खबर
Top News

लापरवाही बरतने वाले अफसरों और ठेकेदारों की अब खैर नहीं: विकास कार्यों की होगी निगरानी; मंत्री सिलावट का अल्टीमेटम- गुणवत्ता से समझौता नहीं, 700 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का मांगा हिसाब

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

27 मार्च 2026, 5:50 pm
शेयर करें:
लापरवाही बरतने वाले अफसरों और ठेकेदारों की अब खैर नहीं

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने शहर में चल रहे विकास कार्यों की गति और गुणवत्ता को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। रेसीडेंसी कोठी में आयोजित बैठक में मंत्री ने विकास के लिए जारी करीब 700 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स की विस्तार से समीक्षा की।

बैठक में संभाग के कमिश्नर डॉ. सुदाम खाड़े, कलेक्टर शिवम वर्मा, नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल और विकास प्राधिकरण के सीईओ परीक्षित झाड़े मुख्य रूप से मौजूद थे। मंत्री ने इन सभी शीर्ष अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी निर्माण कार्य में खराब गुणवत्ता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता को बेहतर और मजबूत सुविधाएं देना ही सरकार की प्राथमिकता है।

समीक्षा बैठक के दौरान सांवेर और शहर के अन्य हिस्सों में चल रहे 15 बड़े प्रोजेक्ट्स की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की गई। मंत्री सिलावट ने कान्ह नदी पर बन रहे 26 करोड़ के पुल को लेकर विशेष हिदायत दी और कहा कि वे खुद मौके पर जाकर काम की बारीकी से जांच करेंगे।

उन्होंने एमआर-11 रोड के काम में आ रही रुकावटों को दूर करने के लिए अधिकारियों से कहा कि प्रभावित लोगों को उनकी सहमति से रहने की वैकल्पिक व्यवस्था या किराए के घर दिए जाएं, ताकि सड़क का काम जल्द से जल्द आगे बढ़ सके।

उन्होंने निर्देश दिए कि विकास के कार्यों में नागरिकों को अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए।

मास्टर प्लान की सड़कों के काम में भी तेजी लाएं
मंत्री ने अधिकारियों के लिए समय सीमा तय करते हुए कहा कि जो प्रोजेक्ट 80 प्रतिशत से ज्यादा पूरे हो चुके हैं, उन्हें हर हाल में अप्रैल महीने तक जनता के लिए शुरू कर दिया जाए। इसमें लवकुश फ्लायओवर की सर्विस रोड और तुलसी नगर की मुख्य सड़क जैसे अहम काम शामिल हैं।

इसके अलावा 286 करोड़ की लागत से बनने वाली 6 मास्टर प्लान सड़कों के काम में भी तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक के अंत में उन्होंने नगर निगम और प्राधिकरण के अधिकारियों को लगातार फील्ड पर जाकर मॉनिटरिंग करने को कहा, ताकि सभी प्रोजेक्ट्स तय समय पर पूरे हो सकें।

संबंधित समाचार

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
Top News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला:इनकी रिटायरमेंट उम्र बढ़ी; इतने राज्यों में लागू होगा आदेश

18 minutes ago
खातेगांव पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री
Top News

खातेगांव पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री:महिलाओं को देंगे बड़ी सौगात; बंधवाएंगे राखी

23 minutes ago
घोटाले में बड़ा सवाल
Top News

घोटाले में बड़ा सवाल:IAS जांच में कई नाम, पुलिस FIR में सिर्फ 4 आरोपी; कौन रह गया बाहर?

34 minutes ago
प्रदर्शन में मारपीट केस
Top News

प्रदर्शन में मारपीट केस:आरोपी गिरफ्तार; कोर्ट ने 1 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा, गिरफ्तारी के बाद प्रदर्शन

about 1 hour ago
हजारों करोड़ के लोन घोटाले का मामला
Top News

हजारों करोड़ के लोन घोटाले का मामला:सुभाष चंद्रा सहित 4 पर CBI ने दर्ज की FIR

about 1 hour ago
करोड़ों की अस्पताल बिल्डिंग अब जमीन से उठने लगी
Top News

करोड़ों की अस्पताल बिल्डिंग अब जमीन से उठने लगी:फाउंडेशन स्लैब का काम शुरू; जल्द खड़े होंगे कॉलम

about 1 hour ago
विवाह सहायता योजना में करोड़ों का घोटाला
Top News

विवाह सहायता योजना में करोड़ों का घोटाला:पूर्व मंत्री का रिश्तेदार गिरफ्तार; 5923 मामलों में गड़बड़ी का आरोप

about 1 hour ago
इतने पावर प्लांट में कोयले का संकट
Top News

इतने पावर प्लांट में कोयले का संकट:इतने दिन का ही स्टॉक बचा; जरूरत का सिर्फ 48% भंडार

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शिक्षक दिवस पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव; बोर्ड मेरिट में आधे से ज्यादा छात्र सरकारी स्कूलों के, TET अब ऑफलाइन

about 2 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:3 महिलाओं को ट्रक ने कुचला; कृष्ण जन्मोत्सव देखकर लौट रहीं थी, मौके पर मौत

about 2 hours ago
बारिश के बीच जमीन धंसने से दहशत
Top News

बारिश के बीच जमीन धंसने से दहशत:कई कारें दबीं; सड़क में आई दरारें, बिल्डिंगों पर मंडराया खतरा

about 2 hours ago
सड़क चौड़ीकरण पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
Top News

सड़क चौड़ीकरण पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:इनकी याचिका खारिज; तथ्य छिपाने पर पेनल्टी

about 2 hours ago
मॉल के स्मोकिंग जोन में तुलसी के पौधे लगाने पर विवाद
Top News

मॉल के स्मोकिंग जोन में तुलसी के पौधे लगाने पर विवाद:संगठन ने जताई आपत्ति; हटाने की मांग

about 2 hours ago
सेनेटरी व्यापारी से 27 लाख की ठगी
Top News

सेनेटरी व्यापारी से 27 लाख की ठगी:फर्जी ईमेल से दिया झांसा; असली कंपनी से संपर्क करने पर हुआ खुलासा

about 3 hours ago
मौसम ने बिगाड़ा शेड्यूल
Top News

मौसम ने बिगाड़ा शेड्यूल:कई उड़ानें लेट; खराब मौसम और ऑपरेशनल कारणों से सैकड़ों यात्री परेशान

about 3 hours ago
सरकार को घेरने के लिए अब संगठन का दांव
Top News

सरकार को घेरने के लिए अब संगठन का दांव:सॉफ्टवेयर वही, वर्जन नया

about 3 hours ago
स्ट्रीट लाइट के नीचे जुआ खेलते 4 धराए
Top News

स्ट्रीट लाइट के नीचे जुआ खेलते 4 धराए:2100 रुपए और ताश जब्त

about 3 hours ago
म्यूल अकाउंट के चेन सिस्टम का खुलासा
Top News

म्यूल अकाउंट के चेन सिस्टम का खुलासा:चार आरोपी गिरफ्तार

about 3 hours ago
मूर्तिकार की गोली मारकर हत्या
Top News

मूर्तिकार की गोली मारकर हत्या:बाइक से आए बदमाशों ने किया हमला; पुरानी रंजिश की आशंका

about 3 hours ago
इंदौर की सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल पहुंचे; महापौर से तकनीक और निवेश पर मंथन

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!