विपक्ष गृह मंत्री के बयान पर अड़ा: हंगामे के बीच लोकसभा में 4 बिल पेश; सरकार बोली- दिल्ली प्रदर्शन पर शाह संसद में जवाब देंगे
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई को लेकर संसद में विपक्ष का हंगामा जारी है। विपक्षी सांसद गृह मंत्री अमित शाह से संसद में बयान देने की मांग कर रहे हैं। इस बीच सरकार की ओर से कहा गया कि अमित शाह दिल्ली प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर संसद में जवाब देंगे।
हंगामे के बीच सोमवार को लोकसभा में चार अहम विधेयक पेश किए गए। इनमें ट्रिब्यूनल्स रिफॉर्म्स बिल, 2026 और माइंस एंड मिनरल्स डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन अमेंडमेंट बिल, 2026 शामिल हैं।
इसके अलावा केरल (नाम में बदलाव) बिल, 2026 और नेशनल को-ऑपरेटिव डेवलपमेंट कॉरपोरेशन अमेंडमेंट बिल, 2026 भी सदन में पेश किए गए। हालांकि विपक्ष के प्रदर्शन और हंगामे के चलते बाद में दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई।
जंतर-मंतर पर पुलिस कार्रवाई को लेकर विपक्ष का विरोध
विपक्षी सांसद जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई और राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले में सरकार से जवाब मांग रहे हैं। सांसदों ने संसद के मकर द्वार पर पोस्टर लेकर प्रदर्शन भी किया।
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि जब तक गृह मंत्री अमित शाह संसद में बयान नहीं देते, तब तक सदन में हंगामा जारी रहेगा। कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों को 10, 11 और 12 अगस्त को सदन में मौजूद रहने के लिए व्हिप जारी किया है।
महिला आरक्षण-परिसीमन बिल पर सस्पेंस
मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हुआ था और 13 अगस्त को इसका आखिरी दिन है। यानी अब सत्र के केवल चार दिन बाकी हैं। पिछले तीन हफ्तों से दोनों सदनों में लगातार हंगामे और स्थगन के कारण कई अहम विधेयकों पर चर्चा आगे नहीं बढ़ सकी है।
इसी वजह से महिला आरक्षण, परिसीमन और FCRA संशोधन बिल को लेकर सरकार की रणनीति पर सस्पेंस बना हुआ है। सोमवार को लोकसभा के एजेंडे में इनमें से किसी भी विधेयक को शामिल नहीं किया गया।
महिला आरक्षण और परिसीमन पर क्या प्रस्ताव है?
महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को अप्रैल में लोकसभा में जरूरी दो-तिहाई बहुमत नहीं मिल सका था, जिसके कारण यह पारित नहीं हो पाया।
प्रस्ताव में 2029 से महिलाओं को 33% आरक्षण देने और लोकसभा सीटों के पुनर्निर्धारण के जरिए सदन का आकार बढ़ाने की बात कही गई थी।
FCRA संशोधन बिल भी लंबित
FCRA संशोधन बिल मार्च में लोकसभा में पेश किया गया था, लेकिन अभी इस पर चर्चा और पारित होना बाकी है। प्रस्तावित संशोधन में विदेशी फंड हासिल करने वाले संगठनों की निगरानी व्यवस्था कड़ी करने और जिन गैर-लाभकारी संगठनों का लाइसेंस खत्म हो गया है।
उनकी संपत्तियों के प्रबंधन के लिए नई अथॉरिटी बनाने का प्रस्ताव है। इस बिल का कुछ राजनीतिक दलों और ईसाई संगठनों की ओर से विरोध किया गया है।
चार दिन में कितने बिल आगे बढ़ेंगे?
मानसून सत्र के समाप्त होने में अब केवल चार दिन बाकी हैं। लगातार हंगामे के बीच सरकार के सामने लंबित विधेयकों को आगे बढ़ाने की चुनौती है, जबकि विपक्ष पुलिस कार्रवाई समेत कई मुद्दों पर सरकार से जवाब की मांग पर अड़ा हुआ है।
ऐसे में आने वाले दिनों में संसद की कार्यवाही के साथ-साथ महिला आरक्षण, परिसीमन और FCRA संशोधन बिल पर सरकार के रुख पर नजर रहेगी।
संबंधित समाचार

नशे के नेटवर्क का खुलासा:एमडी ड्रग्स के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार; विवाद की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

मिट्टी से मन तक की यात्रा:प्रतिमा की अनुपस्थिति में बप्पा की उपस्थिति

बैंक के पूर्व मैनेजर पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप:ग्राहक को स्कीम में निवेश का दिया झांसा; दोस्त के खाते में ट्रांसफर कर हड़पे रुपए

अनंत चतुर्दशी से पहले पुलिस कमिश्नर आए एक्शन मोड में:नानू, गोलू, काला और दाऊ सहित 7 पर निर्बंधन आदेश

NBEMS ने जारी किया नीट पीजी रिजल्ट:लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म; यहां चेक करें अपना परिणाम

विधायक उषा ठाकुर बताएं लाखों लड़कियों का आंकड़ा उनके पास कहां से आया है:महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी का पलटवार

एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत से फैली सनसनी:पेड़ पर फंदे से लटका मिला महिला का शव; कुएं से दो बच्चों की लाशें बरामद

झूठा निकला पं. धीरेंद्र शास्त्री का ‘पुत्र योग’ संबंधी पर्चा

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में जिंदा जले 9 यात्री:20 से अधिक मुसाफिरों ने कूदकर जान बचाई

8 महीने बाद एमपी भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी

अमेरिका की धरती पर इंदौर के भविष्य का हो रहा मंथन:महापौर पुष्यमित्र भार्गव का तीन सप्ताह का अमेरिकी दौरा; हार्वर्ड से एआई गवर्नेंस तक, ‘विजन-2030’ के लिए वैश्विक अनुभव जुटाने की पहल

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन:मुख्य निर्वाचन कार्यालय को घेरने का ऐलान; बीजेपी बोली- हार की हताशा में लगाए जा रहे आरोप

अधिकतर लोग ‘काहे खुमर रई’ को समझ रहे ‘काहे को मर रई...’

चोरी के आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस:भगदड़ में व्यापारी की मौत; जुआ खेल रहा था, 5 पुलिसकर्मी लाइन अटैच

एसआर समूह करेगा 1,000 करोड़ का निवेश:तीन बड़े पांच सितारा होटल होंगे विकसित; मप्र को मिलेगा पहला जेडब्ल्यू मैरियट

कागजों में 33 पॉलीहाउस:बैंक से निकल गए 9.70 करोड़ रुपए

अवैध ज्वलनशील पदार्थ बरामद, गोदाम किया सील:बिना अनुमति संग्रहित हजारों लीटर केमिकल और लुब्रिकेंट जब्त; संचालकों पर मामला दर्ज

नौ दिन के सत्याग्रह के बाद आंदोलन खत्म:लिखित आश्वासन के बाद प्रह्लाद पांडेय ने समाप्त किया अनशन

ड्रोन-फेस रिकग्निशन से होगी बदमाशों की पहचान:अनंत चतुर्दशी के लिए शहर को 6 संभाग; 12 जोन और 22 सेक्टर में बांटा

अवैध होर्डिंग गिरने से हादसा, एक घायल:निगम की अनदेखी और जनप्रतिनिधियों की शह पर उठ रहे गंभीर सवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!