पान शॉप व ब्यूटी पार्लर को बनाया निशाना: ले उड़े लाखों रु. का माल; पुलिस पर भारी चोरों की गश्त
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बीते दो दिनों में चोरों ने अलग-अलग इलाकों में तीन वारदातों को अंजाम देकर लाखों का माल उड़ा लिया। पान की दुकान, ब्यूटी पार्लर और पान सेंटर को निशाना बनाने के बाद हथियारबंद तस्कर रालामंडल अभयारण्य में घुसकर चंदन का पेड़ काट ले गए।
लगातार हो रही घटनाओं ने पुलिस की नाइट गश्त पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। भंवरकुआं पुलिस के मुताबिक पिंकी पिता मुकेश शर्मा निवासी भगवानदीप नगर की शिकायत पर चोंरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
फरियादी ने बताया उसका सपना-संगीता टॉकीज के पास गुलमर्ग कॉम्प्लेक्स में मीनाक्षी पान सेंटर हैं। 15 जनवरी की रात दुकान में चोरी हो गई। 16 जनवरी की सुबह करीब 10 बजे दुकान पहुंचीं तो देखा ताला टूटा था और सामान बिखरा पड़ा था।
चोर सिगरेट के बंडल, पान मसाला सहित अन्य सामग्री और नकदी ले गए। सिगरेट के करीब 15 डंडे, लगभग 25 पान मसाला पाउच शामिल हैं। पुलिस गंभीरता नहीं दिखा रही है। फुटेज सौपने के बावजूद आरोपी नहीं पकड़ाए है। जल्द गिरफ्तारी नहीं हई तो पुलिस कमिश्नर से शिकायत करेंगी।
रालामंडल अभयारण्य से चंदन चोरी, चौकीदार को धमकाया
शहर से सटे रालामंडल अभयारण्य में तितली पार्क से चंदन का पेड़ चोरी हो गया। घटना बुधवार रात की है। हथियारबंद तस्कर चंदन का पेड़ काट ले गए। मुख्य द्वार पर चौकीदार रूपसिंह ड्यूटी पर था। तस्करों ने उसे गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी।
इसके बाद तीन तस्करों ने तितली पार्क में लगे चंदन के पेड़ को काट दिया। सूचना मिलने पर रेंजर योगेश यादव मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज में चार तस्कर नजर आए हैं, हालांकि चेहरे साफ नहीं हैं।
रेकी की आशंका... तितली पार्क का इलाका रात में दुर्गम रहता है। तेंदुए की आवाजाही भी रहती है। अंदाजा लगाया जा रहा है तस्करों ने रेकी की थी। पुलिस और अभयारण्य प्रशासन ने प्रकरण दर्ज कर सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच तेज कर दी है।
फेशियल करवाने गई महिला का मंगलसूत्र हुआ चोरी
ब्यूटी पार्लर में महिला का मंगलसूत्र चोरी हो गया। परदेशीपुरा पुलिस ने फीनिक्स टाउनशिप निवासी कौशल्या गुर्जर की शिकायत पर केस दर्ज किया है। फरियादी ने बताया नंदा नगर स्थित नव्या बिट्टू ब्यूटी पार्लर में फेशियल से पहले मंगलसूत्र और कान की बालियां एक छोटे पर्स में रख दी थीं।
फेशियल के बाद पर्स चेक किया तो करीब 27 ग्राम सोने के जेवर, जिनकी कीमत लगभग 2 लाख 10 हजार रुपए, गायब मिले। शक है पार्लर संचालिकाएं उर्मिला जायसवाल और निधि जायसवाल ने ही जेवर चोरी किए हैं। पुलिस ने केस दर्ज किया है।
कंपनी के गार्ड ने चुराया 80 हजार का माल
तिलक नगर पुलिस ने चोरी के मामले में कंपनी के गार्ड को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कंपनी से कीमती सामान चोरी कर बेच दिया था। दीपक सनोटिया निवासी विजय नगर ने शिकायत की थी उनकी रिंग रोड स्थित जॉनसन लिफ्ट ग्लोबल कंपनी में मटेरियल ऑडिट के दौरान कुछ सामान कम पाया गया।
संदेह पर स्टोर और परिसर के सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो चोरी का खुलासा हुआ। जांच में सामने आया गार्ड पवन निवासी मयूर नगर ने अलग-अलग समय पर फिल्टर वेट लीड के 10 किलो के 7 नग, वेट फॉर टेस्ट के 4 नग,फिल्टर वर्क 10 किलो, सोडियम क्लोराइड के 4 पैकेट, ट्रांसफॉर्मर के दोनों व्हील शॉफ्ट के 1 नग और क्वाइल के 3 नग चोरी किए। चोरी सामान की कीमत करीब 80 हजार रुपए है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!