खबर
Top News

विवाद में पेट्रोल पंप पर घेरा: मारपीट कर दी धमकी; 5 लोगों पर केस दर्ज

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 सितंबर 2026, 2:58 pm
शेयर करें:
विवाद में पेट्रोल पंप पर घेरा

आधा दर्जन बदमाशों ने एक्टिवा में की तोड़फोड़, मोबाइल फेंका

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बाणगंगा क्षेत्र में पुराने विवाद को लेकर एक युवक के साथ मारपीट और गाली-गलौज के मामले का खुलासा हुआ है। नंदबाग पेट्रोल पंप पर एक युवक को पहले दो युवकों ने घेरा और विवाद किया। इसके बाद तीन अन्य युवक भी वहां पहुंच गए। पांचों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पेट्रोल पंप के अंदर भागकर खुद को बचाया। मामले में बाणगंगा पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक जगन्नाथ नगर निवासी राज पिता उजागर सिंह यादव रेडीमेड कपड़े का काम करता है। राज ने पुलिस को बताया कि 20 सितंबर की रात करीब 8 बजे वह अपने दोस्त अमित प्रजापत के साथ बाइक से नंदबाग पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाने पहुंचा था।

इसी दौरान वहां किस्सू यादव और निखिल यादव पहुंचे और पुराने विवाद को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विवाद बढ़ता देख राज पेट्रोल पंप के अंदर चला गया। इसी दौरान गोलू यादव, लक्की तिवारी और साहिल भी वहां पहुंच गए। सभी ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए झूमाझटकी की और हाथ-मुक्कों से मारपीट की।

आसपास मौजूद लोगों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ। राज का आरोप है कि किस्सू और निखिल उसे धमकी देकर गए कि आज तो बच गया, लेकिन आगे ज्यादा तेज चला तो जान से खत्म कर देंगे। मारपीट के दौरान गले की चांदी की चेन भी कहीं गिर गई।

मामले में पुलिस ने राज की शिकायत पर गोलू यादव, किस्सू यादव, निखिल यादव, लक्की तिवारी और साहिल के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 296, 3(5), 324(4) और 351(3) का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मोबाइल और गाड़ी तोड़ी, घटना सीसीटीवी मैं कैद... राज यादव के मुताबिक घटना के दौरान किस्सू यादव ने उसका वीवो कंपनी का मोबाइल जमीन पर फेंक दिया, जिससे स्क्रीन गार्ड टूट गया। उसकी एक्टिवा क्रमांक एमपी09डीके 8616 के सामने के हिस्से में भी तोड़फोड़ कर नुकसान किया है। घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसे पुलिस को सौंपा है।

हॉर्न बजाया तो दंपति से मारपीट
बॉम्बे हॉस्पिटल के पास सड़क पर खड़ी फॉर्च्यूनर हटाने के लिए हॉर्न बजाना एक दंपति को भारी पड़ा। कार चालक व उसके 3 साथियोंं व एक महिला ने पहले पत्नी से विवाद किया, फिर पति के पहुंचने पर दोनों से गाली-गलौज कर मारपीट की।

घटना में पति-पत्नी घायल हो गए। मामले में लसूड़िया पुलिस ने फॉर्च्यूनर चालक और उसके साथियों के खिलाफ कार्रवाई की है। शिलांग गेम्स ने बताया वह पत्नी के साथ बॉम्बे हॉस्पिटल चौराहा से गुजर रहे थे। इस दौरान फॉर्च्यूनर (एमपी 19 जेडएल 3169) सड़क पर खड़ी थी।

पत्नी ने हॉर्न बजाया, लेकिन चालक ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इसके बाद उनकी पत्नी कार से उतरी और चालक से बात करने पहुंचीं। आरोप है कि कार में बैठे तीन व्यक्ति और एक महिला ने उनसे विवाद किया और गाली-गलौज करने लगे। जानकारी मिलने पर शिलांग गेम्स भी पहुंचे। इस पर आरोपियों ने उनकी पत्नी के साथ गालीगलौज व मारपीट की।

प्लांट के रुपए की बात पर विवाद
विजय नगर क्षेत्र में प्लांट के पैसों को लेकर विवाद में युवक के साथ उसके परिचितों द्वारा मारपीट की गई। दो आरोपियों ने युवक को गालियां दीं। मना करने पर विवाद बढ़ गया और दोनों ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया।

विजय नगर थाने में गणेश पिपलोदिया, निवासी बिचौली मर्दाना ने बताया कि उसके दोस्त जीतू सोलंकी, निवासी खजराना ने मोबाइल पर फोन कर उसे गैलेक्सी होटल के नीचे बुलाया था। गणेश वहां पहुंचा तो जीतू साथी दिलीप पाल और ऋषि बौरासी के साथ खड़ा था।

बातचीत के दौरान जीतू प्लांट के पैसे लेने जाने की बात कर रहा था। इसी बात को लेकर जीतू और उसके साथियों ने गणेश को गालियां दी। गणेश ने जब गाली देने से मना किया तो आरोपियों ने उससे कहा कि वह पैसे लेने क्यों नहीं जाएगा। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसके बाद दिलीप पाल और ऋषि बौरासी ने गणेश के साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना में गणेश को चोटें आईं।

संबंधित समाचार

पूर्व मंत्री की टिप्पणी पर IPS एसोसिएशन नाराज
Top News

पूर्व मंत्री की टिप्पणी पर IPS एसोसिएशन नाराज:मुख्यमंत्री से मिले अधिकारी; बोले- लोकसेवकों के प्रति मर्यादा रखें जनप्रतिनिधि

1 minute ago
70 करोड़ की एमडी तस्करी का पैसा संपत्ति में लगाया
Top News

70 करोड़ की एमडी तस्करी का पैसा संपत्ति में लगाया:ईडी की कार्रवाई; हैदराबाद-मंदसौर की 90 लाख की संपत्तियां कुर्क

11 minutes ago
TRAI का नया नियम
Top News

TRAI का नया नियम:Jio-Airtel-Vi को लाने होंगे बिना डेटा वाले रिचार्ज प्लान; 28 नहीं देनी होगी 30 दिन की वैलिडिटी!

14 minutes ago
बच्चों के पास से तेज रफ्तार कार निकली, बाल-बाल बचे
Top News

बच्चों के पास से तेज रफ्तार कार निकली, बाल-बाल बचे:रहवासियों ने रोका तो कार लॉक कर बैठे रहे; पुलिस की सख्ती के बाद महिलाएं उतरीं

15 minutes ago
जहरीला पदार्थ खाकर फर्नीचर ठेकदार ने कर ली आत्महत्या
Top News

जहरीला पदार्थ खाकर फर्नीचर ठेकदार ने कर ली आत्महत्या

19 minutes ago
फॉर्च्यूनर सवारों ने की इस आरोपी से मारपीट
Top News

फॉर्च्यूनर सवारों ने की इस आरोपी से मारपीट:चर्चित हत्याकांड में साक्ष्य नष्ट करने का आरोप; थाने में एफआईआर दर्ज

20 minutes ago
गरबा पंडालों में एंट्री पर विधायक का बड़ा बयान
Top News

गरबा पंडालों में एंट्री पर विधायक का बड़ा बयान:‘पहचान छिपाकर आने वालों पर लगे रोक’; गरबा शक्ति आराधना का पर्व, इसे फैशन और व्यावसायिक आयोजनों तक सीमित न करें

38 minutes ago
प्रदेश महामंत्री-इंदौर प्रभारी लिखी गाड़ी के नशे में धुत चालक का हंगामा
Top News

प्रदेश महामंत्री-इंदौर प्रभारी लिखी गाड़ी के नशे में धुत चालक का हंगामा:तेज रफ्तार से वाहन चलाकर कई लोगों को टक्कर मारने की सूचना

44 minutes ago
मासूम को बेरहमी से पीटा
Top News

मासूम को बेरहमी से पीटा:शराबी पिता की हैवानियत

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ में पीएम की मिमिक्री पर विधायक का हमला : बोलीं; ‘कांग्रेस की संस्कृति और संस्कार सामने आए’

about 1 hour ago
जू में बनेगा अंडरवाटर टनल एक्वेरियम
Top News

जू में बनेगा अंडरवाटर टनल एक्वेरियम:दिखेगी पानी के भीतर की दुनिया; दिखेंगे अलग-अलग जलीय जीव

about 1 hour ago
इस बार भी पुलिस को ठेंगा दिखाएगा हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट
Top News

इस बार भी पुलिस को ठेंगा दिखाएगा हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:सूत्रों का कहना- हर बार की तरह कोर्ट में करेगा सरेंडर

about 1 hour ago
वसूलीबाजों की गिरफ्तारी में भी सराफा थाना फिसड्डी
Top News

वसूलीबाजों की गिरफ्तारी में भी सराफा थाना फिसड्डी:मामला मुस्लिम बदमाशों द्वारा चाकू-कट्टा अड़ाकर व्यापारियों से रंगदारी वसूली का

about 1 hour ago
5044 आवासों पर ताले, दर-दर भटक रहे लोग
Top News

5044 आवासों पर ताले, दर-दर भटक रहे लोग:प्रधानमंत्री आवास योजना का कड़वा सच; कागजों में गरीबों का आशियाना, धरातल पर घोर छलावा

about 1 hour ago
भारत ने एशियन गेम्स  में रचा इतिहास
Top News

भारत ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास:लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड; श्रीलंका को 147 रन से हराया

about 1 hour ago
अपना स्वीट्स, करी ईव्स और न्यू सुंदर होटल पर पड़ा छापा
Top News

अपना स्वीट्स, करी ईव्स और न्यू सुंदर होटल पर पड़ा छापा:खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई; स्वच्छता में कमी और मेडिकल सर्टिफिकेट न मिलने पर जांच के लिए भोपाल भेजे नमूने

about 1 hour ago
वेयरहाउस में छात्रा से गैंगरेप
Top News

वेयरहाउस में छात्रा से गैंगरेप:दोनों संचालकों पर केस; ‘काम ज्यादा है’ कहकर रोका, घटना के बाद छात्रा कई दिन तक रही खामोश

about 1 hour ago
100 फीट रोड पर नाली निर्माण में लापरवाही
Top News

100 फीट रोड पर नाली निर्माण में लापरवाही:पाइप के नीचे कच्ची मिट्टी; उचित ढाल और भराई को लेकर रहवासियों ने उठाए सवाल

about 2 hours ago
MBBS के बाद अब AYUSH डॉक्टरों का आंदोलन
Top News

MBBS के बाद अब AYUSH डॉक्टरों का आंदोलन:स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर खोला मोर्चा; बोले- दूसरे राज्यों से बड़ा अंतर

about 2 hours ago
मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले
Top News

मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले:इतने विधानसभा क्षेत्रों में बनेंगे खेल परिसर; बिजली के लिए टेंडर को मंजूरी

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!