कांग्रेस का इस दिन प्रदेशव्यापी आंदोलन: किसानों के साथ क्रूर विश्वासघात का आरोप; जिला मुख्यालयों पर कलेक्टर कार्यालयों का घेराव
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भाजपा सरकार ने किसानों से किए गए वादों को पूरा नहीं किया है और प्रदेश का अन्नदाता आज अपने ही हक के लिए सड़कों पर आने को मजबूर है। मध्यप्रदेश में आज किसान सबसे ज्यादा पीड़ित और उपेक्षित वर्ग बन गया है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने चुनाव के समय किसानों से बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन सत्ता में आने के बाद उन वादों को पूरी तरह भुला दिया गया है। यह किसानों के साथ सीधा-सीधा क्रूर विश्वासघात है।
यह बात आज इंदौर प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने कही।
उन्होंने कहा कि प्रदेश का अन्नदाता आज अपनी फसल का उचित मूल्य पाने के लिए दर-दर भटक रहा है। समर्थन मूल्य पर खरीदी की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। मंडियों में अव्यवस्था, खरीदी में देरी और बारदाने की कमी के नाम पर किसानों को परेशान किया जा रहा है।
ऊपर से प्राकृतिक आपदाओं ओलावृष्टि और बारिश से प्रभावित किसानों को अब तक समुचित मुआवजा नहीं मिला है। कांग्रेस पार्टी किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के आह्वान पर 9 अप्रैल को प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगी। इसमें हर जिले में कलेक्टर कार्यालयों का घेराव किया जाएगा।
उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर किसानों को बिचौलियों के हवाले करने का गंभीर आरोप लगाया है। सरकार ने खरीदी की तारीखों को तीन बार आगे बढ़ाया है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम में 10 अप्रैल और अन्य संभागों में 15 अप्रैल से खरीदी का निर्णय केवल इसलिए लिया गया है ताकि किसान अपनी फसल कम दामों में व्यापारियों को बेच दें।
ओलावृष्टि से प्रदेश के 17 जिलों में फसलें बर्बाद हो गईं। मंडियों में भी हजारों क्विंटल गेहूं भीग गया। कैग की रिपोर्ट बताती है कि किसानों के लिए निर्धारित 50 प्रतिशत राशि सरकार ने खर्च ही नहीं की, जबकि प्रदेश में कर्ज के कारण दो साल में 1229 किसानों ने आत्महत्या कर ली।
इंदौर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने कहा कि खरीदी में की जा रही देरी, बारदाने की कमी का बहाना और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों की उपेक्षा सरकार की किसान-विरोधी नीति का प्रमाण है। इंदौर जिला सहित पूरे प्रदेश में किसान आज बेहद कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं। खरीदी केंद्रों पर भारी अव्यवस्था है।
किसानों को लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ रहा है, कई दिनों तक इंतजार करना पड़ता है, फिर भी उनकी फसल समय पर नहीं खरीदी जा रही। पत्रकार वार्ता में एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे, प्रदेश प्रवक्ता राजेश चौकसे, अमित चौरसिया, प्रमोद द्विवेदी भी उपस्थित थे।
संबंधित समाचार

रास्ता बताना पड़ा भारी:कार में खींचकर ले गए बदमाश; गला दबाकर इतने हजार लूटे

बिल्डिंग हादसा:6 लोगों की मौत; 12 का रेस्क्यू, मलबे में अब भी जिंदगी की तलाश

राजसी सवारी से आज शिवमय होगी धार्मिक नगरी:2000 से ज्यादा जवान संभालेंगे सुरक्षा; सुबह 6 बजे से इन मार्गों पर वाहनों की नो एंट्री

तेज रफ्तार का कहर:कार ने एक्टिवा सवार दो दोस्तों को मारी टक्कर; दोनों की मौत, लोगों ने कार को मौके पर रोका

जहरीली शराब कांड:करीब 20 लोगों की मौत; 109 अस्पताल में भर्ती, 10 आरोपी गिरफ्तार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!