अवैध निर्माण पर अफसर मेहरबान: मामला निगम जोन 12 का; जिस जमीन पर हो रहा निर्माण उस पर 34 लाख रुपए से अधिक संपत्तिकर बकाया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम जोन 12 के वार्ड 66 पलसीकर कॉलोनी में नगर निगम से नक्शा पास कराए बिना धड़ल्ले से निर्माण किया जा रहा है। इसकी शिकायत होने के बाद भी निगम के बिल्डिंग अफसर कार्रवाई करने की जगह निर्माणकर्ता पर मेहरबान बने हुए हैं। इससे आसपास के रहवासियों की परेशानी बढ़ती जा रही है।
नगर निगम में अफसरों की अफसरशाही हावी है। इसके चलते अफसरों की मनमानी जारी है। यही वजह है कि अवैध निर्माण पर रोक लगाए जाने के बाद भी शहर के अधिकतर हिस्सों में नगर निगम की अनुमति लिए बिना ही निर्माण धड़ल्ले से हो रहा है। ऐसा ही एक मामला निगम जोन 12 वार्ड 66 पलसीकर कॉलोनी का भी खुलासा हुआ है। बताया जाता है कि पलसीकर कॉलोनी में प्लॉट नंबर 222 और 223 का संयुक्तिकरण कर अवैध रुप से निर्माण किया जा रहा है।
इस की शिकायत निगम जोन 12 के जोनल अधिकारी अंकेश चौरसिया, भवन अधिकारी वैभव देवलासे से की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इससे शिकायतकर्ता ने सीएम हेल्पलाइन, इंदौर 311 एप और निगमायुक्त को सीधे शिकायती पत्र सौंपा है, लेकिन अब तक अफसरों ने निर्माणकर्ता से मिलीभगत के कारण कोई कार्रवाई नहीं की है।
मिलीभगत का आरोप- सूत्रों की माने तो पलसीकर कॉलोनी में दो प्लॉटों का संयुक्तिकरण कर निर्माण करने वाले ने निगम जोन 12 के भवन अधिकारी वैभव देवलासे की मिलीभगत होने की बात कही जा रही है। नक्शा पास कराए बिना ही बिल्डिग का निर्माण ंबेखौफ जारी है। इस मामले में भवन अधिकारी निर्माणकर्ता पर कार्रवाई की जगह कहने लगे है कि वहां रिनोवेशन का कार्य हो रहा हे। जब कि हकीकत में यह रिनोवेशन के नाम पर नया स्ट्रक्चर बनाया जा रहा है। एक बार निगम की ओर से निर्माण पर रोक भी लगाई गई। लेकिन बाद में भवन अधिकारी की सहमति मिलते ही निर्माण कार्य फिर शुरु हो गया।
शिकायतों की अनदेखी
सूत्रो की माने तो निगम के बिल्डिंग अफसरों में अब सीएम हेल्पलाइन का डर भी नहीं है। यही वजह है कि महीनों से सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायत को भी अफसर दबाए बैठे हैं। यही नहीं इंदौर 311 एप पर की गई शिकायत भी दबा दी गई है। जबकि निगमायुक्त से की गई शिकायत में भवन अधिकारी ने अफसर को गुमराह करते हुए गलत जानकारी देकर मामला रफादफा कर दिया।
मैं जांच कराता हूं, नया निर्माण किया होगा तो कार्रवाई की जाएगी। - वैभव देवलासे भवन अधिकारी जोन 12
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!