डिस्ट्रीब्यूटरशिप के नाम पर एक करोड़ की ठगी: दवा कारोबारियों को सुनहरे मुनाफे का लालच देकर फंसाया; दो डायरेक्टरों पर एफआईआर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
डीलरशिप और डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिलाने के नाम पर कारोबारियों से करोड़ों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। इंदौर क्राइम ब्रांच ने दो मेडिकेयर कंपनियों के निदेशकों के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का केस दर्ज किया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने आकर्षक मुनाफे का लालच देकर एक कारोबारी से करीब एक करोड़ रुपए ले लिए। पुलिस को आशंका है कि इसी तरह अन्य लोग भी ठगी का शिकार हुए हैं।
गुजरात की डिस्ट्रीब्यूटरशिप का दिया था लालच
एडिशनल डीसीपी (क्राइम) राजेश दंडोतिया के मुताबिक शिकायत के आधार पर मेडिकेयर प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर आदित्य गुप्ता और इन्फोटेक हेल्थ केयर के मनोहर लाल गुप्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
फरियादी कमलेश अग्रवाल ने बताया कि आरोपियों ने उन्हें गुजरात में दवा की डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिलाने और मोटा मुनाफा कमाने का भरोसा दिलाया था। इस झांसे में आकर उन्होंने करीब एक करोड़ रुपए का निवेश कर दिया।
हर महीने 3 लाख मार्जिन देने का था वादा
कमलेश अग्रवाल ने बताया कि उनका बालाजी मेडिकोज के नाम से दवा का कारोबार है। वर्ष 2021 में मार्केटिंग मैनेजर जिग्नेश भाई के माध्यम से उनकी मुलाकात आरोपियों से हुई थी। नवलखा स्थित गणेश चेंबर में हुई बैठक के दौरान दोनों कंपनियों ने हर महीने 3 लाख रुपए मार्जिन देने का अनुबंध किया।
शुरुआत में करीब एक साल तक तय मार्जिन का भुगतान किया गया, लेकिन बाद में अचानक भुगतान बंद कर दिया गया।
पैसे मांगने पर की अभद्रता
शिकायत के अनुसार जब कमलेश अग्रवाल ने अपने बकाया और निवेश की राशि वापस मांगी, तो आरोपियों ने टालमटोल शुरू कर दी। बाद में उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और रकम लौटाने से भी इनकार कर दिया।
अन्य कारोबारियों से भी ठगी की आशंका
क्राइम ब्रांच का कहना है कि प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि आरोपियों ने इसी तरह अन्य व्यापारियों को भी डिस्ट्रीब्यूटरशिप और भारी मुनाफे का लालच देकर निवेश कराया हो सकता है। पुलिस अब ऐसे संभावित पीड़ितों की जानकारी जुटा रही है।
फिलहाल दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आर्थिक लेनदेन, अनुबंध और बैंक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

ईडी का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में की बड़ी कार्रवाई; लाखों रुपए की संपत्तियां की कुर्क

देखिये वीडियो, अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर सख्ती:झांकियों में इन पर रहेगा पूरी तरह प्रतिबंध; ऊंचाई और मंच की चौड़ाई पर भी नियम

महाकाल धर्मशाला में महिला श्रद्धालु से मारपीट का आरोप:सुरक्षाकर्मियों पर बाल खींचने और मोबाइल छीनने का दावा

पचास हजार रहवासियों को मिलेगा नर्मदा जल का फायदा:इसी कार्यकाल में क्षेत्र की सभी समस्याएं कर देंगे दूर

बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या:जिंदा जलाकर उतारा मौत के घात; पड़ोसी बचाने पहुंचा तो उसे भी काटा

पूर्व मंत्री बोले:तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है

धर्मनगरी में 10 हजार वर्गफीट का अवैध निर्माण जमींदोज:आश्रम की भूमि पर बिना अनुमति बन रहा था दो मंजिला भवन; कार्रवाई के दौरान पुलिस बल रहा तैनात

छात्रों की गूंज की ऐतिहासिक सफलता ने भाजपा के कथित दुष्प्रचार का दिया करारा जवाब:जीतू पटवारी

माफ कीजिए, पप्पू ‘वो’ नहीं

सड़क हादसे में दूध व्यवसायी की मौत के छह साल बाद कोर्ट का फैसला:परिवार को ब्याज सहित इतने लाख रुपए क्षतिपूर्ति

पूर्वजों की तृप्ति के लिए श्राद्ध और तर्पण की महिमा:पितृ ऋण से मुक्ति का पावन पर्व

एमपी के युवाओं के लिए खुशखबरी:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अगले ढाई साल में होंगी 3.5 लाख सरकारी भर्तियां

कोचिंग से लौट रही छात्रा से बदसलूकी:सड़क पर रोककर किया परेशान; तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

तेंदुए की दस्तक से फार्म विला में दहशत:सीसीटीवी में कैद

सिंघम की छवि और रिजल्ट शून्य:बालाघाट एसपी आदित्य मिश्रा की कार्रवाई सिर्फ आम नागरिकों तक; आरोपी रसूखदार नेताओं के सामने क्यों डाले हथियार!

रोते और खाते समय बच्चों को मोबाइल देना पड़ रहा भारी:फोन की लत से बच्चे हो रहे बेकाबू; स्क्रीन की लत से बढ़ी परेशानी, थेरेपी सेंटरों में लग रही कतार

थाने के सामने 9 फीट धंसा मार्ग:भ्रष्टाचार की बलि चढ़ी सड़क; निगम के दावों का खुलासा

डोल ग्यारस पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था:शाम 4 बजे से कई मार्गों पर डायवर्जन; इस मंदिर पहुंचेंगी शहरभर से झांकियां

‘झूठ की गूंज’ पोस्टरों पर घमासान:कांग्रेस का प्रदर्शन

14 ग्राम एमडी के बाद खुला बैकवर्ड लिंक:महू का तस्कर आया गिरफ्त में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!