मोहर्रम जुलूस में पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक: उपद्रव से पहले 10 नशेड़ी और 3 चाकूबाज गिरफ्तार; सादे कपड़ों में तैनात क्राइम ब्रांच की पैनी नजर से नहीं बच सके
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मोहर्रम जुलूस के दौरान सुरक्षा को चुनौती देने वाले असामाजिक तत्वों पर क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई कर 10 नशेबाजों और तीन चाकूबाजों को गिरफ्तार किया है। धार्मिक जुलूस में कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका को देखते हुए विशेष अभियान में पुलिस ने गांजा, चाकू और नशे के अन्य सामान के साथ कई आरोपियों को दबोचा। 15 वर्षीय नाबालिग की जेब से धारदार चाकू बरामद हुआ।
क्राइम ब्रांच की टीमें मोहर्रम जुलूस के दौरान सादे कपड़ों में भीड़ के बीच थीं। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों की पहचान कर कार्रवाई की गई। पुलिस ने मोहम्मद हसरत खान निवासी खजराना को गांजे के साथ गिरफ्तार किया। श्रीनगर कांकड़ निवासी मुसेफ अंसारी को गांजे की पुड़िया के साथ पकड़ा गया।
इसी तरह मोहम्मद अरबाज खान निवासी नंदलालपुरा से भी गांजा की पुड़िया बरामद हुई। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। खजराना निवासी अयान खान को चाकू रखने और सार्वजनिक स्थान पर चिलम पीते पकड़ा।
क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में तौफीक खान, अंसार शेख निवासी चंदननगर और समीर शेख निवासी चंदननगर को भी गांजा पीते हुए गिरफ्तार हुए। पुलिस ने इनके कब्जे से नशे से जुड़ा सामान भी बरामद किया है।
नाबालिग चाकू सहित धाराया... कार्रवाई के दौरान सबसे गंभीर मामला जूना रिसाला क्षेत्र के 15 वर्षीय नाबालिग है। पुलिस ने तलाशी के दौरान उसकी जेब से धारदार चाकू बरामद किया। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू की गई।
पुलिस पता लगाने में जुटी है नाबालिग के पास चाकू कहां से आया और वह उसे लेकर जुलूस में क्यों शामिल था। क्राइम ब्रांच के मुताबिक जुलूस में हजारों लोगों की मौजूदगी को देखते हुए विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।
आशंका थी कुछ असामाजिक तत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। इसी के चलते पूरे जुलूस मार्ग पर निगरानी और संदिग्धों पर नजर रखी गई।
10 नशेड़ी, तीन छुरेबाज चढ़े हत्थे... पुलिस के अनुसार कुल 10 नशेबाज आरोपियों और 3 चाकूबाजों को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है।
कुछ से यह भी पूछताछ की जा रही है कि वे नशा कहां से लेकर आए थे और उनके संपर्क में कौन-कौन हैं। मोहर्रम जुलूस में इस कार्रवाई ने साफ कर दिया भीड़ में छिपकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले तत्व पुलिस की नजर से बच नहीं सकते।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!