बेकाबू कार ने गाय को रौंदा: तड़पता छोड़ भागा रईसजादा; बिजासन क्षेत्र में वारदात के बाद कार सहित फरार हुआ चालक
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के बिजासन माता मंदिर मार्ग पर कल एक तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। अंधाधुंध गति से आ रही कार के चालक ने सड़क पर जा रही गाय को ऐसी जोरदार टक्कर मारी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ी। चश्मदीदों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि गाय मौके पर ही मरणासन्न अवस्था में पहुंच गई और लहूलुहान होकर बीच सड़क पर तड़पती रही।
दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद जागरूक नागरिकों ने कार चालक को रोकने की कोशिश की और उसका वीडियो भी बनाया, लेकिन आरोपी चालक अपनी गलती सुधारने के बजाय शातिर तरीके से कार दौड़ाते हुए मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने भागती हुई कार का नंबर एमपी 09 जेडटी 7851 नोट किया है।
इस हृदयविदारक घटना के कारण काफी देर तक मुख्य मार्ग पर आवागमन बाधित रहा और स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश देखा गया। घटना के पुख्ता वीडियो, जिसमें कार और भागते हुए चालक के फुटेज स्पष्ट हैं ‘खुलासा फर्स्ट’ के पास उपलब्ध हैं।
अविलंब मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करें
मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने और समाचार के माध्यम से सार्वजनिक होने के बाद अब गो सेवक, बजरंग दल के कार्यकर्ता और गो पालक लामबंद हो गए हैं। इस क्रूरता को लेकर समाज के विभिन्न वर्गों में भारी गुस्सा है।
आक्रोशित संगठनों ने स्पष्ट किया है कि वे इस गंभीर मामले में एरोड्रम पुलिस थाने के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा करेंगे और पुलिस प्रशासन के माध्यम से घटना का स्वतः संज्ञान लेकर तत्काल कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित कराएंगे।
संगठनों की मांग है कि चिह्नित वाहन नंबर के आधार पर आरोपी कार चालक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम और लापरवाही की सख्त धाराओं में अविलंब मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी की जाए।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!