजार से ज्यादा जांचें

about 6 hours ago
पिपलियापाला तालाब में सीवेज का जहर
Top News

पिपलियापाला तालाब में सीवेज का जहर:मरेंगी हजारों मछलियां

about 6 hours ago
ट्रेड लाइसेंस को लेकर निगम की सख्ती
Top News

ट्रेड लाइसेंस को लेकर निगम की सख्ती:14 दुकानें सील; 57 कारोबारियों ने कराया रिन्यू

about 6 hours ago
ड्रेनेज खुदाई में फोड़ी नर्मदा सप्लाई पाइपलाइन
Top News

ड्रेनेज खुदाई में फोड़ी नर्मदा सप्लाई पाइपलाइन:पानी के लिए तरस रहे रहवासी

about 6 hours ago
पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल
Top News

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल:8 वरिष्ठ अधिकारियों के हुए तबादले

about 6 hours ago
इंदौर में 'युवा गूंज' के बाद राहुल की नजर बालाघाट पर
Top News

इंदौर में 'युवा गूंज' के बाद राहुल की नजर बालाघाट पर:दौरे के बहाने कांग्रेस की जड़ मजबूत करने की कवायद; 1 अक्टूबर को बैहर और बिरसा जा सकते हैं

about 6 hours ago
किसानों के लिए खुशखबरी
Top News

किसानों के लिए खुशखबरी:सरकार ने दिया बड़ा तोहफा; इन 6 फसलों का MSP बढ़ाया

about 6 hours ago
अतिथि शिक्षकों के लिए पांच साल का बजट मंजूर
Top News

अतिथि शिक्षकों के लिए पांच साल का बजट मंजूर:अग्निवीरों को विभिन्न बलों में 20 फीसदी आरक्षण

about 6 hours ago
ये है असली पुलिसिंग
Top News

ये है असली पुलिसिंग:चाकू के 8 वार झेलकर भी नहीं छोड़ा बदमाश को

about 6 hours ago
बिल्डर्स और कॉलोनाइजरों की बढ़ी मुश्किलें
Top News

बिल्डर्स और कॉलोनाइजरों की बढ़ी मुश्किलें:मास्टर प्लान; अहिल्या पथ और आश्रय निधि के नोटिस से अटका कारोबार

about 6 hours ago
करोड़ों हड़पने वाले मोहने बंधु की हुई शिकायत
Top News

करोड़ों हड़पने वाले मोहने बंधु की हुई शिकायत:कमिश्नर की जनसुनवाई में पीड़ितों ने लगाई गुहार

about 7 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!