आठ दिन से सड़क पर बह रही गंदगी गिरकर घायल हो रहे लोग: चेंबर ओवरफ्लो होने से नर्क बना न्याय नगर एक्सटेंशन; शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
स्वच्छता में भले ही शहर को नंबर वन का तमगा मिला हो, लेकिन धरातल पर हकीकत बेहद बदसूरत है। शहर के न्याय नगर एक्सटेंशन में अग्रवाल शोरूम के पास आठ दिन से सीवरेज का पानी भरा हुआ है, जिससे पूरे इलाके में बदबू फैल रही है। निगम के जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि जनता की इस परेशानी को लेकर आंखें मूंदकर बैठे हैं।
चेंबर ओवरफ्लो हो रहे हैं और सड़कों पर बहती गंदगी के बीच रहने को मजबूर नागरिक हर दिन हादसों का शिकार हो रहे हैं। शिकायतें सुनने वाला कोई नहीं है और आश्वासन का खोखला खेल लगातार जारी है। आठ दिन बाद भी जल निकासी का कोई पुख्ता इंतजाम न होना निगम की घोर लापरवाही को बयां करता है।
इलाके के रहवासी रमेश गुर्जर ने निगम की कार्यप्रणाली पर कड़ा आक्रोश जताते हुए बताया कि समस्या विकराल रूप ले चुकी है, लेकिन निगम प्रशासन केवल आज करेंगे, कल करेंगे का रटारटाया जवाब देकर पल्ला झाड़ रहा है।
रहवासियों ने जोन नंबर 08 के जिम्मेदार अधिकारियों और इंजीनियर आकाश लश्करी को इस गंदगी और जलभराव के दर्जनों वीडियो बनाकर भेजे हैं। इसके बावजूद लश्करी और जोन स्तर की टीम ने मौके पर आकर स्थिति का जायजा तक लेना मुनासिब नहीं समझा।
हर दिन रोज आठ से दस लोग इस बदबूदार गंदे पानी में फिसलकर गिर रहे हैं, चोटिल हो रहे हैं, लेकिन नगर निगम के अफसरों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। पानी के जमाव से पूरे क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों के फैलने का गंभीर खतरा पैदा हो गया है, पर जनस्वास्थ्य से जुड़े इस संवेदनशील मुद्दे को लेकर निगम प्रशासन पूरी तरह बेपरवाह बना हुआ है।
क्षेत्रीय पार्षद संगीता जोशी वार्ड का वार्ड की समस्याओं से कोई लेना-देना ही नहीं है। वार्ड के रहवासियों का आरोप है कि पार्षद तो अपने क्षेत्र में कभी आती ही नहीं हैं, जनता का हाल जानना तो दूर की बात है। उनकी जगह उनके पति महेश जोशी लगातार नेतागिरी चमकाने में लगे हुए हैं और प्रशासनिक साठगांठ के बूते पूरे मामले को दबाने की कोशिश कर रहे हैं।
जनता जब मूलभूत सुविधाओं और बुनियादी अधिकारों की गुहार लगाती है तो उन्हें सिर्फ झूठे दिलासे दिए जाते हैं। पार्षद की यह अनुपस्थिति और उनके पति की अनधिकृत दखलंदाजी ने नगर निगम की पूरी व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर दिया है। जनप्रतिनिधि की इस बेरुखी से जनता का आक्रोश अब भड़क चुका है।
निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल को इस बात पर सीधा संज्ञान लेना चाहिए कि उनके मातहत इंजीनियर और जोनल अधिकारी किस तरह शिकायतों को कचरे के डिब्बे में डाल रहे हैं। कमिश्नर को खुद इस नर्क बन चुके इलाके का दौरा करना चाहिए और दोषी अफसरों पर सख्त कार्रवाई करना चाहिए।
यदि जल्द चेंबरों की सफाई कराकर जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई और इस समस्या से निजात नहीं दिलाई गई तो न्याय नगर एक्सटेंशन के लोगों का आक्रोश नगर निगम के खिलाफ एक बड़े जनांदोलन का रूप ले लेगा।
संबंधित समाचार

करंट लगने से भाजपा नेता की मौत:पोल का सहारा लेते ही लगा जोरदार झटका; महिला भी चपेट में आई, पुलिसकर्मियों ने दिया CPR

देखिए वीडियो :लाठीचार्ज और आंसू गैस; हाईकोर्ट में आज सुनवाई, भारी पुलिस बल तैनात

भीषण सड़क हादसा:ट्रक की टक्कर से बैंक कर्मचारी की मौत; चालक की तलाश कर रही पुलिस

बस में तोड़फोड़ करने वालों पर FIR:पुलिस ने तीन आरोपियों की पहचान की; हादसे को लेकर ड्राइवर ने किया बड़ा खुलासा

देखिए वीडियो:मुस्लिम समाज ने खुद शुरू किया काम; प्रशासन की अपील के बाद जताई सहमति, इलाके में पुलिस बल तैनात

शाही मस्जिद हटाने के विरोध में बवाल:इलाके में तनाव; कई थानों का पुलिस बल मौके पर तैनात, महिला टीआई घायल

भारत-वेस्टइंडीज T20 से पहले बदलेगा स्टेडियम का लुक:इस थीम पर तैयार हो रहे एंट्री गेट

देखिए वीडियो :पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले; टंकी चौराहे पर जुटी भीड़, भारी पुलिस बल तैनात, आज हाईकोर्ट में सुनवाई

रियल एस्टेट कारोबारी ने की आत्महत्या:ऑफिस में फांसी लगाकर दी जान

सिटी बस हादसे ने खोली व्यवस्था की पोल:प्रशासन की लापरवाही से लेकर ट्रैफिक पुलिस की भूमिका पर सवाल

शहर के मशहूर उद्योगपति का निधन:इंसानियत की मिसाल थे; इलाज के लिए ले जाते समय एयरपोर्ट पर आया अटैक

इस दिन एमपी आ सकते हैं गृह मंत्री:भेल दशहरा मैदान में पशुपालक सम्मेलन; 4 राज्यों के सहकारिता मंत्री जुटेंगे

SIR पर सियासी घमासान:भाजपा का कांग्रेस पर ‘भ्रम फैलाने’ का आरोप; सीएम ने विपक्ष के नेता को घेरा

एशियन गेम्स में भारत को मिला 15वां सिल्वर:एंसी सोजन 2 सेंटीमीटर से गोल्ड से चूकी; हरिता ने 200 मीटर में जीता ब्रॉन्ज

लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने आए युवक की मौत:कमरे से मिला सुसाइड नोट

प्रसिद्ध मंदिर में हवन-यज्ञ बंद:श्रद्धालुओं की मौत के बाद आंदोलन तेज; नगर पूरी तरह बंद

शाही मस्जिद हटाने के विरोध में जुटा मुस्लिम समाज:रात से नारेबाजी; हाईकोर्ट में होगी फिर सुनवाई

हादसे के बाद बड़ा सवाल:सिटी बस से ज्यादा खतरनाक अतिक्रमण का जाल; वसूली गैंग ने बिगाड़ी व्यवस्था!

PM ई-बस सेवा की शुरुआत:महाकाल लोक से मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी; इतने रुपए में कर सकेंगे धार्मिक-दर्शनीय स्थलों की सैर

साढ़े तीन करोड़ रुपए की एम्फेटामाइन ड्रग्स पकड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!