खबर
Top News

शाही मस्जिद तोड़ने के खिलाफ याचिका रद्द: सड़क चौड़ीकरण जारी रखने की अनुमति; 7 के खिलाफ एफआईआर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

28 सितंबर 2026, 4:11 pm
शेयर करें:
शाही मस्जिद तोड़ने के खिलाफ याचिका रद्द

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
सिंहस्थ 2028 के लिए सड़क चौड़ीकरण के दायरे में आ रही शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने का मामला सोमवार को फिर गरमा गया।

मस्जिद पक्ष की ओर से दायर याचिका पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने राहत देने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई पर रोक नहीं लगाई।

इससे पहले सोमवार को मस्जिद का प्रभावित हिस्सा हटाने के दौरान पथराव और पुलिस से झड़प की स्थिति बनी। पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल कर भीड़ को नियंत्रित किया।

मस्जिद का हिस्सा हटाने के दौरान बिगड़े हालात
सोमवार सुबह प्रशासन और मुस्लिम समाज के बीच बातचीत के बाद मस्जिद का सड़क सीमा में आ रहा हिस्सा हटाने की कार्रवाई शुरू हुई।

इस दौरान मौके पर भीड़ जमा हो गई और विरोध के बीच पथराव की घटना हुई। पुलिस ने स्थिति नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया। इस दौरान एक महिला थाना प्रभारी के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

दोपहर में एक बार फिर तनाव की स्थिति बनी और पुलिस ने कार्रवाई कर भीड़ को पीछे हटाया। नमाज के समय कार्रवाई रोक दी गई, जिसके बाद स्थिति सामान्य होने लगी।

7 लोगों पर एफआईआर, 15 हिरासत में
पुलिस के मुताबिक, मामले में 15 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जबकि 7 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इनमें सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स भी शामिल बताए गए हैं।

पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ या अफवाह फैलाने वाली सामग्री पर भी नजर रखी जा रही है। एसपी प्रदीप शर्मा के मुताबिक, मस्जिद का प्रभावित हिस्सा हटाने की कार्रवाई कमेटी की सहमति से की जा रही है।

सड़क चौड़ीकरण के दायरे में 15 धर्मस्थल
सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत कोयला फाटक से गोपाल मंदिर तक करीब डेढ़ किलोमीटर मार्ग को 15 मीटर चौड़ा किया जाना है।

प्रशासन के अनुसार, इस परियोजना के दायरे में 323 मकान और 15 धर्मस्थल आ रहे हैं। इनमें से अब तक 12 धर्मस्थलों को हटाया जा चुका है।

शाही मस्जिद का करीब 9 फीट लंबा और 4 फीट चौड़ा हिस्सा प्रस्तावित सड़क सीमा में आने की बात कही जा रही है। प्रशासनिक दस्तावेजों में मस्जिद की उम्र 100 साल से अधिक बताई गई है, जबकि मस्जिद के इमाम की ओर से इसे करीब 600 साल पुराना होने का दावा किया गया है। इस उम्र को लेकर दोनों पक्षों के दावे अलग-अलग हैं।

हाईकोर्ट में मस्जिद पक्ष को नहीं मिली राहत
मस्जिद कमेटी ने सड़क चौड़ीकरण के तहत प्रभावित हिस्से को हटाने की कार्रवाई के खिलाफ हाईकोर्ट का रुख किया था। इससे पहले भी अदालत कार्रवाई पर रोक लगाने से इनकार कर चुकी है। 9 सितंबर की सुनवाई में भी कोर्ट ने शाही मस्जिद से संबंधित कार्रवाई पर स्टे नहीं दिया था।

कलेक्टर-SP ने घुड़सवार दल के साथ किया निरीक्षण
तनाव को देखते हुए उज्जैन में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। सोमवार दोपहर करीब 3 बजे कलेक्टर रोशन कुमार सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा ने घुड़सवार पुलिस दल के साथ संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

मौके पर पुलिस और RAF की तैनाती जारी है। प्रशासन की ओर से लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की जा रही है।

संबंधित समाचार

अशोक सिंघल के जन्मशती आयोजन में करेंगे मदद
Top News

अशोक सिंघल के जन्मशती आयोजन में करेंगे मदद:सीएम डॉ. मोहन यादव

3 minutes ago
फिर गहराने लगी पानी की किल्लत
Top News

फिर गहराने लगी पानी की किल्लत:इतने टैंकर भी पड़ रहे कम; कई वार्डों और कॉलोनियों में बढ़ी मांग

4 minutes ago
सवा लाख की ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार
Top News

सवा लाख की ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार:बड़े सप्लायरों के बारे में पूछताछ कर रही क्राइम ब्रांच

9 minutes ago
MP के सबसे अमीर उद्योगपति का विजन
Top News

MP के सबसे अमीर उद्योगपति का विजन:शहर के उद्यमी अमीरों की सूची में बनाएं जगह; दुनिया में चमके नाम

14 minutes ago
टीआई की कार में बैठे सिपाही ने पुलिस चेकिंग में गाड़ी मोड़ने पर की थी मारपीट
Top News

टीआई की कार में बैठे सिपाही ने पुलिस चेकिंग में गाड़ी मोड़ने पर की थी मारपीट:बीपी की दवा लेने जा रहे पोते को सिर पर डंडा मारा

16 minutes ago
टीआई के साथ बदसलूकी सिपाही से भी की झूमाझटकी
Top News

टीआई के साथ बदसलूकी सिपाही से भी की झूमाझटकी:भाई को छुड़ाने पहुंची बहन ने टीआई के बच्चों पर की अनर्गल टिप्पणी

23 minutes ago
2047 तक के लिए आएगा नया मास्टर प्लान
Top News

2047 तक के लिए आएगा नया मास्टर प्लान:प्लानिंग एरिया रहेगा यथावत; इतने गांव प्लानिंग क्षेत्र में, मेट्रो-नई सड़कों और एयरपोर्ट विस्तार का भी प्रावधान

24 minutes ago
पुलिस को देखकर भागने लगा संदिग्ध
Top News

पुलिस को देखकर भागने लगा संदिग्ध:घेराबंदी कर दबोचा

26 minutes ago
ढाबे पर बवाल कट्टा लहराया
Top News

ढाबे पर बवाल कट्टा लहराया:ग्राहकों से कर रहे थे गाली-गलौज; भगाया तो करने लगे विवाद

37 minutes ago
शराब के नशे में पति ने पत्नी की जान ली
Top News

शराब के नशे में पति ने पत्नी की जान ली:फिर कुएं में कूदा; लोगों ने बचाया, धारदार हथियार से पत्नी के गले पर हमला

39 minutes ago
कॉलेज में फिर आमने-सामने आए करणी सेना और ABVP कार्यकर्ता
Top News

कॉलेज में फिर आमने-सामने आए करणी सेना और ABVP कार्यकर्ता:जमकर की एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी; पुलिस बल तैनात

about 1 hour ago
रिश्वत लेते सरपंच और पति गिरफ्तार
Top News

रिश्वत लेते सरपंच और पति गिरफ्तार:लोन की एनओसी के बदले मांगी थी रकम; शिकायत के बाद बिछाया जाल

about 1 hour ago
मातृत्व पर अव्यवस्थाओं का बोझ
Top News

मातृत्व पर अव्यवस्थाओं का बोझ:एक बेड पर इतनी महिलाएं; कई जमीन पर, गंदगी और चोक ड्रेनेज से परेशानी

about 1 hour ago
SIR के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

SIR के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की; बैरिकेड्स पर चढ़े, वाटर कैनन चलाया

about 1 hour ago
सफेदपोश सूदखोरों से परेशान बिल्डर ने की खुदकुशी की कोशिश
Top News

सफेदपोश सूदखोरों से परेशान बिल्डर ने की खुदकुशी की कोशिश:15-20 करोड़ से ज्यादा का है कर्ज; अब परिवार को जान का खतरा

about 1 hour ago
आज इस हस्ती को मिलेगा राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान
Top News

आज इस हस्ती को मिलेगा राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान:मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव वर्चुअली जुड़ेंगे

about 1 hour ago
तेज रफ्तार बस डिवाइडर से टकराई
Top News

तेज रफ्तार बस डिवाइडर से टकराई:30 से ज्यादा यात्री थे सवार; मचा हड़कंप

about 1 hour ago
200 बोरी लकड़ी बूरा जब्त होने के 5 दिन बाद भी कार्रवाई शून्य
Top News

200 बोरी लकड़ी बूरा जब्त होने के 5 दिन बाद भी कार्रवाई शून्य:‘नेचुरल लिविंग’ पर प्रक्रिया की आड़ में मेहरबानी

about 1 hour ago
शंकराचार्य बोले- युवाओं की बात सुने सरकार
Top News

शंकराचार्य बोले- युवाओं की बात सुने सरकार:Gen-Z से टकराव पड़ सकता है भारी; मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की भी मांग

about 2 hours ago
आखिरकार क्या है बंटी की मौत का राज़
Top News

आखिरकार क्या है बंटी की मौत का राज़:कॉलोनाइजर की आत्महत्या बनी पहेली

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!