खबर
Top News

फॉर्च्यूनर सवारों ने की इस आरोपी से मारपीट: चर्चित हत्याकांड में साक्ष्य नष्ट करने का आरोप; थाने में एफआईआर दर्ज

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 सितंबर 2026, 3:31 pm
शेयर करें:
फॉर्च्यूनर सवारों ने की इस आरोपी से मारपीट

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लसूड़िया थाना क्षेत्र में सड़क पर खड़ी फॉर्च्यूनर कार हटाने को लेकर हुए विवाद में राजा रघुवंशी हत्याकांड से जुड़े रहे शिलोम जेम्स से मारपीट का मामला सामने आया है।

आरोप है कि बॉम्बे अस्पताल चौराहे पर रास्ता मांगने के दौरान फॉर्च्यूनर में सवार लोगों ने पहले शिलोम की पत्नी से अभद्रता की। विरोध करने पर शिलोम के साथ मारपीट की गई।

पुलिस ने शिलोम जेम्स की शिकायत पर फॉर्च्यूनर चालक और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

घटना 19 सितंबर की रात करीब 2 से 3 बजे की बताई गई है, जबकि एफआईआर 21 सितंबर की रात दर्ज की गई।

बीच सड़क खड़ी थी फॉर्च्यूनर
शिलोम जेम्स ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी सोनाली और साली जूही को रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहे थे। बॉम्बे अस्पताल चौराहे के पास सड़क के बीच एक फॉर्च्यूनर कार MP 19 ZL 3169 खड़ी थी।

रास्ता नहीं मिलने पर उनकी पत्नी ने हॉर्न बजाकर कार हटाने का संकेत दिया। आरोप है कि इसके बाद भी कार नहीं हटाई गई।

पत्नी जब कार चालक से बात करने पहुंचीं तो कार में मौजूद तीन पुरुष और एक महिला ने उनके साथ कथित तौर पर गाली-गलौज और अभद्रता की।

पत्नी के विरोध में उतरे शिलोम, आरोपियों ने पीटा
पत्नी के साथ विवाद होता देख शिलोम भी कार से नीचे उतरे और विरोध किया। आरोप है कि इसके बाद फॉर्च्यूनर सवारों ने उन्हें घेर लिया और लात-घूंसों से मारपीट की।

घटना के बाद आरोपी मौके से चले गए। शिलोम की शिकायत पर लसूड़िया पुलिस ने फॉर्च्यूनर चालक और उसके साथियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

राजा रघुवंशी हत्याकांड से कैसे जुड़ा शिलोम का नाम?
शिलोम जेम्स का नाम 2025 के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच के दौरान सामने आया था। मेघालय पुलिस की जांच में आरोप लगा था कि शिलोम ने हत्याकांड के आरोपियों में शामिल विशाल चौहान को इंदौर में फ्लैट किराए पर दिलाया था।

बाद में पुलिस ने उस पर महत्वपूर्ण साक्ष्य छिपाने/नष्ट करने का आरोप लगाया और उसे गिरफ्तार किया था।

जांच के दौरान शिलोम के खिलाफ यह आरोप भी सामने आया था कि सोनम रघुवंशी से जुड़े एक बैग को गायब करने में उसकी भूमिका रही। इसी सिलसिले में मेघालय पुलिस की SIT ने इंदौर में उसके ठिकानों पर तलाशी भी ली थी।

जमानत मिल चुकी, केस में आगे भी कार्रवाई जारी
राजा रघुवंशी हत्याकांड में शिलोम को जुलाई 2025 में शिलांग कोर्ट से जमानत मिल चुकी है। फरवरी 2026 की रिपोर्ट के मुताबिक, जांच में उसके खिलाफ साक्ष्य नष्ट करने और आर्म्स एक्ट से जुड़े आरोपों पर दूसरी चार्जशीट दाखिल की गई थी।

वहीं इस मामले में गिरफ्तार किए गए दो अन्य आरोपियों को पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिलने पर डिस्चार्ज कर दिया गया था।

अब लसूड़िया इलाके में हुई मारपीट की नई घटना में शिलोम खुद शिकायतकर्ता हैं। पुलिस फॉर्च्यूनर के नंबर और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

संबंधित समाचार

कांग्रेस विधायक की सदस्यता को हाईकोर्ट में चुनौती
Top News

कांग्रेस विधायक की सदस्यता को हाईकोर्ट में चुनौती:FIR छिपाने का आरोप; याचिका पर सुनवाई से तय होगी आगे की स्थिति

less than a minute ago
रीवा जिले को शीघ्र मिलेगा नर्मदा जल
Top News

रीवा जिले को शीघ्र मिलेगा नर्मदा जल:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

2 minutes ago
बप्पा संग भक्ति का उत्सव
Top News

बप्पा संग भक्ति का उत्सव:विघ्नहर्ता के अलौकिक दर्शन

9 minutes ago
नाबालिग से गैंगरेप
Top News

नाबालिग से गैंगरेप:एक आरोपी एनकाउंटर में गिरफ्तार; पुलिस की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी गोली

11 minutes ago
इंदौर में 'छात्रों की गूंज' बनाम 'सेवा संकल्प'
Top News

इंदौर में 'छात्रों की गूंज' बनाम 'सेवा संकल्प':मालवा के युवा वोट पर दोनों दलों की नजर

17 minutes ago
पीली गैंग की गुंडागर्दी
Top News

पीली गैंग की गुंडागर्दी:पिता के सामने बीमार बेटे पर की बर्बरता; दुकान का समान फेंका

23 minutes ago
देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा
Top News

देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा:=व्हाट्सऐप पर तस्वीरें भेजकर तय होता था सौदा; 5 आरोपी गिरफ्तार

28 minutes ago
उद्यान की भूमि पर अवैध निर्माण
Top News

उद्यान की भूमि पर अवैध निर्माण:10 दिन में हटाने का आदेश

31 minutes ago
पूर्व मंत्री की टिप्पणी पर IPS एसोसिएशन नाराज
Top News

पूर्व मंत्री की टिप्पणी पर IPS एसोसिएशन नाराज:मुख्यमंत्री से मिले अधिकारी; बोले- लोकसेवकों के प्रति मर्यादा रखें जनप्रतिनिधि

36 minutes ago
70 करोड़ की एमडी तस्करी का पैसा संपत्ति में लगाया
Top News

70 करोड़ की एमडी तस्करी का पैसा संपत्ति में लगाया:ईडी की कार्रवाई; हैदराबाद-मंदसौर की 90 लाख की संपत्तियां कुर्क

about 1 hour ago
TRAI का नया नियम
Top News

TRAI का नया नियम:Jio-Airtel-Vi को लाने होंगे बिना डेटा वाले रिचार्ज प्लान; 28 नहीं देनी होगी 30 दिन की वैलिडिटी!

about 1 hour ago
बच्चों के पास से तेज रफ्तार कार निकली, बाल-बाल बचे
Top News

बच्चों के पास से तेज रफ्तार कार निकली, बाल-बाल बचे:रहवासियों ने रोका तो कार लॉक कर बैठे रहे; पुलिस की सख्ती के बाद महिलाएं उतरीं

about 1 hour ago
जहरीला पदार्थ खाकर फर्नीचर ठेकदार ने कर ली आत्महत्या
Top News

जहरीला पदार्थ खाकर फर्नीचर ठेकदार ने कर ली आत्महत्या

about 1 hour ago
गरबा पंडालों में एंट्री पर विधायक का बड़ा बयान
Top News

गरबा पंडालों में एंट्री पर विधायक का बड़ा बयान:‘पहचान छिपाकर आने वालों पर लगे रोक’; गरबा शक्ति आराधना का पर्व, इसे फैशन और व्यावसायिक आयोजनों तक सीमित न करें

about 1 hour ago
प्रदेश महामंत्री-इंदौर प्रभारी लिखी गाड़ी के नशे में धुत चालक का हंगामा
Top News

प्रदेश महामंत्री-इंदौर प्रभारी लिखी गाड़ी के नशे में धुत चालक का हंगामा:तेज रफ्तार से वाहन चलाकर कई लोगों को टक्कर मारने की सूचना

about 1 hour ago
मासूम को बेरहमी से पीटा
Top News

मासूम को बेरहमी से पीटा:शराबी पिता की हैवानियत

about 1 hour ago
विवाद में पेट्रोल पंप पर घेरा
Top News

विवाद में पेट्रोल पंप पर घेरा:मारपीट कर दी धमकी; 5 लोगों पर केस दर्ज

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ में पीएम की मिमिक्री पर विधायक का हमला : बोलीं; ‘कांग्रेस की संस्कृति और संस्कार सामने आए’

about 1 hour ago
जू में बनेगा अंडरवाटर टनल एक्वेरियम
Top News

जू में बनेगा अंडरवाटर टनल एक्वेरियम:दिखेगी पानी के भीतर की दुनिया; दिखेंगे अलग-अलग जलीय जीव

about 1 hour ago
इस बार भी पुलिस को ठेंगा दिखाएगा हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट
Top News

इस बार भी पुलिस को ठेंगा दिखाएगा हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:सूत्रों का कहना- हर बार की तरह कोर्ट में करेगा सरेंडर

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!