खबर
Top News

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश: होटल में सजी थी महफिल; विधायक प्रतिनिधि सहित 8 जुआरी गिरफ्तार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 अगस्त 2026, 1:06 pm
शेयर करें:
जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश

खुलासा फर्स्ट, खंडवा।
तीर्थनगरी ओंकारेश्वर के एक होटल में चल रही जुए की महफिल पर मांधाता पुलिस ने मंगलवार देर रात छापा मारा। पुलिस ने होटल के कमरे से ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाते 8 लोगों को पकड़ा है। इनमें मांधाता विधायक नारायण पटेल के प्रतिनिधि और भाजपा नेता शिवचरण रावत भी शामिल हैं। मौके से 68 हजार रुपए नकद जब्त किए गए हैं।

आठ लोगों को मौके से पकड़ा
कार्रवाई ओंकारेश्वर स्थित होटल त्रिनेत्रम के कमरा नंबर 406 में की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां कुछ लोग रुपए का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। टीम ने दबिश दी तो आठ लोगों को मौके से पकड़ लिया।

विधायक प्रतिनिधि और भाजपा नेता भी पकड़ाया
पुलिस कार्रवाई में ब्रह्मपुरी निवासी 55 वर्षीय शिवचरण रावत भी पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि शिवचरण मांधाता विधायक नारायण पटेल के प्रतिनिधि हैं और एनएचडीसी से जुड़े काम देखते हैं।

शिवचरण रावत पूर्व में भाजपा के टिकट पर ओंकारेश्वर नगर परिषद अध्यक्ष का चुनाव भी लड़ चुके हैं। इस कारण पुलिस की कार्रवाई राजनीतिक हलकों में भी चर्चा का विषय बन गई है।

इन 8 जुआरियों को पुलिस ने बनाया आरोपी
पुलिस के मुताबिक, जुआरियों में शिवचरण पिता बाबुसिंह रावत (55) निवासी ब्रह्मपुरी, गोपीचंद पिता खेमचंद यादव (37) निवासी बालवाडी, मोहन पिता रामाजी गांगलेकर (30) निवासी वार्ड क्रमांक 15, पंडित भगवानप्रसाद पिता जगन्नाथ मिश्रा (45) निवासी वार्ड क्रमांक 15, मुकेश पिता ग्यारसीलाल गोलकर (45) निवासी पुनर्वास, वृंदावन ऊर्फ महेश पाठक पिता राममिलन पाठक (34) निवासी शिवशिवाधाम कॉलोनी, योगेश पिता भोजनारायण चौबे (30) निवासी ओंकारधाम कॉलोनी, अभिषेक पिता शिवकुमार अत्रे (36) निवासी बालवाडी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 68 हजार रुपए नकद जब्त किए हैं।

रात में थाने लाई पुलिस, तहसील कोर्ट में होगी पेशी
सभी आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। साथ ही शांतिभंग की धाराओं में नोटिस दिए जाने की कार्रवाई की गई है। पुलिस आरोपियों को होटल से थाने लेकर आई। बुधवार सुबह सभी को तहसील कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां आगे की कार्रवाई और जमानत पर फैसला होगा।

होटल मालिक और बिजली कर्मचारी को छोड़ने क आरोप
कार्रवाई के बाद पुलिस पर होटल से जुड़े राहुल शर्मा और बिजली कंपनी के कर्मचारी सूरज परिहार को आरोपी नहीं बनाने के आरोप भी लगे हैं। बताया जा रहा है कि मंगलवार को राहुल शर्मा का जन्मदिन था और इसी सिलसिले में लोग होटल में जुटे थे।

हालांकि पुलिस का कहना है कि होटल के रजिस्टर्ड मालिक मोहन गांगलेकर को आरोपी बनाया गया है, जबकि राहुल शर्मा होटल में पार्टनर हैं। वहीं सूरज परिहार कार्रवाई के दौरान मौके पर नहीं मिला।

खिड़की से कुछ लोगों के भागने की आशंका
पुलिस के मुताबिक, जिस कमरे में जुआ खेला जा रहा था, उसमें एक बड़ी खिड़की भी है। आशंका है कि पुलिस की दबिश के दौरान कुछ लोग वहां से निकल गए हों। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार

फुटपाथ पर कब्जे से रोका तो चाकू लहराया कट्टा अड़ाकर मांगे 5-5 हजार
Top News

फुटपाथ पर कब्जे से रोका तो चाकू लहराया कट्टा अड़ाकर मांगे 5-5 हजार:सराफा थाने पर देर रात तक व्यापारियों और भाजपाइयों का हंगामा

1 minute ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:इस परिवार के 6 सदस्यों को हाई कोर्ट से अंतरिम राहत; पुलिस को जांच जारी रखने की छूट

16 minutes ago
काउंटर प्लान
Top News

काउंटर प्लान:राहुल गांधी के दौरे के बीच भाजपा की बड़ी जॉइनिंग की तैयारी; शाम 5 बजे होगा खुलासा, नाम पर सस्पेंस

29 minutes ago
मां बगलामुखी के दर्शन करने गए श्रद्धालुओं की कार उफनते नाले में बही
Top News

मां बगलामुखी के दर्शन करने गए श्रद्धालुओं की कार उफनते नाले में बही:8 की हुई मौत

33 minutes ago
पोहा-जलेबी... सब है तैयार आइए राहुलजी
Top News

पोहा-जलेबी... सब है तैयार आइए राहुलजी:इंदौर में आज ‘छात्रों की गूंज’, कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे राहुल गांधी, तैयारियां पूरी

38 minutes ago
एयरपोर्ट पर पुलिस-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की
Top News

एयरपोर्ट पर पुलिस-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की:अब महिला संघर्ष समिति करेगी विरोध

41 minutes ago
राहुल गांधी को सुनना इसलिए है जरूरी
Top News

राहुल गांधी को सुनना इसलिए है जरूरी:संघर्ष की भट्ठी में तपकर उभरे राहुल; वैचारिक दृढ़ता और जन-स्वीकार्यता का नया दौर

about 1 hour ago
निलंबित अधिकारी समेत तीन आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट जारी
Top News

निलंबित अधिकारी समेत तीन आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट जारी:इस दिन हाईकोर्ट में सुनवाई

about 1 hour ago
करोड़ों की ड्रग केस में ED का एक्शन
Top News

करोड़ों की ड्रग केस में ED का एक्शन:लाखों की संपत्तियां अटैच; दो शहरों में की कार्रवाई

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मां अहिल्या की नगरी पहुंचे राहुल गांधी; ‘छात्रों की गूंज’ में छात्रों से करेंगे संवाद ; शिक्षा, रोजगार, पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं पर होंगे सवाल-जवाब

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:रास्ते में पुलिसकर्मी का एक्सीडेंट; पीसीसी सचिव और पार्षद ने साथियों के साथ पहुंचाया अस्पताल

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:आज ‘छात्रों की गूंज; पहले म्यूजिक-डांस, फिर राहुल गांधी से संवाद, राजधानी से रवाना

about 3 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:उफनते नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 8 की मौत, 7 श्रद्धालु इस राज्य के बताए जा रहे, एक चालक भी हादसे का शिकार

about 3 hours ago
कांग्रेस नेता के सामने उठेंगे छात्रों के मुद्दे
Top News

कांग्रेस नेता के सामने उठेंगे छात्रों के मुद्दे:होल्ड पदों से लेकर भर्ती और वेतन तक पर फीडबैक; होटल में विद्यार्थियों और शिक्षकों से मुलाकात की तैयारी

about 3 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:हजारों मेधावी छात्रों को ई-स्कूटी; खाते में पहुंची राशि, मुख्यमंत्री ने सांकेतिक रूप से सौंपी चाबी

about 3 hours ago
बड़ा हादसा
Top News

बड़ा हादसा:बरसाती नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 8 की मौत, मृतकों में 3 बच्चे और 2 महिलाएं शामिल

about 4 hours ago
हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन
Top News

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

about 21 hours ago
किसान पर झपटा तेंदुआ
Top News

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

about 21 hours ago
क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी
Top News

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

about 21 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!