प्रदेश अध्यक्ष के दौरे से पहले पोस्टर-बैनर विवाद: होर्डिंग्स को लेकर दोनों दल आमने-सामने
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के प्रस्तावित इंदौर दौरे से पहले शहर में लगाए गए स्वागत बैनर और होर्डिंग्स को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस ने सार्वजनिक स्थलों और सरकारी पोलों पर लगाए गए पोस्टरों को लेकर भाजपा और नगर निगम प्रशासन पर सवाल उठाए हैं, जबकि भाजपा ने सभी होर्डिंग्स को नियमों के तहत लगाए जाने का दावा किया है।
दौरे से पहले शहर में लगे स्वागत होर्डिंग्स
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर रविवार को इंदौर दौरे पर आ रहे हैं। उनके स्वागत के लिए शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों, एमजी रोड, रीगल चौराहा और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर बड़ी संख्या में बैनर और होर्डिंग्स लगाए गए हैं।
इन्हीं पोस्टरों को लेकर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा है कि सरकारी बिजली पोल, ट्रैफिक संकेतक और सार्वजनिक स्थलों का राजनीतिक प्रचार के लिए उपयोग किया जा रहा है।
कांग्रेस ने लगाए आरोप
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अमित चौरसिया ने आरोप लगाया कि एक ओर इंदौर देश का सबसे स्वच्छ शहर होने का दावा करता है और दूसरी ओर शहर को बैनर-पोस्टरों से भर दिया गया है।
प्रशासन की चुप्पी सवाल खड़े कर रही
उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर पोस्टर लगाने पर आम नागरिकों और सामाजिक संगठनों के खिलाफ कार्रवाई होती है, वहां राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्रशासन की चुप्पी सवाल खड़े करती है। कांग्रेस ने यह भी मांग की कि यदि सार्वजनिक संपत्तियों का उपयोग किया गया है तो नगर निगम स्पष्ट करे कि इसकी अनुमति किन नियमों के तहत दी गई।
भाजपा ने आरोपों को किया खारिज
भाजपा इंदौर महानगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कांग्रेस के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि सभी होर्डिंग्स और बैनर नगर निगम की अनुमति से लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद ही प्रचार सामग्री लगाई गई है।
कार्यकर्ताओं के उत्साह के कारण कई स्थानों पर पोस्टर लगे
कार्यकर्ताओं को पहले ही निर्देश दिए गए थे कि शहर की सुंदरता और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा केवल निर्धारित स्थानों का उपयोग किया जाए। नगर अध्यक्ष ने स्वीकार किया कि कार्यकर्ताओं के उत्साह के कारण कई स्थानों पर पोस्टर लगाए गए हैं, लेकिन सभी आवश्यक अनुमतियां ली गई हैं।
रविवार को निकलेगी साइकिल रैली
दौरे के कार्यक्रम के अनुसार श्याम टेलर रविवार सुबह 7 बजे राजवाड़ा पहुंचेंगे, जहां वे देवी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद राजवाड़ा से गांधी हॉल तक साइकिल रैली निकाली जाएगी, जिसमें लगभग 1000 युवाओं के शामिल होने का दावा किया जा रहा है।
पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित
गांधी हॉल परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित होगा। दौरे के दौरान वे खजराना गणेश मंदिर में दर्शन करेंगे, युवा संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा विभिन्न संगठनात्मक बैठकों और कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
संगठन के भीतर भी चर्चा
कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में दूसरे जिलों के पदाधिकारियों की सक्रिय भूमिका को लेकर इंदौर इकाई के कुछ कार्यकर्ताओं में नाराजगी की चर्चा भी है। भाजयुमो की प्रदेश कार्यकारिणी में इंदौर के कई पदाधिकारी होने के बावजूद कार्यक्रम की प्रमुख जिम्मेदारियां बाहरी नेताओं को सौंपे जाने को लेकर संगठन के भीतर सवाल उठ रहे हैं।
तीन बार टल चुका था दौरा
श्याम टेलर को प्रदेश अध्यक्ष बने करीब छह महीने हो चुके हैं। इस दौरान उनका इंदौर दौरा तीन बार स्थगित हो चुका था। ऐसे में पहली बार होने जा रहे इस दौरे को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि शहर अध्यक्ष की घोषणा लंबित होने और आंतरिक समीकरणों को लेकर संगठन के भीतर चर्चाएं भी जारी हैं।
संबंधित समाचार

मोड़ पर अनियंत्रित होकर खाई में लटकी बस:बड़ा हादसा टला; सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल:82 निरीक्षकों के तबादले, तीन की नई पदस्थापना शहर में

छात्र संघ चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारी तेज:भोपाल और इंदौर समेत अलग-अलग जिलों के लिए जिम्मेदारियां तय; प्रदेश कांग्रेस ने जारी किया आदेश

वीडियो देखिये, फर्श पर सिसक रही थीं दृष्टिहीन वृद्धा:जीआरपी ने थामा हाथ; आश्रम में मिला नया घर

जमीन दिखाई कुछ, निकली कुछ और:कोर्ट ने 31 लाख लौटाने का दिया आदेश; ब्याज भी लगेगा

फर्जी ट्रांजिट पास से लकड़ी का खेल:टिम्बर मार्केट में राज्य स्तरीय उड़न दस्ते की दबिश; दो वाहन जब्त

‘मुख्यमंत्री से ले लेना…’:ऑडियो वायरल; छात्र से विवाद के बाद प्राचार्य का तबादला

साफ पानी की शिकायत दबाना पड़ा भारी:सब इंजीनियर सस्पेंड, इंजीनियर बर्खास्त, विभागीय जांच शुरू

नाना पटवारी के मोबाइल से मिली सट्टेबाजों की आईडी:ऑनलाइन सट्टा केस में तीन गिरफ्तार; आरोपी दो दिन की पुलिस रिमांड पर

पटवारी के बयान से गरमाई सियासत:सिंधिया पर इशारों में निशाना; सरकार को भी घेरा

स्कूलों में बिजली-पानी तक नहीं:हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब; चार सप्ताह की दी मोहलत

आयशर ने बाइक सवार को रौंदा:पीछे से मारी टक्कर; पहिया ऊपर से गुजरने से मौत

CFL बदलते समय हादसा:करंट लगने से व्यक्ति की मौत; पत्नी ने बेसुध हालत में देखा

गांजा तस्करी की सप्लाई चैन का खुलासा:मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार; ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कार्रवाई

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार; डस्टर कार से ले जा रहे थे खेप

नाबालिग के लापता होने पर थाने का घेराव:हिंदू संगठनों का थाने के बाहर धरना; युवक पर अपहरण का आरोप

एक बस में पहुंचे मंत्री-कलेक्टर:गांव में लगा प्रशासन का दरबार; ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, हाथों-हाथ हुआ निराकरण

पुरानी रंजिश में फायरिंग:2 युवकों को मारी गोली; एक की मौत, दूसरा गंभीर

आरटीओ साहब की गाड़ी के लिए बंद हुआ मुख्य गेट:आवेदकों की बढ़ी परेशानी; रोजाना एक हजार से ज्यादा लोगों की आवाजाही, मुख्य प्रवेश बंद होने से दूसरे गेट से लगाना पड़ रहा चक्कर

सीमेंट की आड़ में शराब की तस्करी:ट्रक में बनाया था गुप्त कंपार्टमेंट; 41 लाख का माल किया जब्त
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!