कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष को हटाने पर गरमाई सियासत: भाजपा नगर अध्यक्ष मिश्रा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को लिखा पत्र
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सोशल मीडिया पर कांग्रेस के मध्य प्रदेश प्रभारी को आईना दिखाने वाले इंदौर शहर कांग्रेस के ब्लॉक 9 के अध्यक्ष राहुल धाकरे को पद से हटाने की बात ने इंदौर में राजनीतिक भूचाल ला दिया है।
अभी तक कांग्रेस के भीतर ही खुसर-फुसर हो रही थी, लेकिन अब इस चिंगारी को इंदौर भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को पत्र लिखकर हवा दे दी है।
मिश्रा ने अपने पत्र में कांग्रेस के वर्तमान संगठन पर सीधा हमला करते हुए जमीनी कार्यकर्ताओं से सीधे जुड़े रहने वाले ब्लॉक अध्यक्ष को हटाने को लेकर भाजपा ने इसके पहले के कई उदाहरण भी पेश किए हैं।
भाजपा नगर अध्यक्ष द्वारा पत्र लिखने के बाद कांग्रेस संगठन कोई जवाब नहीं दे रहा है, लेकिन कांग्रेस के भीतरी मामले को देखते हुए भाजपा को एक बार फिर कांग्रेस पर हमला बोलने का मौका मिल गया।
इस मामले को खुलासा फर्स्ट ने प्रमुखता से उठाया था, जिसके बाद भाजपा नगर अध्यक्ष मिश्रा ने भी कांग्रेस पर हमला बोलने पर मौका नहीं छोड़ा।
कौन है राहुल धाकरे- राहुल धाकरे के पास वार्ड-30, 31 और 32 का प्रभार है। ये तीनों वार्ड विधानसभा क्षेत्र-2 में आते हैं। यह वह क्षेत्र है, जहां से कई कार्यकाल से भाजपा के ही विधायक चुनते आए हैं।
वर्तमान विधायक रमेश मेंदोला तो अपने हर कार्यकाल में रिकॉर्ड मतों से जीतते आए, लेकिन उनके क्षेत्र में वर्तमान शहर कांग्रेस अध्यक्ष और नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे को कार्यकर्ताओं की संख्या से मजबूती देने वाले राहुल धाकरे को पद से हटाने पर चौकसे भी खुद को कमजोर महसूस कर रहे हैं।
हालांकि आलाकमान के सामने उन्होंने भी चुप्पी साध रखी है। हालांकि इस पूरे मामले पर राहुल धाकरे कांग्रेस पार्टी और आलाकमान पर कोई भी टिप्पणी करने को तैयार नहीं है।
कांग्रेस में चर्चा का विषय बनी धाकरे की बेदखली- राहुल धाकरे को पद से हटाने के बाद कांग्रेसियों में यह चर्चा है कि प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को अपना गुरु बोलते हैं, लेकिन दिग्विजय के प्रति अपशब्द बोलने वाले शहर कांग्रेस अध्यक्ष चौकसे पर कई महीनों तक अनुशासन की कार्रवाई नहीं करते, लेकिन एक सामान्य कार्यकर्ता राहुलसिंह धाकरे को बिना नोटिस दिए 12 घंटे के अंदर ब्लॉक अध्यक्ष पद से मुक्त कर दिया जाता है, जबकि नियमानुसार हटाने के पूर्व नोटिस देकर जवाब मांगा जाता है। वह जवाब अनुशासन समिति में जाता है, जिस पर विचार-विमर्श के बाद कार्रवाई का निर्णय अनुशासन समिति लेती है। लेकिन प्रदेश कांग्रेस के संगठन महामंत्री संजय कामले ने कांग्रेस संविधान का कोई पालन नहीं किया और स्वयं निर्णय लेते हुए धाकरे को पद से हटा दिया।
ये लिखा है भाजपा नगर अध्यक्ष ने
सुमित मिश्रा ने पत्र में लिखा कांग्रेस को तेल लेने भेजने वाले प्रदेश अध्यक्ष ने अपनी पार्टी के एक ब्लॉक अध्यक्ष को सोशल मीडिया पोस्ट करने पर पार्टी से निकालकर साबित कर दिया कि उनकी कांग्रेस में अब छोटे और सच्चे कार्यकर्ताओं के लिए जगह नहीं है।
कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष धाकरे ने वरिष्ठ पत्रकार अरविंद तिवारी की पोस्ट पर प्रदेश प्रभारी को लेकर कार्यकर्ताओं की ओर से प्रतिक्रिया दी थी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को यह इतना नागवार गुजरा कि धाकरे को हाथोहाथ पार्टी से निकाल दिया गया।
दूसरी ओर खुलेआम कांग्रेस को भाड़ में भेजने का दावा करने वाली नेत्रियों और दिग्विजय सिंह जैसे वरिष्ठ नेता को अभद्रतापूर्वक गालियां देने वाले कांग्रेस के शहर अध्यक्ष पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
मिश्रा ने कहा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने ऐसा कर के पार्टी कार्यकर्ताओं को ये संदेश दिया है वे अपनी पार्टी कांग्रेस को या दिग्विजय सिंह, कमल नाथ, अजय सिंह, अरुण यादव जैसे वरिष्ठ कांग्रेसियों को अपमानित कर उन्हें अपशब्द कह सकते हैं।
कांग्रेस की महिला पार्षद राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का अपमान कर सकती है, किंतु यदि किसी ने पटवारी गुट के खास समर्थक पार्टी प्रभारी या प्रदेश अध्यक्ष से सवाल किया तो कांग्रेस के समर्पित आम कार्यकर्ता को पार्टी से निकाल दिया जाएगा।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!