लोग अपना चेहरा चमकाने के लिए कर रहे भगवान का उपयोग: निगम के अवैध कामों और टैक्स की बर्बादी के खिलाफ पांडेय दंपति का अनशन जारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
रीगल तिराहे पर जनधर्म आंदोलन के तहत अनशन पर बैठे दंपति प्रह्लाद पांडेय और उनकी पत्नी संगीता पांडेय ने खुलासा फर्स्ट से बातचीत में पक्ष रखा। संगीता पांडेय ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ नगर निगम में निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल से मिलने गई थीं और जनसुनवाई में अपनी बात रखी।
उन्होंने याद दिलाया कि हाई कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए उसे लागू किया जाए। उन्होंने बताया आयुक्त के उपस्थित न होने पर आश्वासन दिया गया कि बात उन तक पहुंचा दी जाएगी।
उन्होंने चेताया कि यदि 24 घंटे में ठोस कार्रवाई नहीं होती है तो वह निगम मुख्यालय में धरना देंगी और इसके बाद प्रह्लाद के स्वास्थ्य तथा आंदोलन की जिम्मेदारी शासन, प्रशासन और जनता की होगी।
संगीता पांडेय के मुताबिक रीगल तिराहे पर बिना छत, धूप और शोर के बीच बिना अन्न के चल रहे इस अनशन का आज आठवां दिन है, जिसमें प्रह्लाद केवल पानी ले रहे हैं। उनका कहना है कि यह मुद्दा सिर्फ उनका नहीं, बल्कि पूरे इंदौर की पहचान से जुड़ा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि शहर में अवैध होर्डिंग्स और बैनर गलत मार्केटिंग का टूल बन गए हैं और लोग अपना चेहरा चमकाने के लिए भगवान का उपयोग कर रहे हैं।
अवैध कामों का बचाव करना बेहद शर्मनाक... उन्होंने सवाल उठाया कि जब एक आम नागरिक अपनी दुकान के आगे थोड़ा सा होर्डिंग लगाता है तो नगर निगम को दिखता है, लेकिन नेताओं के अवैध बैनर, पोस्टर और स्वागत द्वारों को बचाने के लिए निगम के बैरिकेड्स लगा दिए जाते हैं। ।
शासन और प्रशासन किसकी नौकरी कर रहा है?... सीएमएचओ डॉ. माधव हसानी को आवेदन देने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अनशन स्थल पर पहुंचकर प्रह्लाद का परीक्षण किया है।
उनके अनुसार लगातार अनशन के कारण उनका वजन लगभग छह किलो कम हो चुका है और शुगर लेवल लगातार गिर रहा है, फिर भी वह मांगें पूरी होने तक पानी के अलावा कुछ भी लेने को तैयार नहीं हैं।
संगीता ने आक्रोश जताते हुए कहा कि जिस कानून सम्मत और वाजिब बात को हाईकोर्ट भी कह चुका है उसके लिए एक नागरिक को भूखा-प्यासा रहना पड़ रहा है।
नेताओं के बड़े-बड़े चेहरों वाली गंदगी को शहर से साफ किया जाए... उन्होंने आगे खुलासा किया कि अनशन के दौरान महापौर पुष्प मित्र भार्गव ने विदेश यात्रा से मोबाइल पर प्रह्लाद पांडेय से बात कर संवेदना जताई और 25 सितंबर तक रुकने का अनुरोध किया था।
उनके मुताबिक प्रह्लाद ने स्पष्ट किया कि यदि गणेशोत्सव की बात है तो भगवान गणेश के चित्रों वाले पोस्टरों को छोड़कर, नेताओं के बड़े-बड़े चेहरों वाली गंदगी को शहर से साफ किया जाना चाहिए।
स्वास्थ्य परीक्षण किया... कल शाम को एसडीएम घनश्याम धनगर, तहसीलदार कमलेश कुशवाह, डॉ. दीपा हरितवाल, नर्सिंग स्टाफ पिंटू नेल्सन और अभिषेक दुबे के साथ रीगल तिराहे पर अनशन स्थल पर पहुंचे।
प्रशासनिक अधिकारियों और डॉक्टरों की टीम ने अनशन कर रहे प्रह्लाद पांडेय दंपति से मुलाकात कर करीब 30 मिनट तक चर्चा की। इस दौरान डॉ. दीपा हरितवाल ने भूख हड़ताल पर बैठे दंपति का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
दबाव बनाने आते हैं लोग, सुरक्षा पर दिया जाए ध्यान
रात के समय सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए संगीता पांडेय ने बताया कि रात होते ही अनशन स्थल पर अजीब-अजीब सवाल करने वाले और अनशन तोड़ने का दबाव बनाने वाले संदिग्ध लोगों का हुजूम जुटने लगता है।
उनके मुताबिक खुद को दिल्ली से बताने वाले लोग या सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर बनकर आने वाले तत्व देर रात 2-3 बजे तक उन्हें परेशान करते हैं। उन्होंने बताया कि इस असुरक्षा को देखते हुए उन्होंने खुद जूनी इंदौर पुलिस थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई थी कि रात के समय अनशन स्थल पर उनकी सुरक्षा पर ध्यान दिया जाए।
स्थिति को देखते हुए अस्पताल में भर्ती कराने की आवश्यकता
प्रह्लाद पांडेय का बीपी 134/77 और शुगर 70 है, उन्हें डिहाइड्रेशन है। स्थिति को देखते हुए तत्काल कार्डियोलॉजिकल जांच और अस्पताल में भर्ती कराने की आवश्यकता है। रिपोर्ट एसडीएम घनश्याम धनगर को सौंप दी है। - डॉ. दीपा हरितवाल, मेडिकल ऑफिसर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कनाड़िया
जल्द पूरा शहर होगा होर्डिंग मुक्त
कलेक्ट्रेट और भंवरकुआं क्षेत्र से बड़े पैमाने पर अवैध बैनर, पोस्टर और होर्डिंग नगर निगम रिमूवल टीम द्वारा हटा दिए गए हैं। जल्द ही पूरे शहर को अवैध होर्डिंग-बैनरों से मुक्त कर दिया जाएगा। - कमलेश कुशवाहा तहसीलदार, जूनी इंदौर
संबंधित समाचार

एमपी में रविवार को भी खुलेंगे बैंक:इस कारण सरकार ने लिया बड़ा फैसला

डोल ग्यारस में खूनी वारदात:डीजे पर नाचने के दौरान विवाद; युवक की चाकू मारकर हत्या, एक घायल

घाट की ढलान पर भिड़े इतने वाहन:मुंबई-आगरा फोरलेन पर लगा लंबा जाम; टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मची

छेड़छाड़ से परेशान युवती ने की खुदकुशी की कोशिश:आरोपी की धमकी से थी परेशान; अस्पताल से छुट्टी मिलते ही थाने पहुंची

देखिए वीडियो:105 साल पुरानी अखाड़ा जुलूस परंपरा पर विवाद; पुलिस कार्रवाई से नाराज समाजजन

एमपी बीजेपी में बड़ी नियुक्ति:इनको मिली प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी; मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद फैसला

विधायक बोलीं गरबे के बाद विधर्मियों के साथ जाती हैं लड़कियां:अगले साल 9 लाख बच्चों को जन्म देती हैं; गैर-हिंदुओं की एंट्री पर रोक लगे

खाद्य विभाग की खाने के तेलों पर बड़ी कार्रवाई:5 ब्रांड के सैंपल जांच के लिए भेजे; लाखों रुपए का स्टॉक किया जब्त

धंसती सड़कों से बाहर आ रहा भ्रष्टाचार:10-15 फीट गहरे गड्ढे ने कर दिया लापरवाह तंत्र की सच्चाई का खुलासा

झिलमिल झांकियां निकली:कलाकारों ने किया शस्त्र कला का प्रदर्शन

डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में एनएमसी की सख्ती:रैगिंग और मानसिक उत्पीड़न के आरोपों पर मांगी 24 घंटे में रिपोर्ट

भाजपा अध्यक्ष ने बदले प्रदेश प्रभारी-सह प्रभारी:मध्यप्रदेश से पांच नेताओं को भी मिली जिम्मेदारी

चौड़ाई वाले बयान पर घिरे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय:बेटी जैसी, सज्जन वर्मा का तंज-अनपढ़ जैसी भाषा

भाजपा ने किया प्रदेश प्रभारियों का ऐलान:इन्हें मिली मध्यप्रदेश की जिम्मेदारी

सागर जहरीली शराब कांड:30 हजार के इनामी मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंटर

मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य विभाग की कार्रवाई:3 डेयरियों से मावा-घी समेत सैंपल लिए; इंस्टामार्ट में एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री मिली

देखिए वीडियो:लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई; रिश्वत लेते अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

अफसर साइकिल-ई-रिक्शा से पहुंचे:सड़कों पर दौड़ती रही आमजन की कारें

थाने से निराश तो कमिश्नर के पास आस:जनसुनवाई में आई 126 फरियादें

होर्डिंग गिरने से हादसा:एक व्यक्ति हुआ घायल; अस्पताल में कराया भर्ती, हाई कोर्ट दे चुकी है अवैध होर्डिंग-पोस्टर हटाने का आदेश, 8 दिनों से जल-अनशन पर बैठे है सामाजिक कार्यकर्ता
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!