खबर
Top News

अब गृह तहसील में इनकी नहीं होगी पोस्टिंग: नए जिले से तय होगी वरिष्ठता

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 जून 2026, 6:01 pm
शेयर करें:
अब गृह तहसील में इनकी नहीं होगी पोस्टिंग

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश राजस्व विभाग ने पटवारी संविलयन नीति-2026 जारी कर दी है। सामान्य तबादला अवधि समाप्त होने से ठीक पहले आई इस नीति में पटवारियों के अंतर-जिला संविलयन (मर्जर/स्थानांतरण) के लिए विस्तृत नियम तय किए गए हैं।

पटवारी की पदस्थापना अब ऐसे होगी
नई व्यवस्था के तहत किसी भी पटवारी की पदस्थापना उसकी गृह तहसील में नहीं की जाएगी। वहीं संविलयन के बाद संबंधित पटवारी की वरिष्ठता नए जिले की सीनियरिटी सूची के अनुसार तय होगी।

जिला संवर्ग होने के कारण बनाई गई अलग नीति
राजस्व विभाग के अनुसार पटवारी का पद जिला संवर्ग का होता है। इसलिए सामान्य तबादला नीति सीधे तौर पर लागू नहीं होती। इसी कारण अंतर-जिला संविलयन की प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए अलग नीति जारी की गई है।

कौन कर सकेंगे आवेदन
नई नीति के अनुसार पटवारी भर्ती परीक्षा-2022 के परिणाम घोषित होने से पहले नियुक्त हुए पटवारी अंतर-जिला संविलयन के लिए पात्र होंगे। इसके अलावा 2022 बैच के पटवारियों को भी कुछ विशेष परिस्थितियों में आवेदन का अवसर दिया जाएगा।

2022 बैच के पटवारियों को इन मामलों में मिलेगी राहत
राजस्व विभाग ने कुछ विशेष श्रेणियों को प्राथमिकता देने का प्रावधान किया है। इनमें पति-पत्नी दोनों शासकीय सेवा में होने की स्थिति हों, विवाहित महिला पटवारी, विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता महिला पटवारी, कैंसर, किडनी रोग, डायलिसिस या ओपन हार्ट सर्जरी जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित कर्मचारी आपसी सहमति से संविलयन चाहने वाले पटवारी शामिल हैं। ऐसे मामलों में रिक्त पद उपलब्ध होने पर संविलयन पर विचार किया जाएगा।

जिले के भीतर पदस्थापना का अधिकार कलेक्टर को रहेगा
नई नीति का सबसे महत्वपूर्ण प्रावधान यह है कि किसी भी पटवारी को उसकी गृह तहसील में पदस्थ नहीं किया जाएगा। संविलयन के बाद जिले के भीतर पदस्थापना का अधिकार कलेक्टर को रहेगा, लेकिन गृह तहसील में नियुक्ति पर प्रतिबंध लागू रहेगा।

वरिष्ठता पुराने जिले के आधार पर नहीं मानी जाएगी
संविलयन के बाद संबंधित पटवारी की वरिष्ठता पुराने जिले के आधार पर नहीं मानी जाएगी। उसकी सीनियरिटी नए जिले की संधारित वरिष्ठता सूची के अनुसार तय होगी। यानी नए जिले में उसे उसी सूची के अनुसार स्थान मिलेगा।

परिवीक्षा और सेवा रिकॉर्ड भी होगा ट्रांसफर
जिन पटवारियों का संविलयन होगा, उनकी परिवीक्षा अवधि (प्रोबेशन) से संबंधित कार्रवाई नए जिले में पूरी की जाएगी। साथ ही पुराने जिले से व्यक्तिगत सेवा अभिलेख, विभागीय जांच, दंड एवं अन्य रिकॉर्ड नए जिले को हस्तांतरित किए जाएंगे।

ऑनलाइन होगी पूरी प्रक्रिया
संविलयन के लिए आवेदन आयुक्त भू-संसाधन प्रबंधन, मध्यप्रदेश द्वारा निर्धारित ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से लिए जाएंगे। आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को अपनी श्रेणी सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी, दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक का उल्लेख करना होगा। नीति में स्पष्ट किया गया है कि आवेदन के साथ किसी प्रकार के दस्तावेज स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

इन मामलों में नहीं मिलेगा लाभ
जिन पटवारियों के विरुद्ध लोकायुक्त, आपराधिक प्रकरण या गंभीर जांच लंबित है, उन्हें संविलयन प्रक्रिया के लिए अपात्र माना जाएगा।

रिक्त पद होने पर ही मिलेगा जिला
संविलयन केवल उसी जिले में किया जाएगा जहां संबंधित वर्ग और श्रेणी का पद रिक्त होगा। पूरी प्रक्रिया आरक्षण नियमों और जिला रोस्टर के अनुरूप संचालित की जाएगी।

आदेश के बाद 15 दिन में देनी होगी जॉइनिंग
संविलयन आदेश जारी होने के बाद संबंधित पटवारी को 15 दिनों के भीतर नए जिले में कार्यभार ग्रहण करना होगा। एक बार जिला आवंटित होने के बाद दोबारा जिला परिवर्तन की अनुमति नहीं होगी।

आरक्षण नियमों का होगा सख्ती से पालन
राजस्व विभाग ने स्पष्ट किया है कि संविलयन के दौरान किसी भी जिले में आरक्षित पदों की सीमा या रोस्टर व्यवस्था का उल्लंघन नहीं किया जाएगा। सभी नियुक्तियां निर्धारित आरक्षण प्रावधानों के अनुसार ही होंगी।

क्या होगा असर?
नई संविलयन नीति से अंतर-जिला स्थानांतरण की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और नियमबद्ध होगी। गृह तहसील में पोस्टिंग पर रोक, नई वरिष्ठता व्यवस्था और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जैसे प्रावधान आने वाले समय में बड़ी संख्या में पटवारियों को प्रभावित करेंगे।

संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त
Top News

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

about 4 hours ago
जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

about 4 hours ago
गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा
Top News

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

about 5 hours ago
मोमोज को लेकर विवाद
Top News

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

about 5 hours ago
जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

about 5 hours ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

about 5 hours ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

about 5 hours ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

about 5 hours ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

about 5 hours ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

about 6 hours ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

about 6 hours ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

about 6 hours ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

about 6 hours ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

about 6 hours ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

about 6 hours ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

about 6 hours ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 6 hours ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 6 hours ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 6 hours ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 7 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!