डोडाचूरा तस्कर गिरफ्तार: कार से 252 किलो नशा किया जब्त; देशी पिस्टल और फर्जी नंबर प्लेटें भी मिली
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मंदसौर।
नारायणगढ़ थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय डोडाचूरा तस्करी गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने राजस्थान के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 252 किलो अवैध डोडाचूरा, एक देशी पिस्टल, कारतूस, मोबाइल फोन और फर्जी नंबर प्लेटें बरामद की हैं।
आरोपियों ने पुलिस टीम पर की फायरिंग
कार्रवाई के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देश पर नारायणगढ़-पिपलिया मंडी रोड स्थित सगस बावजी मंदिर के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।
भागने की कोशिश की
इसी दौरान पिपलिया मंडी की ओर से आ रही एक लग्जरी हुण्डई क्रेटा कार को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने वाहन रोकने के बजाय तेज रफ्तार में भागने की कोशिश की। भागने के दौरान कार अनियंत्रित होकर पहले यात्री प्रतीक्षालय की दीवार से टकराई और फिर एक पेड़ से जा भिड़ी।
वाहन छोड़कर खेतों की ओर भागने लगे आरोपी
हादसे के बाद कार में सवार दोनों आरोपी वाहन छोड़कर खेतों की ओर भागने लगे। इसी दौरान एक आरोपी ने पुलिस पर जानलेवा हमला करते हुए चार राउंड फायरिंग कर दी।हालांकि पुलिस टीम ने सतर्कता दिखाते हुए आरोपियों का पीछा जारी रखा और घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।
252 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजस्थान के जालोर निवासी राजूराम विश्नोई और सांचौर निवासी सुरज विश्नोई के रूप में हुई है। जब पुलिस ने क्रेटा कार की तलाशी ली तो उसमें रखे 12 प्लास्टिक कट्टों से कुल 252 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद हुआ।
5 लाख का मादक पदार्थ जब्त
पुलिस के अनुसार जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 5 लाख 10 हजार रुपये आंकी गई है। वहीं आरोपी सुरज के पास से एक देशी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और एक खाली खोखा भी मिला। इसके अलावा पुलिस ने कार से दो एंड्रॉइड मोबाइल फोन, जियो डोंगल और अलग-अलग नंबरों की छह फर्जी वाहन नंबर प्लेटें भी जब्त की हैं।
आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि आरोपी नंबर प्लेट बदलकर विभिन्न राज्यों में तस्करी करते थे ताकि पुलिस को चकमा दिया जा सके। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट और बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस की कार्रवाई
थाना प्रभारी राजेन्द्र पवार के मुताबिक आरोपियों से रिमांड पर पूछताछ कर यह पता लगाया जाएगा कि डोडाचूरा कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई किस नेटवर्क तक की जानी थी। पुलिस अब पूरे अंतर्राज्यीय तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!