पानी संकट पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस पार्षद हुए आमने-सामने; कई इलाकों में पानी के लिए जूझ रहे लोग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में गहराते जलसंकट के बीच अब पानी की समस्या को लेकर राजनीति भी तेज हो गई है। शहर के वार्ड 26 और वार्ड 45 के पार्षद नर्मदा जल सप्लाई के वाल्व को लेकर आमने-सामने आ गए।
पानी की सप्लाई को लेकर हुआ विवाद
मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव के आरोप तक लगा दिए। घटना एमआईजी थाना क्षेत्र के नेहरू नगर की बताई जा रही है, जहां पानी सप्लाई को लेकर विवाद शुरू हुआ।
हालात को नियंत्रित किया
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। वार्ड 26 के भाजपा पार्षद लालबहादुर वर्मा ने आरोप लगाया कि वार्ड 45 की कांग्रेस पार्षद सोनिला भाटिया ने जबरन पानी का वाल्व बंद कराने की कोशिश की, जिससे इलाके में जल सप्लाई प्रभावित हुई।
दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई
वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगों ने वाल्व पर मिट्टी डालकर पानी रोकने का प्रयास किया, जिसका कांग्रेस पार्षद ने विरोध किया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई।
मामले की जांच जारी
नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक, पानी की टंकी पूरी तरह नहीं भर पाने के कारण सप्लाई कम हुई थी, जिससे भ्रम की स्थिति बनी। फिलहाल निगम और पुलिस प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।
लोग परेशानियों का सामना कर रहे
इधर बढ़ते जलसंकट को लेकर भाजपा के भीतर भी नाराजगी खुलकर सामने आने लगी है। भाजपा विधायक महेंद्र हार्डिया ने सार्वजनिक कार्यक्रम में महापौर पुष्यमित्र भार्गव की मौजूदगी में नगर निगम की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि शहर में पानी का सही वितरण नहीं हो पा रहा और लोग गंभीर परेशानियों का सामना कर रहे हैं।
कई इलाकों में पानी के लिए जूझ रहे लोग
शहर के कई इलाकों में लोग पानी के लिए जूझ रहे हैं। कहीं टैंकरों को लेकर विवाद हो रहे हैं तो कहीं कम दबाव के कारण नलों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा। नगर निगम का कहना है कि बढ़ती गर्मी और घटते जलस्तर के बीच सप्लाई बनाए रखने की लगातार कोशिश की जा रही है।
संबंधित समाचार

गैस से भरा टैंकर पेड़ से टकराया:नशे में धुत चालक हिरासत में; गलत साइड में चला रहा था वाहन

एक्सप्रेस वे पर कार रेलिंग से टकराई कार:24 साल की युवती की मौत; पिता-भाई गंभीर घायल

बाढ़ में बहा बैंक का लॉकर:टूटते ही गायब हुए ₹57 लाख; 29 आरोपी हिरासत में; शव से बालियां चुराने वाले 2 भी गिरफ्तार

प्रमुख रास्ते होंगे अतिक्रमण मुक्त:इंटरसिटी बसें शहर से बाहर; 25 से ज्यादा फ्लाईओवर और 1500 सिटी बसों का लक्ष्य

जमीन घोटाले में फरार पूर्व सीएसपी समेत तीन पर इनाम घोेषित:अग्रिम जमानत खारिज; पुलिस और एसआईटी ने तेज की तलाश

नेपाल में प्रलय से मप्र में मची अपनों की तलाश:एक ही परिवार के 29 सदस्य शामिल; कई जिलों के लोगों से भी संपर्क टूटा

बोरी में छुरियां, कमर में रिवॉल्वर:क्राइम ब्रांच ने दो हथियारबाजों को दबोचा; जिंदा कारतूस भी बरामद

केंद्रीय मंत्री शाह से मिले मुख्यमंत्री:प्रदेश के विकास का रखा पूरा ब्योरा; जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास परियोजनाओं की प्रगति पर की चर्चा

रात ढाई बजे चोरों का धावा:एक साथ आठ दुकानों के ताले तोड़े; सीसीटीवी में संदिग्ध कैद

मर्डर स्पॉट पर पुलिस का इंसाफ:सीन रीक्रिएशन के दौरान आरोपियों पर बरसाए पाइप; रास्तेभर दर्द से चिल्लाते रहे

कार रोकी तो मिला नोटों का बोरा:गिनती के लिए थाने में बुलाना पड़ी मशीन; पुलिस जांच में जुटी

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल:अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलिजेंस; चंचल शेखर को खेल विभाग की कमान

वीडियो देखिए, बीमारी से बेहाल परिवारों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री:मदद का ऐलान; स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने का दिया भरोसा

जनशिकायतों पर ढिलाई पड़ी भारी:महापौर ने अफसरों को फटकारा; कहा- हर शिकायत को गंभीरता से सुनें और समय पर करें समाधान

मंदिर परिसर में मचा हड़कंप:बंद कमरे को लेकर लोगों ने बुलाई पुलिस; पुजारी और युवक हिरासत में

घेराबंदी कर पकड़ा चोरी का वाहन:हजारों के खिलौने-कपड़े बरामद; आरोपी गिरफ्तार

आमने-सामने टकराए ट्रक-पिकअप:चंद मिनट में धधके दोनों वाहन; जिंदा जल गया ड्राइवर

पुरानी रंजिश में फायरिंग:आरोपी गिरफ्तार; पिस्टल, खाली कारतूस और मोटरसाइकिल जब्त

युवाओं पर कांग्रेस का फोकस:‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में राहुल गांधी हो सकते हैं शामिल

पहले दोस्ती, फिर युद्ध की कहानी:विदेशी डॉक्टर ने रिटायर्ड प्रिंसिपल से ऐंठे लाखों; पुुलिस जांच में जुटी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!