चुनाव के बाद महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल: जानिये कितनी बढ़ोतरी हो सकती है; तेल कंपनियां भारी घाटे में
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, दिल्ली।
देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में जल्द बड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। विदेशी ब्रोकरेज फर्म मैक्वायरी की रिपोर्ट के मुताबिक, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बावजूद घरेलू स्तर पर ईंधन के दाम स्थिर रखे गए हैं, जिससे तेल कंपनियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। ऐसे में पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों के चुनाव खत्म होने के बाद कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है।
18 से 35 रुपये तक बढ़ सकते हैं दाम
रिपोर्ट के अनुसार, मौजूदा हालात में पेट्रोल पर करीब ₹18 प्रति लीटर और डीजल पर ₹35 प्रति लीटर तक का अंडर-रिकवरी (घाटा) है। यही वजह है कि कंपनियां दाम बढ़ाने का दबाव महसूस कर रही हैं।
46 दिनों में कच्चा तेल तेजी से महंगा
हाल के हफ्तों में कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखा गया है: 27 फरवरी: 73 डॉलर प्रति बैरल, 19 मार्च: 120 डॉलर प्रति बैरल, 14 अप्रैल: 100 डॉलर प्रति बैरल। यानी करीब डेढ़ महीने में कीमतों में तेज उछाल आया, जिसने तेल कंपनियों की लागत बढ़ा दी।
रोजाना 1,600 करोड़ रुपए का नुकसान
कच्चे तेल की महंगाई के कारण सरकारी तेल कंपनियां भारी घाटे में हैं। पहले यह नुकसान करीब ₹2,400 करोड़ प्रतिदिन तक पहुंच गया था। एक्साइज ड्यूटी में कटौती के बाद यह घटकर करीब ₹1,600 करोड़ प्रतिदिन रह गया है। हर 10 डॉलर की बढ़ोतरी पर कंपनियों का घाटा करीब ₹6 प्रति लीटर बढ़ जाता है।
आयात पर निर्भरता बढ़ा रही दबाव
भारत अपनी जरूरत का लगभग 88% कच्चा तेल आयात करता है। इसमें से 45% मिडिल ईस्ट से व 35% रूस से आता है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ता है। इससे चालू खाता घाटा (CAD) भी बढ़ने का खतरा है, जो 2026 की पहली तिमाही में 20 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है।
एक्साइज ड्यूटी में गिरावट, फिर भी राहत सीमित
पिछले कुछ वर्षों में पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार की एक्साइज ड्यूटी में कमी आई है। 2017 में योगदान 22% था। अब घटकर 8% रह गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर सरकार पूरी एक्साइज ड्यूटी भी हटा दे, तब भी मौजूदा हालात में तेल कंपनियों का घाटा पूरी तरह खत्म नहीं होगा।
वैश्विक असर: कई देशों में बढ़े दाम
सिर्फ भारत ही नहीं, दुनिया के कई देशों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ चुकी हैं। अमेरिका में पेट्रोल 4 डॉलर प्रति गैलन से ऊपर पहुंच गया। पाकिस्तान, नेपाल और श्रीलंका जैसे पड़ोसी देशों ने भी ईंधन के दाम बढ़ाए हैं।
आगे क्या?
विशेषज्ञों के अनुसार, यदि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें ऊंची बनी रहती हैं, तो भारत में भी जल्द पेट्रोल-डीजल महंगे हो सकते हैं। चुनाव के बाद इस पर बड़ा फैसला लिया जा सकता है, जिससे आम लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा।
संबंधित समाचार

आधी रात को पीएम मोदी का बड़ा संदेश:बोले- पेपर लीक पर अब और होगी सख्ती; शुक्रवार की कैबिनेट बैठक में होंगे बड़े फैसले

प्रधानमंत्री मोदी के ऐलान पर बड़ा एक्शन:पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट में स्पेशल जज नियुक्त; दोषियों पर होगी त्वरित कार्रवाई

नीट विवाद पर बन सकती है सहमति:सरकार से बातचीत को तैयार हुई सीजेपी; आज मंत्रियों से होगी अहम बैठक

छात्र आंदोलन के बीच केंद्र सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला:उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी हटाए गए; नरेश पाल गंगवार को मिली जिम्मेदारी

पुलिस में बंपर भर्ती:इतने पदों को मिली मंजूरी; जल्द होगी भर्ती प्रक्रिया शुरू

उपचुनाव में भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत:छह मंत्री डटे; 25 जुलाई से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव संभालेंगे मोर्चा

कुबेरेश्वरधाम में उमड़ा आस्था का महासैलाब:कथा शुरू होने से पहले ही पंडाल हाउसफुल, लाखों श्रद्धालु पहुंचे

तीन सगी बहनों ने एक ही युवक से की शादी:वायरल वीडियो पर आया नया मोड़; बोले- 'यह रील नहीं, हकीकत है'

जिला अस्पताल में बड़ा खेल:सलाइन की जगह मिनरल वाटर की ड्रिप चढ़ाई, सीएमएचओ ने कलेक्टर को सौंपी जांच रिपोर्ट

70 करोड़ के एमडी ड्रग्स रैकेट पर ईडी की बड़ी कार्रवाई:मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर मंदिर में हंगामा:गर्भगृह में श्रद्धालुओं से बदसलूकी और मारपीट का आरोप

पेपर लीक के विरोध में राहुल गांधी का मार्च:विपक्षी दलों संग गांधी स्मृति तक निकाली पदयात्रा; छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ जताया विरोध

एयरपोर्ट पर 20 मिनट की 'सियासी गुफ्तगू':सीएम मोहन से दिग्विजय की कानाफूसी; बोले- 'तुलसी का टिकट कटेगा'

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:टी-20 के सबसे युवा हाफ सेंचुरियन बने; भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया

समस्याओं को प्रखरता से उठाता है खुलासा फर्स्ट

मन्नत से लौट रहे परिवार पर हमला:साइड देने को कहा तो भड़के कार सवार; भाजपा नेता के रिश्तेदारों पर एफआईआर, फॉर्च्यूनर जब्त

शहीद जवान, अक्षुण्ण आस्था अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में सेंध:आतंकी साया ड्यूटी पर तैनात J&K पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या, विदेशी TRF आतंकी पर शक...

राहुल के 'सड़क से संसद' वाले आक्रामक तेवरों के क्या निहितार्थ:छात्र असंतोष का राजनीतिकरण, अवसर का लाभ, हाईजैक का खतरा या व्यवस्था परिवर्तन की छटपटाहट

लड़कों को रात 10 बजे तक एंट्री, हमें 8 बजे क्यों:गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने सीएम हेल्पलाइन पर की भेदभाव की शिकायत

कनक स्मार्ट सिटी के भ्रष्ट कॉलोनाइजर ने पार्षद से मिलकर तुड़वा दी 40 दुकानें:एक दिन पूर्व रात्रि में नोटिस दिया, अगले दिन कार्रवाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!