खबर
Top News

नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा: जेब में छिपाकर बाइक से ले जा रहा था आरोपी; एमडी ड्रग्स के साथ 2 गिरफ्तार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

08 अगस्त 2026, 12:50 pm
शेयर करें:
नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में 24 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की है। पुलिस ने दोनों मामलों में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की कुल कीमत करीब 2.40 लाख रुपए बताई गई है। आरोपियों से ड्रग्स के स्रोत और नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

बैलारा फंटा पर घेराबंदी
जावरा एसडीओपी संदीप मालवीय के अनुसार शुक्रवार को पिपलौदा थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक बाइक से मादक पदार्थ लेकर गुजरने वाला है।

15 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बैलारा फंटा पर घेराबंदी की। कुछ देर बाद बाइक से आए युवक को रोककर तलाशी ली गई। उसके कब्जे से 15 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1.50 लाख रुपए है।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपी की पहचान सूरज (21) पिता पारसलाल मालवीय, निवासी ग्राम बैलारा, थाना पिपलौदा, जिला रतलाम के रूप में की है। उसके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

माणकचौक पुलिस ने 9 ग्राम एमडी ड्रग्स पकड़ी
दूसरी कार्रवाई थाना माणकचौक क्षेत्र में की गई। पुलिस ने शाहीद उर्फ कालिया (26) पिता साबिर खान, निवासी काजी हाउस के पास, काजीपुरा, रतलाम को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 9 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 90 हजार रुपए बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के पास से बाइक और मोबाइल फोन भी जब्त किया है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 1.40 लाख रुपए बताई गई है।

नेटवर्क की तलाश में पूछताछ जारी
दोनों मामलों में पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों से यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि एमडी ड्रग्स कहां से लाई गई थी और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ के आधार पर मादक पदार्थ की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी जांच रही है।

संबंधित समाचार

ईडी का बड़ा एक्शन
Top News

ईडी का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में की बड़ी कार्रवाई; लाखों रुपए की संपत्तियां की कुर्क

about 13 hours ago
देखिये वीडियो, अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर सख्ती
Top News

देखिये वीडियो, अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर सख्ती:झांकियों में इन पर रहेगा पूरी तरह प्रतिबंध; ऊंचाई और मंच की चौड़ाई पर भी नियम

about 13 hours ago
महाकाल धर्मशाला में महिला श्रद्धालु से मारपीट का आरोप
Top News

महाकाल धर्मशाला में महिला श्रद्धालु से मारपीट का आरोप:सुरक्षाकर्मियों पर बाल खींचने और मोबाइल छीनने का दावा

about 14 hours ago
पचास हजार रहवासियों को मिलेगा नर्मदा जल का फायदा
Top News

पचास हजार रहवासियों को मिलेगा नर्मदा जल का फायदा:इसी कार्यकाल में क्षेत्र की सभी समस्याएं कर देंगे दूर

about 14 hours ago
बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या
Top News

बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या:जिंदा जलाकर उतारा मौत के घात; पड़ोसी बचाने पहुंचा तो उसे भी काटा

about 14 hours ago
पूर्व मंत्री बोले
Top News

पूर्व मंत्री बोले:तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है

about 14 hours ago
धर्मनगरी में 10 हजार वर्गफीट का अवैध निर्माण जमींदोज
Top News

धर्मनगरी में 10 हजार वर्गफीट का अवैध निर्माण जमींदोज:आश्रम की भूमि पर बिना अनुमति बन रहा था दो मंजिला भवन; कार्रवाई के दौरान पुलिस बल रहा तैनात

about 14 hours ago
छात्रों की गूंज की ऐतिहासिक सफलता ने भाजपा के कथित दुष्प्रचार का दिया करारा जवाब
Top News

छात्रों की गूंज की ऐतिहासिक सफलता ने भाजपा के कथित दुष्प्रचार का दिया करारा जवाब:जीतू पटवारी

about 14 hours ago
माफ कीजिए, पप्पू ‘वो’ नहीं
Top News

माफ कीजिए, पप्पू ‘वो’ नहीं

about 14 hours ago
सड़क हादसे में दूध व्यवसायी की मौत के छह साल बाद कोर्ट का फैसला
Top News

सड़क हादसे में दूध व्यवसायी की मौत के छह साल बाद कोर्ट का फैसला:परिवार को ब्याज सहित इतने लाख रुपए क्षतिपूर्ति

about 14 hours ago
पूर्वजों की तृप्ति के लिए श्राद्ध और तर्पण की महिमा
Top News

पूर्वजों की तृप्ति के लिए श्राद्ध और तर्पण की महिमा:पितृ ऋण से मुक्ति का पावन पर्व

about 14 hours ago
एमपी के युवाओं के लिए खुशखबरी
Top News

एमपी के युवाओं के लिए खुशखबरी:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अगले ढाई साल में होंगी 3.5 लाख सरकारी भर्तियां

about 14 hours ago
कोचिंग से लौट रही छात्रा से बदसलूकी
Top News

कोचिंग से लौट रही छात्रा से बदसलूकी:सड़क पर रोककर किया परेशान; तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

about 14 hours ago
तेंदुए की दस्तक से फार्म विला में दहशत
Top News

तेंदुए की दस्तक से फार्म विला में दहशत:सीसीटीवी में कैद

about 14 hours ago
सिंघम की छवि और रिजल्ट शून्य
Top News

सिंघम की छवि और रिजल्ट शून्य:बालाघाट एसपी आदित्य मिश्रा की कार्रवाई सिर्फ आम नागरिकों तक; आरोपी रसूखदार नेताओं के सामने क्यों डाले हथियार!

about 14 hours ago
रोते और खाते समय बच्चों को मोबाइल देना पड़ रहा भारी
Top News

रोते और खाते समय बच्चों को मोबाइल देना पड़ रहा भारी:फोन की लत से बच्चे हो रहे बेकाबू; स्क्रीन की लत से बढ़ी परेशानी, थेरेपी सेंटरों में लग रही कतार

about 14 hours ago
थाने के सामने 9 फीट धंसा मार्ग
Top News

थाने के सामने 9 फीट धंसा मार्ग:भ्रष्टाचार की बलि चढ़ी सड़क; निगम के दावों का खुलासा

about 14 hours ago
डोल ग्यारस पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था
Top News

डोल ग्यारस पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था:शाम 4 बजे से कई मार्गों पर डायवर्जन; इस मंदिर पहुंचेंगी शहरभर से झांकियां

about 14 hours ago
‘झूठ की गूंज’ पोस्टरों पर घमासान
Top News

‘झूठ की गूंज’ पोस्टरों पर घमासान:कांग्रेस का प्रदर्शन

about 14 hours ago
14 ग्राम एमडी के बाद खुला बैकवर्ड लिंक
Top News

14 ग्राम एमडी के बाद खुला बैकवर्ड लिंक:महू का तस्कर आया गिरफ्त में

about 15 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!