एमपी में दौड़ेगी पीएम-ई बसें: 6 शहरों में चलेंगी 582 इलेक्ट्रिक बस; यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश के शहरी परिवहन में जुलाई से बड़ा बदलाव होने जा रहा है। केंद्र सरकार की 'पीएम-ई बस सेवा' के तहत प्रदेश के प्रमुख शहरों में अत्याधुनिक वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया जाएगा।
सबसे पहले इंदौर में ई-बस सेवा शुरू होगी
पहले चरण में इंदौर, भोपाल और जबलपुर में सेवा शुरू होगी, जबकि दूसरे चरण में ग्वालियर, उज्जैन और सागर को शामिल किया जाएगा। सबसे पहले इंदौर में ई-बस सेवा शुरू होगी। पहले चरण में इंदौर के 8 रूटों पर 150, भोपाल के 10 रूटों पर 100 तथा जबलपुर में 100 इलेक्ट्रिक बसें संचालित की जाएंगी।
6 शहरों में कुल 582 इलेक्ट्रिक बसें
केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत मध्य प्रदेश के छह शहरों में कुल 582 एसी इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। बसों के संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी ग्रीन सेल मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड को सौंपी गई है। यात्रियों को टिकट के लिए डिजिटल सुविधा उपलब्ध होगी। टिकटिंग पूरी तरह 'चलो ऐप' और अन्य डिजिटल माध्यमों से की जाएगी, जिससे यात्रा पहले से अधिक आसान और सुविधाजनक होगी।
ग्रॉस कॉस्ट कॉन्ट्रैक्ट मॉडल पर होगा संचालन
पीएम-ई बस सेवा का संचालन ग्रॉस कॉस्ट कॉन्ट्रैक्ट (GCC) मॉडल पर किया जाएगा। बसों के लिए ड्राइवर, कंडक्टर और मेंटेनेंस स्टाफ कंपनी उपलब्ध कराएगी। ऑपरेटर को 58.14 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से भुगतान किया जाएगा। इसमें 22 रुपए प्रति किलोमीटर केंद्र सरकार और 36.14 रुपए प्रति किलोमीटर राज्य सरकार वहन करेगी। प्रत्येक बस को प्रतिदिन कम से कम 180 किलोमीटर चलाना अनिवार्य होगा।
6 शहरों में बनेंगे आधुनिक डिपो
ई-बसों के संचालन और रखरखाव के लिए प्रदेश के छह शहरों में कुल नौ आधुनिक डिपो बनाए जा रहे हैं। भोपाल में बैरागढ़ और कस्तूरबा नगर में दो डिपो (लगभग 14 करोड़ रुपए की लागत) इंदौर में नायता मुंडला और चंदन नगर में दो डिपो (करीब 6 करोड़ रुपए की लागत) ग्वालियर में दो डिपो, जबलपुर, उज्जैन और सागर में एक-एक डिपो बनाया जाएगा।
डिपो निर्माण की लागत का 60 प्रतिशत केंद्र सरकार और 40 प्रतिशत राज्य सरकार वहन करेगी। राज्य सरकार इस परियोजना में अपने हिस्से के रूप में लगभग 24 करोड़ रुपये खर्च करेगी।
तैयार होगा चार्जिंग नेटवर्क
ई-बसों के लिए अत्याधुनिक चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर भी विकसित किया जाएगा। इंदौर, भोपाल और ग्वालियर में दो-दो चार्जिंग स्टेशन। जबलपुर, सागर और उज्जैन में एक-एक चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। करीब 60 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इन चार्जिंग स्टेशनों तक निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 41 किलोमीटर लंबी हाई टेंशन लाइन बिछाई जाएगी। इसके लिए विशेष विद्युत सब-स्टेशन भी स्थापित किए जाएंगे।
यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
नई 25-सीटर वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। बसों में आधुनिक डिजिटल टिकटिंग, आरामदायक सीटें, प्रदूषण मुक्त सफर और बेहतर सार्वजनिक परिवहन की सुविधा उपलब्ध होगी।
सरकार का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देना है। जुलाई से शुरू होने वाली यह योजना प्रदेश के सार्वजनिक परिवहन क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण बदलाव मानी जा रही है, जिससे लाखों यात्रियों को आधुनिक और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!