बिल्डर बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में सुराग तलाश रही पुलिस: ऑफिस कर्मचारियों और परिचितों से चल रही पूछताछ; सामने आए जांच के फुटेज
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पलासिया स्थित अपने ऑफिस में फांसी लगाकर जान देने वाले बिल्डर संदीप नागर उर्फ बंटी के मामले में पुलिस जांच कर रही है। आत्महत्या की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है।
पुलिस ने बंटी के मोबाइल फोन जब्त किए हैं और घटना से पहले हुई बातचीत व संपर्कों की जानकारी खंगाली जा रही है। इसके आधार पर ऑफिस कर्मचारियों, परिचितों और कारोबार से जुड़े लोगों से पूछताछ की जाएगी।
जांच के दौरान ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरों के DVR भी पुलिस के लिए अहम साक्ष्य माने जा रहे हैं। ऑफिस में दो DVR लगे थे। इनमें से एक DVR में हार्डडिस्क नहीं मिली, जबकि दूसरे DVR को पुलिस ने जब्त कर लिया है।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए घटना से पहले ऑफिस में हुई गतिविधियों और वहां आने-जाने वाले लोगों की जानकारी जुटा रही है।
फांसी वाली जगह की भी हुई जांच
बंटी नागर की आत्महत्या से जुड़े अलग-अलग फुटेज सामने आए हैं। इनमें पुलिस द्वारा उस जगह की जांच करते हुए देखा जा सकता है, जहां बंटी ने फांसी लगाई थी।
पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच की। घटनास्थल से अब तक कोई सुसाइड नोट मिलने की जानकारी सामने नहीं आई है।
पुलिस बंटी के मोबाइल में आखिरी समय में हुई बातचीत, मैसेज और अन्य डिजिटल जानकारी भी खंगाल रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि घटना से पहले बंटी किन लोगों के संपर्क में थे और उस दौरान उनकी किन लोगों से बातचीत हुई थी।
पुलिस साझेदारी विवाद, आर्थिक दबाव और अन्य संभावित पहलुओं को भी जांच में शामिल कर रही है। हालांकि, आत्महत्या की वास्तविक वजह को लेकर फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और किसी एक कारण की पुष्टि नहीं हुई है।
संबंधित समाचार

शादी का झांसा देकर शादीशुदा महिला से दुष्कर्म:तलाक के बाद साथ रखा; एक साल पहले हुई थी बातचीत

EOW की बड़ी कार्रवाई:रिश्वत लेते सरपंच और पति रंगे हाथों गिरफ्तार

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे दिग्गज अभिनेता:सुख; समृद्धि और खुशहाली की कामना की, वैदिक मंत्रों का किया जाप

लापरवाही पर तीन भोजनालयों को नोटिस:8 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

भूमिगत मेट्रो के विरोध में सड़क पर उतरे 20 कॉलोनियों के लोग:‘एक दीया उम्मीद का’ जलाकर जताया विरोध

5 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर समेत 10 पर एफआईआर दर्ज पांच गिरफ्तार:शाही मस्जिद विवाद में दोबारा पथराव, लाठीचार्ज

हाथी पर सवार होकर आ रही हैं मां जगदंबा:आस्था का महापर्व है शारदीय नवरात्रि

होटल की चौथी मंजिल से गिरा कर्मचारी:उपचार से पहले मौत; मामा के बेटे के साथ करता था काम

लापरवाही की भेंट चढ़ी जिंदगी:हाईटेक बसें, वेंटिलेटर पर व्यवस्था

पर्यटन का नया रिकॉर्ड:इतने करोड़ से ज्यादा पर्यटक पहुंचे; धर्मनगरी सबसे आगे

बिल्डर मौत मामले की जांच तेज:DVR से हार्डडिस्क गायब; मोबाइल का पैटर्न लॉक नहीं खुला, आखिरी बातचीत खंगाल रही पुलिस

खरीदारों का दावा:जमीन वक्फ बोर्ड की नहीं

जलकांड की न्यायिक जांच रिपोर्ट होगी सार्वजनिक:हाईकोर्ट ने आवेदन किया मंजूर

टिकटों की मारामारी के बीच MPCA की व्यवस्था पर सवाल:विधायकों को 50-50 देने का दावा; आम दर्शक परेशान

शाही मस्जिद विवाद:प्रशासन और मस्जिद कमेटी के बीच सहमति; हाईकोर्ट ने केस डिस्पोज ऑफ किया

बैंक हड़ताल टली:5-डे वर्किंग पर बनेगी कमेटी; इस हफ्ते 5 दिन खुलेंगे, गांधी जयंती पर रहेंगे बंद

शाही मस्जिद मामला:कोर्ट ने कहा; नगर निगम के जवाब और नोटिस में दिए आश्वासन बाध्यकारी होंगे

शाही मस्जिद विवाद:विधायक बोले- प्रशासन को पहले से करनी चाहिए थी तैयारी; वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने कहा- समाज खुद हटा रहा हिस्सा

बंद के बावजूद ढाक के तीन पात:कलेक्टर-एसपी से चर्चा का नहीं निकला नतीजा

अशोक सिंघल के जन्मशती आयोजन में करेंगे मदद:सीएम डॉ. मोहन यादव
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!