फैसले का विरोध: सरकार बोली- कानून के तहत हुआ गठन; पारदर्शिता बढ़ेगी, प्रदर्शन कर आदेश वापस लेने की मांग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट,भोपाल।
मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड में पहली बार दो गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति को लेकर भोपाल में विरोध और समर्थन, दोनों देखने को मिले। सोमवार को ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी ने बुधवारा चौराहे पर प्रदर्शन कर सरकार के फैसले का विरोध किया। वहीं श्री हिंदू उत्सव समिति और संस्कृति बचाओ मंच ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे पारदर्शिता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
केवल मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों को ही शामिल करें
प्रदर्शन के दौरान ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के संरक्षक शमशुल हसन ने कहा कि वक्फ मुस्लिम समाज की धार्मिक और सामाजिक संस्था है, जहां लोग अपनी संपत्ति धार्मिक उद्देश्य से वक्फ करते हैं।
उनका कहना था कि ऐसे संस्थान के प्रबंधन में केवल मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों को ही शामिल किया जाना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति का आदेश वापस लेने की मांग की।
धार्मिक संस्थाओं का दिया उदाहरण
प्रदर्शनकारियों ने अयोध्या, मथुरा और सोमनाथ जैसे धार्मिक संस्थानों का उल्लेख करते हुए कहा कि मुस्लिम समाज ने कभी उनके प्रबंधन में प्रतिनिधित्व की मांग नहीं की।
सरकार के खिलाफ नारेबाजी
उनका कहना था कि यदि नए सदस्यों की नियुक्ति करनी ही थी तो मुस्लिम समाज के योग्य और अनुभवी लोगों को अवसर दिया जाना चाहिए था। प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पोस्टर लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। संगठन ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन पूरे प्रदेश में तेज किया जाएगा।
सरकार ने फैसले का किया बचाव
मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने नियुक्तियों का बचाव करते हुए कहा कि राज्य वक्फ कानून-2026 लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना है।
संविधान के अनुरूप लागू किया
उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड केवल मस्जिदों के प्रबंधन तक सीमित नहीं है, बल्कि वक्फ संपत्तियों के व्यापक प्रशासन और प्रबंधन से जुड़ा संस्थान है। उनके अनुसार, यह कानून संसद में पारित होने के बाद संविधान के अनुरूप लागू किया गया है और इसे केवल धार्मिक दृष्टिकोण से नहीं देखा जाना चाहिए।
हिंदू संगठनों ने जताया समर्थन
वहीं श्री हिंदू उत्सव समिति और संस्कृति बचाओ मंच ने वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति का स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि इस निर्णय से वक्फ बोर्ड की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी। उनके अनुसार, इससे वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन में निगरानी मजबूत होगी और बोर्ड अधिक निष्पक्ष तरीके से कार्य कर सकेगा।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!