सवालों से बचने के लिए पुलिस का सहारा: सम्मान लेकर लौटे महापौर; न्याय मांगने पहुंचे पीड़ितों को थाने में बैठाया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
स्वच्छता सर्वेक्षण का सम्मान लेकर लौटे महापौर पुष्यमित्र भार्गव के स्वागत की तैयारियां चल रही थीं, तभी भागीरथपुरा दूषित जल कांड के पीड़ित अपनी मांगें लेकर पहुंच गए।
करीब 20 लोग कांग्रेस नेता के साथ महापौर से मिलकर मुआवजे, सरकारी नौकरी और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग करना चाहते थे, लेकिन मुलाकात से पहले ही पुलिस ने उन्हें वहां से हटा दिया।
कांग्रेस नेता रानू मलोरिया, बुजुर्ग महिला गंगा मलैया और 10 वर्षीय बच्चे को भी थाने ले जाया गया। आरोप है कि करीब तीन घंटे बैठाने के बाद माफीनामा लिखवाकर छोड़ा गया।
पीड़ितों के हाथों में तख्तियां थीं। इन पर दूषित जल कांड के जिम्मेदार अधिकारियों को सजा देने और मृतकों के 15 परिवारों को मुआवजा व सरकारी नौकरी देने की मांग लिखी थी। पीड़ित महापौर के सामने अपनी बात रखना चाहते थे, लेकिन उन्हें शिकायत रखने का मौका तक नहीं मिला।
महापौर के पहुंचने से पहले ही पुलिस ने संभाला मोर्चा
कांग्रेस नेता रानू मलोरिया का आरोप है कि सभी लोग शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रखने पहुंचे थे। इसके बावजूद पुलिस ने उन्हें वहां से हटाकर एरोड्रम थाने पहुंचा दिया। करीब तीन घंटे तक थाने में बैठाने के बाद माफीनामा लिखवाकर छोड़े जाने का आरोप है। इस कार्रवाई से प्रभावित परिवारों में नाराजगी बढ़ गई है। सवाल यह है कि अपनी पीड़ा और मांगें रखने पहुंचे लोगों को आखिर थाने क्यों ले जाना पड़ा?
कांग्रेस ने बताया- महापौर की 'कायरता', नाबालिग को थाने में बैठाने पर उठाए सवाल
घटना को लेकर कांग्रेस ने महापौर पर तीखा हमला बोला। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े और शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने इस पूरे घटनाक्रम को महापौर की 'कायरता' बताया। नेताओं ने कहा कि दूषित पानी से प्रभावित परिवार न्याय और मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
उनकी बात सुनने के बजाय पुलिस के जरिए उन्हें हटवाना दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस नेताओं ने 10 वर्षीय बच्चे को थाने में बैठाए जाने पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि पीड़ितों की फरियाद सुनने के बजाय उनके साथ ऐसा व्यवहार करना उचित नहीं है।
पीड़ितों का सवाल- मौतों की जिम्मेदारी कौन लेगा?
भागीरथपुरा में दूषित पानी की त्रासदी में अपनों को खो चुके परिवार अब तक मुआवजे, सरकारी नौकरी और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं। अब महापौर से मिलने पहुंचे लोगों को थाने ले जाने और माफीनामा लिखवाने का मामला राजनीतिक विवाद बन गया है। कांग्रेस ने शुक्रवार को महापौर के खिलाफ प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।
एक तरफ स्वच्छता सम्मान का जश्न है, दूसरी तरफ पीड़ित परिवार अपने हक के लिए भटक रहे हैं। सवाल सीधा है- जिन परिवारों ने दूषित पानी की त्रासदी में अपनों को खोया, उनकी मांगों पर सुनवाई कब होगी? क्या उन्हें न्याय मांगने के लिए भी थाने के चक्कर लगाने पड़ेंगे?
संबंधित समाचार

पूर्व निगमायुक्तों की मेहनत पर फेर दिया पानी:अपनी पहचान को लेकर नए सवालों के घिरा में शहर

एक टेबल पर भोजन, एक भोपाल दौरा और कई सियासी सवाल:शहर की अंदरूनी राजनीति में आखिर क्या पक रहा है

रहवासी प्यासे, निर्माणाधीन मकानों की ‘प्यास’ बुझाकर निगम की टैंकर व्यवस्था मालामाल:500 से 700 रुपए में बिक रहा पानी; शिमला प्राइड के 22 परिवारों को आपूर्ति नहीं, सरकारी बिल भी, निजी बिक्री भी…

नोटिस की नौटंकी बंद करो, अब तो बुलडोजर चलाओ:अवैध निर्माण पर निगम मेहरबान या अफसरों की मजबूरी

संभागायुक्त ने किया इस शहर के जिला अस्पताल का निरीक्षण:हेल्प डेस्क के पास लगेगा अस्पताल का नक्शा; व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

30 साल पहले बेचा प्लॉट:कब्जा मांगने पहुंचे तो अब दिखाई दबंगई; भाजपा नेता पर दिव्यांग महिला को जमीन के लिए भटकाने और बेटे को जातिसूचक गालियां देने का आरोप

लौटेगा तो खुलकर बताएगा बेटा मेरे पिता ने मां को क्यों मार दिया:लव जिहादी फैजान की साजिश का जल्द होगा खुलासा

वीडियो देखिये, इस नेता के स्वागत होर्डिंग्स हटाने पर भड़के कांग्रेस नेता:नगर निगम की कार्रवाई के विरोध में सड़क पर दिया धरना

धर्मनगरी के इस प्रसिद्ध मंदिर में श्रद्धालुओं की फजीहत:तेज धूप में बच्चे-बुजुर्ग बेहाल; पानी और छांव तक की पर्याप्त व्यवस्था नहीं, अव्यवस्थाओं पर श्रद्धालुओं में नाराजगी

प्याज के भाव में अचानक क्यों लगी आग:पुराना स्टॉक खत्म होने और नई फसल की देरी ने बिगाड़ा बाजार का गणित; रसोई का बजट बिगड़ा, किसानों से ज्यादा उपभोक्ता परेशान

खातेगांव शराब कांड का आरोपी कोर्ट में पहुंचा:सरेंडर की कोशिश के दौरान पुलिस ने दबोचा; परिसर से ही किया गिरफ्तार

भाई बने इस शहर के पुलिस अधीक्षक:छोटी बहन को इस शहर में मिली बड़ी जिम्मेदारी; दोनों ने UPSC में लहराया परचम, अब एक IPS तो दूसरा IAS

वीडियो देखिये, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर:बर्फीली वादियों से ऊखीमठ पहुंचे बाबा केदारनाथ; अगले 6 महीने तक यहीं होगी नियमित पूजा-अर्चना

इस राज्य में भीषण सड़क हादसा:मिनी बस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने टक्कर; अब तक इतने लोगों की मौत का दावा

विधानसभा-1 में लगा मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर:अधिकारियों ने स्कूलों का किया निरीक्षण; विद्यार्थियों से पूछा भविष्य का लक्ष्य

घर में जमा कर रखे थे इतने गैस सिलेंडर:पुलिस ने मारा छापा; घरेलू और कमर्शियल टंकियां बरामद, आरोपी गिरफ्तार

3 किलोमीटर तक वाहनों की कतार:इस घाट पर घंटों जाम में फंसे रहे लोग; जिम्मेदार नदारद, स्थानीय लोगों ने संभाली व्यवस्था

वो दुस्साहस बेटे में नजर नहीं आया

जनता भेजेगी फोटो और पुलिस बनाएगी चालान:उल्लंघन की तस्वीर भेजने वाले जिम्मेदार नागरिकों को हर सप्ताह मिलेगा इनाम

सांची दूध के दाम में भी हुआ इजाफा:अब हर लीटर पर देने होंगे इतने रुपए ज्यादा; इस दिन से नई कीमतें लागू
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!