खबर
Top News

पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता का पर्व है पितृ पक्ष: 16 दिन का यह पर्व डर या पाबंदी नहीं; बल्कि पूर्वजों के प्रति सम्मान का अवसर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

29 सितंबर 2026, 3:07 pm
शेयर करें:
पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता का पर्व है पितृ पक्ष

पितृ ऋण और हमारी संस्कृति, दानवीर कर्ण से जुड़ी है कथा

हेमंत उपाध्याय 99930-99008, खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भाद्रपद मास की पूर्णिमा से आश्विन मास की अमावस्या तक रहने वाला 16 दिन का पितृ पक्ष (श्राद्ध) आरंभ हो गया है। सनातन परंपरा में यह समय अपने पूर्वजों को याद करने, उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और तर्पण करने के लिए समर्पित माना जाता है।

हालांकि आधुनिक दौर में इस समय को लेकर कई तरह के भ्रम और डर भी फैलाए जाते हैं। धर्मशास्त्रों के अनुसार यह अवधि भय की नहीं, बल्कि श्रद्धा और सादगी की है।

पौराणिक महत्व : महाभारत और दानवीर कर्ण की कथा... पंडितों के अनुसार पुराणों में उल्लेख मिलता है कि पितृ पक्ष के दौरान पूर्वज सूक्ष्म रूप से अपने वंशजों के घर आते हैं और उनसे तर्पण एवं अन्न-जल की अपेक्षा रखते हैं।

इस परंपरा से जुड़ी सबसे प्रमुख कथा महाभारत में दानवीर कर्ण की आती है। कथा के अनुसार कर्ण ने जीवनभर सोना-चांदी और धन-दौलत का दान किया, लेकिन अपने पितरों के नाम से अन्न और जल का दान कभी नहीं किया।

मृत्यु के बाद जब वे स्वर्ग पहुंचे, तो उन्हें भोजन के स्थान पर सोना ही खाने को मिला। जब उन्होंने इसका कारण पूछा तो देवराज इंद्र ने बताया कि उन्होंने कभी अपने पूर्वजों को जल और अन्न अर्पित नहीं किया था।

इसके बाद कर्ण को 15 दिन के लिए पृथ्वी पर वापस भेजा गया, ताकि वे अपने पूर्वजों का तर्पण कर सकें। यही 16 दिन की अवधि पितृ पक्ष कहलाई।

इन कार्यों को करने से बचें : कुछ पंडितों की राय है कि इस दौरान विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश या नया व्यापार शुरू करने जैसे मांगलिक कार्य नहीं किए जाते। इसका कारण यह है कि यह समय शोक, स्मरण और सादगी का है, न कि उल्लास या प्रदर्शन का।

वहीं दूसरी ओर कुछ विद्वानों की यह राय है कि ऐसा नहीं है। अगर आप शुभ कार्य, खरीदी आदि करेंगे तो इससे आपके पितृ अथवा पूर्वज प्रसन्न होंगे। दलील यह भी है कि अपने बच्चों की तरक्की देखकर किसे खुशी नहीं होगी। इसलिए इसे अशुभ काल मानना गलत है।

तामसिक आहार से परहेज : मांस, मदिरा, लहसुन और प्याज जैसे तामसिक भोजन से दूर रहने की सलाह दी जाती है, ताकि मन और शरीर में शुद्धि बनी रहे।

कलह और अनादर से बचें : घर में क्लेश, ऊंची आवाज में बहस या किसी भी व्यक्ति (विशेषकर वृद्धों) का अपमान न करें।

डरें नहीं, श्रद्धा रखें : कुछ पंडितों के अनुसार यह भ्रम है कि श्राद्ध न करने या किसी चूक से पितर श्राप देते हैं या भारी नुकसान होता है। सत्य यह है कि शास्त्रों में पितरों को माता-पिता के समान दयालु माना गया है।

वे कभी श्राप नहीं देते। यदि कोई व्यक्ति आर्थिक रूप से असमर्थ है, तो वह केवल एकांत में जाकर पूर्वजों को नमन कर ले या किसी पशु को हरा चारा खिला दे, तो भी श्राद्ध पूर्ण माना जाता है।

पितृ पक्ष का मूल संदेश अंधविश्वास या डर फैलाना नहीं है। यह अपनी जड़ों को याद करने, प्रकृति (पशु-पक्षियों) का आभार मानने और समाज के जरूरतमंद वर्गों की मदद करने का एक पवित्र अवसर है।

शास्त्रीय विधान अनुसार पितृ पक्ष में यह करें
तर्पण और श्राद्ध : जिस तिथि को परिवार के सदस्य का निधन हुआ हो उसी तिथि पर जल, तिल और कुश से उनका तर्पण और श्राद्ध करें। यदि तिथि ज्ञात न हो, तो सर्वपितृ अमावस्या के दिन तर्पण किया जा सकता है।

पंचबलि (प्रकृति के प्रति दायित्व) : श्राद्ध के दिन भोजन बनने पर पांच हिस्से- गाय, कुत्ता, कौवा, देव (अग्नि) और चींटियों के लिए निकाले जाते हैं। यह परंपरा दर्शाती है कि हमारा जीवन प्रकृति और जीव-जंतुओं के साथ जुड़ा है।

अन्नदान और ब्राह्मण भोज : जरूरतमंदों, निर्धनों और ब्राह्मणों को भोजन कराना और वस्त्र दान करना विशेष पुण्यदायी माना गया है।

घर में सात्विकता : घर में साफ-सफाई रखें और सात्विक वातावरण बनाए रखें। अपने जीवित माता-पिता और बुजुर्गों की सेवा करना ही सबसे मुख्य श्राद्ध है।

संबंधित समाचार

नामांतरण के मांगे 2 लाख
Top News

नामांतरण के मांगे 2 लाख:20 हजार लेते ट्रेप हुआ पटवारी

8 minutes ago
कॉलेज में सात छात्रों के निलंबन पर करणी सेना का चक्काजाम
Top News

कॉलेज में सात छात्रों के निलंबन पर करणी सेना का चक्काजाम:जवाब में छात्राओं ने खोला मोेर्चा

15 minutes ago
हिस्ट्रीशीटर को भाजपा नेता के करीबी और युवा मोर्चा के पदाधिकारी द्वारा पेश कराने की चर्चा
Top News

हिस्ट्रीशीटर को भाजपा नेता के करीबी और युवा मोर्चा के पदाधिकारी द्वारा पेश कराने की चर्चा

15 minutes ago
इस राज्य के सीएम बोले
Top News

इस राज्य के सीएम बोले:‘शिव गरीबों के, राम अमीरों के भगवान’; भाजपा ने राम को चुराया

20 minutes ago
पहले सीट बेल्ट का संदेश
Top News

पहले सीट बेल्ट का संदेश:अब बुलेट पर दोनों हाथ छोड़े; विधायक के स्टंट पर उठे सवाल

35 minutes ago
नवरात्रि से पहले एक करोड़ की गर्भपात किट मिलना चिंताजनक
Top News

नवरात्रि से पहले एक करोड़ की गर्भपात किट मिलना चिंताजनक:19 हजार से ज्यादा किट मिलने पर हिंदू नेताओं में आक्रोश; भाजपा विधायक ने उठाए अवैध भंडारण पर सवाल

about 1 hour ago
एक्सप्रेस-वे पर 2 घंटे में दो हादसे
Top News

एक्सप्रेस-वे पर 2 घंटे में दो हादसे:4 लोगों की मौत; 8 घायल

about 1 hour ago
बिजली देगी झटका
Top News

बिजली देगी झटका:नया सरचार्ज लागू; आने वाले बिलों में दिखेगा असर

about 1 hour ago
भागीरथपुरा में 36 मौतों की जांच रिपोर्ट होगी ऑनलाइन
Top News

भागीरथपुरा में 36 मौतों की जांच रिपोर्ट होगी ऑनलाइन:हाई कोर्ट ने दिया 600 पेज वेबसाइट पर अपलोड करने का आदेश

about 1 hour ago
आखिर बंटी ने किसकी साड़ी से लगाया था फंदा
Top News

आखिर बंटी ने किसकी साड़ी से लगाया था फंदा:तीन में से एक मोबाइल जब्त; वो भी मिला लॉक सीसीटीवी की हार्डडिस्क गायब

about 1 hour ago
13 दिन में दूसरी बार MP आएंगे राहुल गांधी
Top News

13 दिन में दूसरी बार MP आएंगे राहुल गांधी:इन परिवारों से करेंगे मुलाकात

about 1 hour ago
एक्सप्रेस-वे पर दो भीषण हादसे
Top News

एक्सप्रेस-वे पर दो भीषण हादसे:खाई में गिरीं दो कारें; सास-बहू समेत इतने की मौत, इतने घायल

about 1 hour ago
कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले
Top News

कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले:58 लाख स्कूली बच्चों को ड्रेस के लिए मिलेंगे रुपए; अग्निवीरों को वर्दीधारी भर्तियों में इतना आरक्षण

about 2 hours ago
प्रशासन-काजी राजी कहां से आए फसादी?
Top News

प्रशासन-काजी राजी कहां से आए फसादी?:मंदिर हटाए गए; सीएम का घर टूट रहा, मस्जिद पर हंगामा

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, पहाड़ नदी में समाया
Top News

देखिए वीडियो, पहाड़ नदी में समाया:सड़कें मलबे से बंद; बाढ़-भूस्खलन से इतनी मौतें, नदी खतरे के निशान से ऊपर, क्रूज बहकर पुल से टकराया

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, मस्जिद विवाद में एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष बोले
Top News

देखिए वीडियो, मस्जिद विवाद में एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष बोले:'जल्द मुकाबला होगा; सबका हिसाब होगा'

about 2 hours ago
हिस्ट्रीशीटर कोर्ट में हुआ पेश
Top News

हिस्ट्रीशीटर कोर्ट में हुआ पेश:खुलासा फर्स्ट ने पहले ही कर दिया था खुलासा

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, अस्पताल की न्यू ओपीडी में घुसा सांप
Top News

देखिए वीडियो, अस्पताल की न्यू ओपीडी में घुसा सांप:खिड़की के पास दिखा; गार्ड ने बाहर निकाला

about 2 hours ago
चाकूबाजी में घायल हुए युवक की मौत
Top News

चाकूबाजी में घायल हुए युवक की मौत:बाइक-एक्टिवा की टक्कर के बाद हुआ था विवाद; आरोपी ने थाने पहुंचकर रची झूठी कहानी

about 2 hours ago
लोकायुक्त की कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की कार्रवाई:नामांतरण के बदले रिश्वत मांगने का आरोप; इतने हजार लेते पटवारी गिरफ्तार

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!