कावड़ यात्रा की पेट्रोलिंग कर रहे पुलिस जवानों ने सीपीआर देकर बचाई जान: बाइक से गिरकर बेहोश हुआ छात्र
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सड़क पर अचानक बाइक से गिरा छात्र बेहोश पड़ा था। आसपास लोग मदद के लिए जुटे ही थे कि पेट्रोलिंग कर रहे पुलिस जवानों की नजर उस पर पड़ गई। जवानों ने स्थिति की गंभीरता समझी और बिना एक पल गंवाए छात्र को सीपीआर देना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में उसकी सांस सामान्य होने लगी। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने ऑटो की व्यवस्था कर उसे अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने तत्काल मिली मदद को छात्र के लिए अहम बताया।
जानकारी के मुताबिक घटना राऊ और राजेंद्र नगर क्षेत्र की है। कावड़ यात्रा को लेकर पुलिस जवान नियमित पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दौरान राऊ थाने के प्रधान आरक्षक बलराम चौहान तथा राजेंद्र नगर थाने के आरक्षक राहुल बोर्डिया और विवेक प्रजापति ने सड़क पर भीड़ देखी। पूछताछ करने पर पता चला कि बाइक से घर लौट रहे दो छात्रों में से पीछे बैठा छात्र अचानक नीचे गिर गया और बेहोश हो गया। पुलिस जवानों ने तत्काल छात्र को संभाला।
प्रधान आरक्षक बलराम चौहान और आरक्षक राहुल बोर्डिया ने आसपास मौजूद लोगों की मदद से सीपीआर देना शुरू किया। कुछ देर बाद छात्र की सांस सामान्य होने लगी और उसकी हालत में सुधार दिखाई दिया। जवानों ने एंबुलेंस का इंतजार किए बिना ऑटो की व्यवस्था की और छात्र को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया। पुलिस के अनुसार समय पर सीपीआर और तत्काल अस्पताल पहुंचाने से छात्र को जरूरी चिकित्सा सहायता मिल सकी।
जवानों की हो रही सराहना
घटना के प्रत्यक्षदर्शियों और रहवासियों ने पुलिस जवानों की तत्परता की सराहना की। एसीपी निधि सक्सेना के अनुसार पुलिस की प्राथमिकता कानून व्यवस्था के साथ आपात स्थिति में नागरिकों की सुरक्षा और मदद करना भी है। राऊ और राजेंद्र नगर पुलिस के जवानों की यह कार्रवाई खाकी की मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल बन गई।
संबंधित समाचार

राहुल के पहुंचते ही गूंजे ‘शेर आया-शेर आया’ के नारे:कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह

धोखाधड़ी के आरोपियों पर होगा इनाम घोषित:संपत्ति की जानकारी जुटा रही पुलिस

‘छात्रों की गूंज’ में भारी भीड़:IDA ग्राउंड हाउसफुल; अंदर से ज्यादा बाहर एंट्री का इंतजार

रात 3 बजे फोन कर धमकाया- आज तुझे मार देंगे

जयपुर में इंदौर के युवक को कार में बंधक बनाकर पीटा:रुपए नहीं देने पर भाई को जान से मारने की दी धमकी

देखिए वीडियो:राहुल गांधी ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए IDA ग्राउंड पहुंचे; युवाओं में दिखा उत्साह

देखिए वीडियो:थाने में हंगामा; पुलिसकर्मियों पर शराब के नशे में युवक से मारपीट का आरोप; बहन ने मांगा जवाब

नशे के अड्डे पर छापा:बजरंग दल ने की एनएसए में कार्रवाई की मांग

सराफा थाने के बाद एसीपी सराफा भी फिसड्डी:एसीपी रैंकिंग में परदेशीपुरा अव्वल; अन्नपूर्णा दूसरे और विजय नगर तीसरे नंबर पर

सनसनीखेज वारदात:प्रॉपर्टी ब्रोकर पर धारदार हथियार से हमला; गर्दन पर गंभीर चोट, जमीन के मामले में तारीख पर पहुंचे थे पूर्व वकील; आरोपी ने मौका पाकर किया हमला, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती

किसानों ने आईडी कार्यालय की दीवार पर खून से लिखा संदेश:एक माह में योजना निरस्त करो; नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ में बढ़ी भीड़; डोम के अंदर 10 हजार से ज्यादा लोग, पुलिस संभाल रही व्यवस्था
देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ के बीच भारत जोड़ो मैदान में हंगामा; स्टेज को लेकर आयोजकों-पुलिस में धक्का-मुक्की

देखिए वीडियो:राहुल गांधी के कार्यक्रम में ‘खुलासा फर्स्ट’ की धाक; युवाओं ने सुनाई अपनी मन की बात, मौके से जुटाए ग्राउंड अपडेट

देखिए वीडियो:मुख्यमंत्री बोले; काल गणना, विज्ञान और अध्यात्म की धरती यह शहर, सिंहस्थ से पहले मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में होगा विकास

आरएसएस प्रमुख बोले:‘इतिहास में संघ जैसा कोई संगठन या कार्य नहीं हुआ’, संघ अनुभव शाला का किया लोकार्पण

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’; युवाओं के लिए सिख समाज ने तैयार किया लंगर, बड़ी संख्या में युवा कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे

तस्कर को क्राइम ब्रांच ने 14 ग्राम एमडी के साथ पकड़ा:तस्कर से सप्लायर और नेटवर्क को लेकर पूछताछ

मोमोज दुकान संचालक पर खौलता तेल डालने वाले पांचों बदमाश आए गिरफ्त में:उत्पात मचाते हुए की थी मारपीट; तोड़फोड़ कर लहराए थे चाकू

बस-कार की भीषण टक्कर:इतने लोगों की मौत; सड़क किनारे खाई में पलटी बस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!