पुलिसकर्मी को फोन पर धमकी का मामला: गुजरात के किस 'राजा' पर एफआईआर दर्ज; मामले की जांच
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को फोन पर धमकाने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने गुजरात के लिमड़ी निवासी खुद को ‘राजा’ बताने वाले शिवराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जांच के दौरान हुआ विवाद
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाने में दर्ज एक धोखाधड़ी के मामले की जांच के सिलसिले में आरोपी पूजा वर्मा को नोटिस देने के लिए प्रधान आरक्षक किशोर द्वारा संपर्क किया जा रहा था। कॉल रिसीव नहीं होने पर जांच अधिकारी प्रधान आरक्षक बृजेश सिंगर ने भी उसी नंबर से फोन कर आरोपी को जांच में सहयोग करने और थाने आने के लिए कहा।
व्हाट्सएप नोटिस की तैयारी के बीच आया कॉल
बताया जा रहा है कि आरोपी के थाने उपस्थित नहीं होने पर उसे वाट्सएप के माध्यम से नोटिस भेजने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही थी। इसी दौरान कुछ देर बाद किशोर के मोबाइल पर गुजरात के लिमड़ी निवासी शिवराज सिंह का कॉल आया।
फोन पर अभद्रता और धमकी का आरोप
आरोप है कि शिवराज सिंह ने कॉल के दौरान प्रधान आरक्षक से अभद्र भाषा में बात की, बदतमीजी की और धमकी दी। घटना के बाद प्रधान आरक्षक ने पूरे मामले की जानकारी अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दी, जिसके आधार पर कनाड़िया थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया।
पहले भी विवादों में रहा नाम
जानकारी के अनुसार, वर्ष 2019 में भी शिवराज सिंह के खिलाफ इंदौर के पलासिया थाने में एक मामला दर्ज हुआ था। उस समय एक एनआरआई नागरिक मनोज वर्गीस ने साकेत नगर स्थित अपने बंगले पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया था। मामला तब चर्चा में आया था, जब शिकायतकर्ता ने तत्कालीन मुख्यमंत्री कमल नाथ से हस्तक्षेप की मांग की थी।
समझौते की कोशिश भी हुई
बताया जाता है कि उस दौरान समझौते की कोशिश भी हुई थी और शिवराज सिंह ने 15 दिन में मकान खाली करने का लिखित आश्वासन दिया था, लेकिन बाद में विवाद फिर बढ़ा और पुलिस कार्रवाई करनी पड़ी। उस प्रकरण में शिवराज सिंह ने खुद को किरायेदार बताया था, हालांकि वह इसके पर्याप्त साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर पाए थे।
फिलहाल जांच जारी
कनाड़िया थाना पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ दर्ज मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!