खबर
Top News

पुलिस पर ₹50 हजार वसूली और मारपीट के आरोप: रातभर हिरासत में रखने का दावा; एएसपी करेंगे जांच

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

08 अगस्त 2026, 6:29 pm
शेयर करें:
पुलिस पर ₹50 हजार वसूली और मारपीट के आरोप

खुलासा फर्स्ट, नीमच।
रतनगढ़ थाना क्षेत्र की डिकेन पुलिस चौकी पर दो डंपर चालकों को हिरासत में लेकर मारपीट करने और उन्हें छोड़ने के एवज में 50 हजार रुपए मांगने के गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़ितों ने शनिवार को जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। मामले को गंभीरता से लेते हुए नीमच एसपी ने जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) को सौंप दी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बस और डंपर की मामूली टक्कर के बाद शुरू हुआ विवाद
घटना 6 अगस्त की रात रतनगढ़-डिकेन मार्ग की बताई जा रही है। रात करीब 9 से 10 बजे के बीच बस और डंपर RJ09-GC-6566 के बीच मामूली टक्कर हो गई थी। पीड़ितों के मुताबिक, हादसे के बाद दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति बन गई थी और बस चालक व मालिक ने पुलिस कार्रवाई नहीं कराने की बात कही थी।

आरोप है कि इसके बावजूद डिकेन पुलिस ने डंपर को चौकी में खड़ा करवाया और उसके चालक सावरा गुर्जर तथा प्रधान मीणा को हिरासत में ले लिया।

छोड़ने के बदले ₹50 हजार मांगने का आरोप
पीड़ितों का आरोप है कि रात करीब 12 बजे चौकी प्रभारी गजेंद्र सिंह चौहान ने दोनों चालकों को छोड़ने के बदले 50 हजार रुपए की मांग की। आरोप है कि रकम नहीं देने पर उन्हें झूठे मामले में फंसाने की धमकी भी दी गई।

डंपर मालिक बाबूलाल गुर्जर के चौकी पहुंचने के बाद रात में वाहन तो छोड़ दिया गया, लेकिन दोनों चालकों को अगली सुबह तक हिरासत में रखा गया। चालकों का दावा है कि अगले दिन विधायक ओमप्रकाश सकलेचा द्वारा चौकी प्रभारी को फोन किए जाने के बावजूद उन्हें तत्काल नहीं छोड़ा गया।

रिहाई से पहले सादे कागज पर हस्ताक्षर कराने का आरोप
पीड़ितों के मुताबिक बाद में जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान के हस्तक्षेप और पुलिस अधीक्षक से बातचीत के बाद दोनों चालकों को रिहा किया गया। आरोप है कि रिहाई से पहले उनसे सादे कागजों पर जबरन हस्ताक्षर करवाए गए।

चालकों ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस के दबाव में उनका एक वीडियो रिकॉर्ड कराया गया, जिसमें उनसे यह कहलवाया गया कि पुलिसकर्मियों ने उनके साथ मारपीट नहीं की। पीड़ितों ने इस पूरी कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।

सीसीटीवी फुटेज और मेडिकल जांच की मांग
पीड़ितों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत देकर डिकेन चौकी और घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित कराने, दोनों चालकों की मेडिकल जांच कराने तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने आरोप सही पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी की है।

एएसपी की जांच के बाद तय होगी आगे की कार्रवाई
नीमच एसपी राजेश व्यास ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है और इस संबंध में शिकायत भी प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच एएसपी के माध्यम से कराई जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

ईडी का बड़ा एक्शन
Top News

ईडी का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में की बड़ी कार्रवाई; लाखों रुपए की संपत्तियां की कुर्क

about 13 hours ago
देखिये वीडियो, अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर सख्ती
Top News

देखिये वीडियो, अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर सख्ती:झांकियों में इन पर रहेगा पूरी तरह प्रतिबंध; ऊंचाई और मंच की चौड़ाई पर भी नियम

about 14 hours ago
महाकाल धर्मशाला में महिला श्रद्धालु से मारपीट का आरोप
Top News

महाकाल धर्मशाला में महिला श्रद्धालु से मारपीट का आरोप:सुरक्षाकर्मियों पर बाल खींचने और मोबाइल छीनने का दावा

about 14 hours ago
पचास हजार रहवासियों को मिलेगा नर्मदा जल का फायदा
Top News

पचास हजार रहवासियों को मिलेगा नर्मदा जल का फायदा:इसी कार्यकाल में क्षेत्र की सभी समस्याएं कर देंगे दूर

about 14 hours ago
बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या
Top News

बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या:जिंदा जलाकर उतारा मौत के घात; पड़ोसी बचाने पहुंचा तो उसे भी काटा

about 14 hours ago
पूर्व मंत्री बोले
Top News

पूर्व मंत्री बोले:तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है

about 14 hours ago
धर्मनगरी में 10 हजार वर्गफीट का अवैध निर्माण जमींदोज
Top News

धर्मनगरी में 10 हजार वर्गफीट का अवैध निर्माण जमींदोज:आश्रम की भूमि पर बिना अनुमति बन रहा था दो मंजिला भवन; कार्रवाई के दौरान पुलिस बल रहा तैनात

about 14 hours ago
छात्रों की गूंज की ऐतिहासिक सफलता ने भाजपा के कथित दुष्प्रचार का दिया करारा जवाब
Top News

छात्रों की गूंज की ऐतिहासिक सफलता ने भाजपा के कथित दुष्प्रचार का दिया करारा जवाब:जीतू पटवारी

about 14 hours ago
माफ कीजिए, पप्पू ‘वो’ नहीं
Top News

माफ कीजिए, पप्पू ‘वो’ नहीं

about 15 hours ago
सड़क हादसे में दूध व्यवसायी की मौत के छह साल बाद कोर्ट का फैसला
Top News

सड़क हादसे में दूध व्यवसायी की मौत के छह साल बाद कोर्ट का फैसला:परिवार को ब्याज सहित इतने लाख रुपए क्षतिपूर्ति

about 15 hours ago
पूर्वजों की तृप्ति के लिए श्राद्ध और तर्पण की महिमा
Top News

पूर्वजों की तृप्ति के लिए श्राद्ध और तर्पण की महिमा:पितृ ऋण से मुक्ति का पावन पर्व

about 15 hours ago
एमपी के युवाओं के लिए खुशखबरी
Top News

एमपी के युवाओं के लिए खुशखबरी:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अगले ढाई साल में होंगी 3.5 लाख सरकारी भर्तियां

about 15 hours ago
कोचिंग से लौट रही छात्रा से बदसलूकी
Top News

कोचिंग से लौट रही छात्रा से बदसलूकी:सड़क पर रोककर किया परेशान; तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

about 15 hours ago
तेंदुए की दस्तक से फार्म विला में दहशत
Top News

तेंदुए की दस्तक से फार्म विला में दहशत:सीसीटीवी में कैद

about 15 hours ago
सिंघम की छवि और रिजल्ट शून्य
Top News

सिंघम की छवि और रिजल्ट शून्य:बालाघाट एसपी आदित्य मिश्रा की कार्रवाई सिर्फ आम नागरिकों तक; आरोपी रसूखदार नेताओं के सामने क्यों डाले हथियार!

about 15 hours ago
रोते और खाते समय बच्चों को मोबाइल देना पड़ रहा भारी
Top News

रोते और खाते समय बच्चों को मोबाइल देना पड़ रहा भारी:फोन की लत से बच्चे हो रहे बेकाबू; स्क्रीन की लत से बढ़ी परेशानी, थेरेपी सेंटरों में लग रही कतार

about 15 hours ago
थाने के सामने 9 फीट धंसा मार्ग
Top News

थाने के सामने 9 फीट धंसा मार्ग:भ्रष्टाचार की बलि चढ़ी सड़क; निगम के दावों का खुलासा

about 15 hours ago
डोल ग्यारस पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था
Top News

डोल ग्यारस पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था:शाम 4 बजे से कई मार्गों पर डायवर्जन; इस मंदिर पहुंचेंगी शहरभर से झांकियां

about 15 hours ago
‘झूठ की गूंज’ पोस्टरों पर घमासान
Top News

‘झूठ की गूंज’ पोस्टरों पर घमासान:कांग्रेस का प्रदर्शन

about 15 hours ago
14 ग्राम एमडी के बाद खुला बैकवर्ड लिंक
Top News

14 ग्राम एमडी के बाद खुला बैकवर्ड लिंक:महू का तस्कर आया गिरफ्त में

about 15 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!