शराब ठेकेदार सूरज रजक पर: बाउंड ओवर की कार्रवाई शुरू
KHULASA FIRST
संवाददाता

मामला 300 करोड़ रुपए की जमीन पर कब्जे की कोशिश का
खुलासा फर्स्ट…इंदौर।
शहर में दबंगई, रसूख और विवादों से घिरे चर्चित शराब ठेकेदार सूरज रजक पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। बेशकीमती जमीन पर कब्जे की कोशिश के मामले में रजक पर अब पुलिस ने बाउंड ओवर की कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके साथ ही उसका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।
मामला इंदौर के पॉश इलाके निपानिया की उस जमीन से जुड़ा है, जिसकी कीमत करीब 300 करोड़ रुपए बताई जा रही है। मुंबई की टीवी एक्ट्रेस रेमन कक्कड़ ने 4 अप्रैल को लसूड़िया थाने में केस दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि निपानिया स्थित सर्वे नंबर 414 की दो हेक्टेयर जमीन उनकी मां नरेंद्र कौर सलूजा, भाई पुष्पेंद्र सलूजा और रणधीर सलूजा के संयुक्त स्वामित्व में है।
सूरज रजक ने पहले इस जमीन का करीब 6000 वर्गफीट हिस्सा शराब दुकान के लिए किराए पर मांगा था, लेकिन परिवार ने साफ इनकार कर दिया। इसके बाद 3 अप्रैल को जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की गई। पुलिस ने बीएनएस की धारा 329(3) के तहत मामला दर्ज किया था। एक्ट्रेस ने इस मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर और कलेक्टर से भी की थी।
जमीन को लेकर निगम-आईडीए को लिखा पत्र- जानकारी के अनुसार उक्त मामला अब सिर्फ कब्जे तक सीमित नहीं रहा। पुलिस ने जमीन की वास्तविक स्थिति साफ करने के लिए नगर निगम और आईडीए को पत्र लिखा है। जांच की जा रही है कि विवादित जमीन कहीं सरकारी या आईडीए की तो नहीं। दूसरी ओर सूरज रजक ने भी पलटवार करते हुए आवेदन दिया है कि कक्कड़ और सलूजा परिवार सरकारी जमीन पर कब्जा कर रहा है।
पहले दो युवकों पर किया था फायर
सूरज रजक का नाम इससे पहले भी विवादों में रह चुका है। अक्टूबर 2025 में उस पर कनाड़िया थाने में केस दर्ज हुआ था, जब उसने मयंक ब्लू वाटर पार्क रोड पर नेमावर रोड की तरफ से रांग साइड कार चलाकर बाइक सवार अर्पितसिंह गुर्जर और उसके दोस्त स्नेहराज जाट निवासी दूधिया को टक्कर मार दी थी। इसके बाद गालियां देते हुए अपने बॉडी गार्डों के साथ मिलकर मारपीट की और धमकाने के लिए पिस्टल से फायरिंग की थी। दोनों युवक बमुश्किल जान बचाकर मौके से भागे थे। अब पुलिस सूरज रजक के पुराने रिकॉर्ड भी निकाल रही है और उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। शहर में यह मामला शराब कारोबार, जमीन के खेल और रसूख की ताकत का बड़ा चेहरा बनकर उभर रहा है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!