अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा: 4 हजार किलो महुआ लाहन किया नष्ट; 3 आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, कटनी।
अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ पुलिस ने एक साथ कई इलाकों में कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में महुआ लाहन नष्ट किया है।
बरही थाना क्षेत्र में पुलिस ने करीब 4 हजार किलो महुआ लाहन बरामद कर मौके पर नष्ट किया, जबकि स्लीमनाबाद में हाथ भट्टी की कच्ची शराब के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। दोनों कार्रवाई के बाद अवैध शराब बनाने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
जंगल में भागे शराब बनाने वाले, 265 कंटेनर मिले
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत बरही थाना पुलिस को खिरहनी पारधी टोला में कच्ची शराब बनाए जाने की सूचना मिली थी। एसडीओपी वीरेंद्र धार्वे और थाना प्रभारी अरविंद कुमार चौबे के नेतृत्व में बरही और विजयराघवगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी।
पुलिस को देखते ही वहां मौजूद संदिग्ध लोग जंगल की ओर भाग निकले। तलाशी के दौरान 265 कंटेनरों में करीब 4 हजार किलो महुआ लाहन मिला। इसकी अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपए बताई गई है।
पुलिस ने पंचों की मौजूदगी में पूरे लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया। इसके अलावा करीब 25 लीटर तैयार कच्ची महुआ शराब भी जब्त कर नष्ट की गई।
स्लीमनाबाद में तीन आरोपी गिरफ्तार
इधर स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सिहुड़ी स्थित सपेरा डेरा में भी पुलिस ने हाथ भट्टी शराब के खिलाफ कार्रवाई की। एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी विजय कुमार विश्वकर्मा के निर्देशन में पुलिस टीम ने दबिश देकर तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार एक आरोपी के कब्जे से 6 लीटर, मीना बाई सपेरा से 5 लीटर और सरस्वती बाई सपेरा से 5 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई। कुल 16 लीटर शराब की अनुमानित कीमत करीब 6,400 रुपए बताई गई है।
शराब बनाने का सामान भी किया नष्ट
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने शराब तैयार करने के लिए रखा गया महुआ लाहन और अन्य उपकरण भी मौके पर नष्ट कर दिए। स्लीमनाबाद पुलिस ने गिरफ्तार तीनों आरोपियों के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
फरार आरोपियों की तलाश जारी
बरही थाना क्षेत्र में पुलिस की दबिश के दौरान जंगल की ओर भागे संदिग्ध शराब कारोबारियों की तलाश की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि अवैध शराब बनाने का यह कारोबार कितने समय से चल रहा था और इसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हैं।
कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस का फोकस अवैध शराब बनाने वाले ठिकानों के साथ इससे जुड़े नेटवर्क पर कार्रवाई करने पर है।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!