खबर
Top News

अफसर साइकिल-ई-रिक्शा से पहुंचे: सड़कों पर दौड़ती रही आमजन की कारें

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 सितंबर 2026, 2:58 pm
शेयर करें:
अफसर साइकिल-ई-रिक्शा से पहुंचे

डीसीपी राजेश त्रिपाठी ने ई-रिक्शा से किया सफर

पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह साइकिल से कार्यालय पहुंचे

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
‘विश्व नो कार डे’ पर कल शहर में अलग तस्वीर देखने को मिली। पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों ने निजी वाहनों से दूरी बनाकर साइकिल, ई-रिक्शा और अन्य लोक परिवहन साधनों का इस्तेमाल किया।

जानकारी के मुताबिक पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह अपने बंगले से स्टाफ के साथ साइकिल चलाकर पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे। वहीं डीसीपी क्राइम/ट्रैफिक राजेश कुमार त्रिपाठी ई-रिक्शा से रीगल क्षेत्र स्थित अपने कार्यालय पहुंचे।

एसीपी और अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी भी अलग-अलग वैकल्पिक साधनों से कार्यालय पहुंचे। इस दौरान अधिकारियों ने संदेश दिया कि ‘नो कार डे’ का उद्देश्य लोगों को निजी वाहनों का इस्तेमाल कम करने और सार्वजनिक परिवहन, साइकिल सहित वैकल्पिक साधनों को अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

पुलिस अधिकारियों ने खुद इन साधनों का उपयोग कर लोगों को संदेश दिया कि रोजमर्रा के सफर में छोटी दूरी के लिए निजी कार के बजाय साइकिल, ई-रिक्शा या लोक परिवहन का इस्तेमाल किया जा सकता है।

‘नो कार डे’ और सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस ने शहर के प्रमुख चौराहों पर जागरूकता अभियान भी चलाया। रेडिसन चौराहे पर यातायात निरीक्षक विजेेंद्र सिंह मुजाल्दा की टीम ने बेसिक एनजीओ के सहयोग से लोगों को जागरूक किया।

हाथों में संदेश लिखी तख्तियां लेकर वाहन चालकों और राहगीरों से ‘नो कार डे’ मनाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।राजवाड़ा पर यातायात निरीक्षक राजू सांवले की मौजूदगी में महिलाओं ने जागरूकता अभियान चलाया।

तख्तियों के माध्यम से लोगों से निजी वाहनों का उपयोग कम करने, सार्वजनिक परिवहन और साइकिल जैसे साधनों को अपनाने की अपील की गई।

सड़क सुरक्षा का भी दिया संदेश... अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की कि निजी वाहनों का उपयोग आवश्यकता के अनुसार ही करें। छोटी दूरी के लिए साइकिल या लोक परिवहन का उपयोग करने से यातायात का दबाव कम करने में मदद मिल सकती है। इसके साथ ही हेलमेट, सीट बेल्ट, सिग्नल और अन्य यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई।

अफसरों ने बदले साधन जनता पर नहीं दिखा असर
‘नो कार डे’ पर एक तरफ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी निजी कार छोड़कर साइकिल और ई-रिक्शा से कार्यालय पहुंचे, वहीं दूसरी तरफ शहर की सड़कों पर इसका खास असर नजर नहीं आया।

प्रशासन और यातायात पुलिस की अपील के बावजूद बड़ी संख्या में लोग कारों से ही सड़कों पर निकलते दिखाई दिए। प्रमुख मार्गों और चौराहों पर सामान्य दिनों की तरह कारों की आवाजाही जारी रही। यानी अफसरों ने खुद वैकल्पिक साधन अपनाकर मिसाल पेश की, लेकिन आम लोगों के बीच संदेश उस स्तर पर असर करता नजर नहीं आया।

संबंधित समाचार

लोग अपना चेहरा चमकाने के लिए कर रहे भगवान का उपयोग
Top News

लोग अपना चेहरा चमकाने के लिए कर रहे भगवान का उपयोग:निगम के अवैध कामों और टैक्स की बर्बादी के खिलाफ पांडेय दंपति का अनशन जारी

2 minutes ago
झिलमिल झांकियां निकली
Top News

झिलमिल झांकियां निकली:कलाकारों ने किया शस्त्र कला का प्रदर्शन

15 minutes ago
डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में एनएमसी की सख्ती
Top News

डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में एनएमसी की सख्ती:रैगिंग और मानसिक उत्पीड़न के आरोपों पर मांगी 24 घंटे में रिपोर्ट

25 minutes ago
भाजपा अध्यक्ष ने बदले प्रदेश प्रभारी-सह प्रभारी
Top News

भाजपा अध्यक्ष ने बदले प्रदेश प्रभारी-सह प्रभारी:मध्यप्रदेश से पांच नेताओं को भी मिली जिम्मेदारी

28 minutes ago
चौड़ाई वाले बयान पर घिरे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
Top News

चौड़ाई वाले बयान पर घिरे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय:बेटी जैसी, सज्जन वर्मा का तंज-अनपढ़ जैसी भाषा

32 minutes ago
भाजपा ने किया प्रदेश प्रभारियों का ऐलान
Top News

भाजपा ने किया प्रदेश प्रभारियों का ऐलान:इन्हें मिली मध्यप्रदेश की जिम्मेदारी

40 minutes ago
सागर जहरीली शराब कांड
Top News

सागर जहरीली शराब कांड:30 हजार के इनामी मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंटर

42 minutes ago
मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य विभाग की कार्रवाई
Top News

मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य विभाग की कार्रवाई:3 डेयरियों से मावा-घी समेत सैंपल लिए; इंस्टामार्ट में एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री मिली

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई; रिश्वत लेते अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

about 1 hour ago
थाने से निराश तो कमिश्नर के पास आस
Indore

थाने से निराश तो कमिश्नर के पास आस:जनसुनवाई में आई 126 फरियादें

about 1 hour ago
होर्डिंग गिरने से हादसा
Top News

होर्डिंग गिरने से हादसा:एक व्यक्ति हुआ घायल; अस्पताल में कराया भर्ती, हाई कोर्ट दे चुकी है अवैध होर्डिंग-पोस्टर हटाने का आदेश, 8 दिनों से जल-अनशन पर बैठे है सामाजिक कार्यकर्ता

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:सड़क किनारे बेहोश मिली गर्भवती महिला; पुलिस की सूझबूझ से समय पर मिली मदद, टीम को 10 हजार रुपए का नकद इनाम

about 2 hours ago
डोल ग्यारस की रात क्राइम ब्रांच का पहरा
Top News

डोल ग्यारस की रात क्राइम ब्रांच का पहरा:200 वाहनों की चेकिंग; शराबी और बिना नंबर की बाइकें पकड़ी

about 2 hours ago
एशियन गेम्स में MP के खिलाड़ी ने रचा इतिहास
Top News

एशियन गेम्स में MP के खिलाड़ी ने रचा इतिहास:सॉफ्ट टेनिस में जय मीणा ने भारत को दिलाया पहला मेडल

about 2 hours ago
सराफा थाना से निराश
Top News

सराफा थाना से निराश:व्यापारी पहुंचे कमिश्नर के दरबार

about 2 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ के बाद यूथ कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ के बाद यूथ कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान:पास और व्यवस्थाओं को लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष ने उठाए सवाल

about 2 hours ago
25 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
Top News

25 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार:दूसरे शहर तक जुड़ी सप्लाई चेन

about 2 hours ago
वकील से मारपीट मामले में एक्शन
Top News

वकील से मारपीट मामले में एक्शन:थाना प्रभारी सहित 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड; वकीलों ने रात 3 बजे तक किया प्रदर्शन

about 2 hours ago
एक्सटेसी कांड
Top News

एक्सटेसी कांड:अब शहर के पार्टी ड्रग्स नेटवर्क की तलाश

about 2 hours ago
प्रसिद्ध मंदिर के मुख्य द्वार पर साधु वेशधारियों का हंगामा
Top News

प्रसिद्ध मंदिर के मुख्य द्वार पर साधु वेशधारियों का हंगामा:पुलिस से भी हुआ विवाद

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!