बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची ओलंपिक पदक विजेता: भस्म आरती में हुई शामिल; नंदी के कान में कही मनोकामना
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर ने गुरुवार सुबह भगवान महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने प्रातःकालीन भस्म आरती में शामिल होकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया।
मनु भाकर धार्मिक भाव में नजर आईं
दर्शन के दौरान मनु भाकर धार्मिक भाव में नजर आईं। उन्होंने बाबा महाकाल से अपनी मनोकामना के लिए प्रार्थना की। इसके बाद नंदी हॉल में बैठकर नंदी महाराज के कान में भी अपनी इच्छा कही।
मंदिर समिति ने किया स्वागत
मान्यता है कि नंदी के कान में कही गई मनोकामना बाबा महाकाल तक पहुंचती है। मनु भाकर पारंपरिक सलवार-कुर्ती में मंदिर पहुंचीं। महाकालेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से उनका स्वागत किया गया।
लंबे समय से उनकी इच्छा थी
मंदिर अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें दर्शन और पूजा की व्यवस्थाओं में सहयोग किया। दर्शन के बाद मनु भाकर ने मंदिर की व्यवस्थाओं और श्रद्धालुओं की भक्ति की सराहना की। उन्होंने कहा कि लंबे समय से उनकी इच्छा थी कि वह महाकालेश्वर मंदिर आकर बाबा महाकाल के दर्शन करें।
कर्मचारियों की मेहनत की भी प्रशंसा की
उन्होंने कहा कि मंदिर में ज्यादा समय नहीं मिल सका, लेकिन कम समय में भी यहां की भक्ति और व्यवस्थाओं ने उनका मन प्रसन्न कर दिया। उन्होंने मंदिर के अधिकारियों और कर्मचारियों की मेहनत की भी प्रशंसा की।
बाबा महाकाल से की सभी के लिए प्रार्थना
मनु भाकर ने बाबा महाकाल से प्रार्थना की कि भगवान की कृपा सभी पर बनी रहे और हर व्यक्ति मेहनत करते हुए जीवन में आगे बढ़ता रहे। उज्जैन यात्रा को संभव बनाने में सहयोग करने वाले लोगों का आभार जताते हुए उन्होंने विशेष रूप से सिंधिया मैम सहित सभी शुभचिंतकों को धन्यवाद दिया, जिनकी शुभकामनाओं और आशीर्वाद से उन्हें बाबा महाकाल के दरबार में आने का अवसर मिला।
संबंधित समाचार

दूषित पानी कांड:पीड़ित परिवारों से मिली कांग्रेस; जांच रिपोर्ट पर उठाए सवाल

आरक्षक से साइबर ठगी:पुराने नोटों की फोटो मंगाकर इतने लाख की कीमत बताई; अलग-अलग शुल्क के नाम पर हजारों ठगे

चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट:रिकॉर्ड हाई से इतने लाख रुपए हुई सस्ती; सोना भी टूटा

प्रसिद्ध घाट का जल स्नान लायक नहीं:दूषित जल से पेचिश; टाइफाइड और हेपेटाइटिस-ए का खतरा, श्राद्धपक्ष में रोज पहुंच रहे सैकड़ों श्रद्धालु

म्यूल बैंक अकाउंट का खुलासा:खाता किसी और का; संचालन कोई और कर रहा था, दो गिरफ्तार

शाही मस्जिद के नाम पर चंदा वसूली का फर्जीवाड़ा:सोशल मीडिया पर बारकोड भेजकर पैसे मांग रहे ठग; घर-घर जाकर भी चंदा लेने का आरोप

नगर निगम में करोड़ों के घोटाले का खुलासा:6 लाख की कचरा गाड़ी 11 लाख में खरीदी; पेच वर्क मशीनों में भी की हेराफेरी

दो अलग-अलग घटनाओं में 2 की मौत:करंट लगने से महिला की गई जान; युवक ने फांसी लगाई

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!