महिला आरक्षण पर बोले प्रधानमंत्री: दशकों का इंतजार खत्म होने जा रहा; इस दिन से संसद का विशेष सत्र
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, दिल्ली।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ में महिला आरक्षण को लेकर बड़ा संकेत दिया। उन्होंने कहा कि देश की संसद एक ऐतिहासिक फैसले के करीब है और विधानसभाओं से लेकर संसद तक महिलाओं को आरक्षण देने की दशकों पुरानी मांग अब पूरी होने जा रही है। इसी उद्देश्य से 16 से 18 अप्रैल तक संसद का विशेष सत्र बुलाया गया है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” महिलाओं के लिए एक बड़ा अवसर साबित होगा, जिससे उनके लिए संसद तक पहुंच आसान होगी। उन्होंने यह भी कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में महिलाओं को पर्याप्त प्रतिनिधित्व देने की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी।
पीएम मोदी के संबोधन की 6 अहम बातें
जन्म से जीवन के हर पड़ाव तक योजनाएं
पीएम ने कहा कि उनकी सरकार ने महिलाओं के जीवन के हर चरण को ध्यान में रखते हुए योजनाएं लागू की हैं—जैसे बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सुकन्या समृद्धि योजना और मिशन इंद्रधनुष।
शिक्षा और स्वास्थ्य पर फोकस
स्कूलों में शौचालय निर्माण, मुफ्त सैनिटरी पैड, टीकाकरण अभियान और महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाओं का विशेष उल्लेख किया।
आर्थिक सशक्तिकरण पर जोर
प्रधानमंत्री ने बताया कि 3 करोड़ से अधिक महिलाएं अब अपने घरों की मालिक बनी हैं। इससे परिवार और समाज में उनकी भागीदारी और सम्मान बढ़ा है।
सामाजिक सोच में बदलाव
उन्होंने हल्के अंदाज में कहा कि पहले व्यापारिक चर्चा में महिलाओं को शामिल नहीं किया जाता था, लेकिन अब आर्थिक रूप से सशक्त होने के बाद उनकी राय को महत्व दिया जा रहा है।
चार दशक का लंबा इंतजार
महिला आरक्षण पर चर्चा को करीब 40 साल हो चुके हैं। पीएम ने कहा कि इसमें सभी राजनीतिक दलों और कई पीढ़ियों का योगदान रहा है।
2029 तक लागू करने का लक्ष्य
उन्होंने कहा कि 2023 में अधिनियम पारित होने के बाद सभी दलों ने इसे 2029 तक लागू करने पर सहमति जताई थी।
16 अप्रैल से संसद का विशेष सत्र
महिला आरक्षण को लागू करने की दिशा में 16 अप्रैल से संसद का विशेष सत्र शुरू होगा। “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के तहत आरक्षण को नई जनगणना और परिसीमन प्रक्रिया से जोड़ा गया है।
परिसीमन और जनगणना का मुद्दा
जनगणना में देरी के चलते अब 2011 के आंकड़ों के आधार पर आगे बढ़ने की योजना पर विचार हो रहा है। परिसीमन के बाद लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़कर करीब 816 तक हो सकती है।
प्रस्तावित 2 बड़े संशोधन
सरकार महिला आरक्षण को लागू करने के लिए दो बड़े संशोधन लाने की तैयारी में है, जिनमें एक अलग परिसीमन विधेयक भी शामिल है। इन संशोधनों को संवैधानिक रूप से पारित करना आवश्यक होगा। OBC आरक्षण का फिलहाल कोई प्रावधान नहीं। SC/ST आरक्षण पहले की तरह जारी रहेगा।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!