खबर
Top News

फिर जिंदा जले लोग: आखिर कब रुकेगा ‘चलती चिता’ का सफर; दौसा बस अग्निकांड ने फिर उठाए सवाल, स्लीपर कोच बसों की वैधता, सुरक्षा और सरकारी जवाबदेही कटघरे में

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

02 जुलाई 2026, 3:47 pm
शेयर करें:
फिर जिंदा जले लोग

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राजस्थान के दौसा में ऋषिकेश से इंदौर आ रही स्लीपर कोच बस में लगी भीषण आग ने एक बार फिर देश की परिवहन व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

आठ लोगों की मौत के बाद यह बहस फिर तेज हो गई है कि आखिर जिन बसों में लगातार आग लग रही है और लोग जिंदा जल रहे हैं उनका संचालन किस स्पष्ट कानूनी प्रावधान के तहत किया जा रहा है? यह हादसा केवल एक दुर्घटना नहीं, बल्कि वर्षों से उठाए जा रहे उन सवालों की भयावह याद दिलाता है जिनका जवाब आज तक सरकार और परिवहन विभाग नहीं दे सके हैं।

दौसा हादसे में आठ लोगों की मौत- 1 जुलाई 2026 को ऋषिकेश से इंदौर आ रही बस में लगी आग में इंदौर निवासी भूमि (20) और निर्मला गुप्ता (61), खरगोन निवासी प्रियंका पांडेय (35) और दीपक सिंह (29), सीहोर निवासी दीपू सिंह (60) तथा झाबुआ निवासी धरम सिंह (31) की मौत हो गई।

राजस्थान के कोलवा थाना प्रभारी मनोहर लाल ने पीटीआई-भाषा को बताया कि हादसे में चालक रामअवतार (28) और परिचालक कुलदीप (31) की भी मृत्यु हुई।

मुआवजा नहीं, जवाबदेही चाहिए- हर बड़े हादसे के बाद मृतकों के परिजनों को मुआवजे की घोषणा कर दी जाती है, लेकिन यह सवाल अनुत्तरित रह जाता है कि यदि सुरक्षा मानकों का पालन प्रभावी ढंग से हो, फिटनेस जांच सख्ती से हो और जिम्मेदारी तय की जाए, तो क्या ऐसी घटनाओं को रोका नहीं जा सकता?

आईपीएल टीम की बस में भी लगी आग- आईपीएल 2026 फाइनल के बाद होटल लौट रही गुजरात टाइटन्स टीम की बस में भी आग लगने की घटना सामने आई। हालांकि सभी खिलाड़ी सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए। यह घटना भी बताती है कि बसों में आग लगने का खतरा लगातार बना हुआ है।

न्यायिक जांच और स्पष्ट कानून की मांग- दौसा अग्निकांड के बाद परिवहन विशेषज्ञों और नागरिकों के बीच यह मांग उठ रही है कि स्लीपर कोच बसों के निर्माण, पंजीयन, फिटनेस, अग्नि सुरक्षा और संचालन की पूरी व्यवस्था की स्वतंत्र जांच कराई जाए तथा सरकार स्पष्ट रूप से बताए कि इन बसों का संचालन किन वैधानिक प्रावधानों के अंतर्गत किया जा रहा है।

यदि इन बुनियादी सवालों का स्पष्ट उत्तर नहीं दिया जाता, तो हर नया बस अग्निकांड केवल एक दुर्घटना नहीं, बल्कि व्यवस्था की विफलता पर खड़ा होता एक और गंभीर प्रश्न माना जाएगा।

'खुलासा फर्स्ट' ने दो वर्ष पहले ही उठाए थे सवाल
संलग्न दोनों अखबारों के प्रथम पृष्ठ बताते हैं कि 25 और 26 अप्रैल 2024 को खुलासा फर्स्ट ने प्रमुखता से ‘जानलेवा हैं ये स्लीपर बसें’ और ‘सरकार को 180 अरब रुपए का लगा चूना’ शीर्षकों से विस्तृत रिपोर्ट प्रकाशित कर स्लीपर कोच बसों की वैधता, पंजीयन, परमिट और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए थे।

रिपोर्ट में दावा किया गया था कि मोटरयान अधिनियम में स्लीपर कोच बसों का स्पष्ट उल्लेख नहीं होने के बावजूद डीलक्स परमिट के आधार पर हजारों बसें संचालित हो रही हैं, साथ ही यह भी सवाल उठाया गया था कि इन बसों के निर्माण, पंजीयन और संचालन के लिए स्पष्ट कानूनी आधार क्या है। इन सवालों पर आज तक कोई सार्वजनिक और स्पष्ट जवाब सामने नहीं आया।

सरकार से आज भी वही सवाल

दौसा हादसे के बाद फिर वही प्रश्न सामने हैं

स्लीपर कोच बसों का संचालन आखिर किस कानून के तहत हो रहा है?

केंद्र और राज्यों ने इन्हें किस अधिनियम अथवा नियम के तहत मान्यता दी?

स्लीपर बॉडी निर्माण के तकनीकी मानक कब और कैसे लागू किए गए?

यात्रियों की सुरक्षा के लिए अलग फायर सेफ्टी और इमरजेंसी एग्जिट के नियम कब से अनिवार्य हुए?

यदि नियम हैं तो उनका पालन कौन सुनिश्चित कर रहा है?

इन सवालों पर अब तक कोई व्यापक सार्वजनिक स्पष्टीकरण उपलब्ध नहीं कराया गया है।

ग्वालियर-इंदौर बस में भी टला बड़ा हादसा
दौसा हादसे से पहले ग्वालियर से इंदौर आ रही स्लीपर वीडियो कोच बस में आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर पनिहार रेलवे स्टेशन के पास अचानक आग लग गई थी। बस के इंजन से धुआं निकलने के बाद आग तेजी से फैल गई।

बस में करीब 45 यात्री सवार थे। चालक और क्लीनर की सतर्कता तथा यात्रियों की सूझबूझ से सभी सुरक्षित बाहर निकल गए। कई यात्रियों को जान बचाने के लिए बस की खिड़कियों के कांच तोड़कर बाहर कूदना पड़ा। यदि कुछ मिनट की भी देरी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

सरकारी आंकड़े भी चिंता बढ़ाते हैं
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अनुसार पिछले तीन वर्षों में देशभर में बसों में आग लगने की 45 घटनाएं दर्ज हुईं, जिनमें 64 लोगों की मौत और 145 लोग घायल हुए। सरकार ने बताया है कि एआईएस-119 मानकों में संशोधन कर फायर एक्सटिंग्विशर, अतिरिक्त आपातकालीन निकास और अन्य सुरक्षा प्रावधान अनिवार्य किए गए हैं। इसके बावजूद लगातार सामने आ रही घटनाएं इन मानकों के प्रभावी क्रियान्वयन पर सवाल खड़े करती हैं।

संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश
Top News

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

about 12 hours ago
फिर लड़कों से आगे बेटियां
Top News

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

about 12 hours ago
चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे
Top News

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

about 12 hours ago
अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी
Top News

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

about 12 hours ago
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे
Top News

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

about 12 hours ago
16 हजार का लोन
Top News

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

about 12 hours ago
टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक
Top News

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

about 12 hours ago
MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार
Top News

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

about 12 hours ago
जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत
Top News

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

about 13 hours ago
अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी
Top News

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

about 13 hours ago
आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल
Top News

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

about 13 hours ago
सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी
Top News

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

about 13 hours ago
इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित
Top News

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

about 13 hours ago
दिग्गज फिल्ममेकर का निधन
Top News

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

about 13 hours ago
हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी
Top News

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

about 13 hours ago
बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती
Top News

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

about 13 hours ago
MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट
Top News

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

about 13 hours ago
उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं
Top News

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

about 13 hours ago
ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप
Top News

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

about 13 hours ago
दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे
Top News

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर

about 13 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!