नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा: दो महिलाओं सहित 5 आरोपी गिरफ्तार; बड़ी मात्रा में गांजा किया जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मऊगंज।
अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने गुरुवार को विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। सुबह से शाम तक चली कार्रवाई में पुलिस ने पांच अलग-अलग मामलों में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 2.672 किलोग्राम गांजा बरामद किया। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 36 हजार रूपए बताई गई है।
आरोपियों में दो महिलाएं और तीन पुरुष शामिल
पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों में दो महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20(बी) के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
चार थाना क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई
नईगढ़ी थाना पुलिस ने तेन्दुआ मोड़ यात्री प्रतीक्षालय के पास से परसिया मुडहान निवासी सुनीता केवट (40) को 402 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया।
हनुमना थाना पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए झरी निवासी कमलेश द्विवेदी (28) के पास से 640 ग्राम और हाटा निवासी नरेंद्र केवट (25) के कब्जे से 560 ग्राम गांजा बरामद किया।
मऊगंज थाना की हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने सूचना के आधार पर कंचन टोला निवासी सुमन केवट (28) को 580 ग्राम गांजे के साथ पकड़ा।
शाहपुर थाना पुलिस ने हरिजन बस्ती निवासी अनिल कुमार साकेत (45) को 490 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया।
एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज
पुलिस ने जब्त गांजे को नियमानुसार सील कर न्यायालयीन प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले में यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी गांजा कहां से लाते थे और इसकी सप्लाई किन क्षेत्रों में की जा रही थी।
पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार जैन ने कहा कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!